20 Best places to Visit in India in Hindi
20 Best places to Visit in India in Hindi

भारत की 20 सबसे खूबसूरत जगहें – 20 Best Places to Visit in India in Hindi

Places to visit in India, भारत एक ऐसा देश है जो सभी पर्यटकों की सूची में जरूर होता है, और भारत एक ऐसा देश भी है।

यहां आपके पास घूमने के लिए विकल्प की भी कोई कमी नहीं होगी। आपके पास समय की कमी हो सकती है।

लेकिन यहां घूमने के विकल्प की कभी कमी नहीं होगी लेकिन यह बात भी सच है।

की आज के टाइम में किसी के पास इतना समय नहीं होता की वो एक बार में पुरे भारत की यात्रा कर सके। 

इसलिए में आपको आज  भारत में घूमने के लिए 20 खास जगहों के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

इन सभी जगह पे हर साल लोग देश विदेश से यहां घूमने आते है। और आपको भी एक बार इन सब जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

Places to visit in India, ताज महल यह एक ऐसा नाम है। इसके बारे में आप सबने एक ना एक बार तो जरूर सुना होगा। या हो सकता है। की आपने किताबो में इसके बारे में पढ़ा भी हो।ताज महल, यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। 

ताज महल आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित है। इसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी तीसरी पत्नी मुमताज महल के स्मारक के रूप में बनवाया था। इसमें आपको स्वयं शाहजहाँ का मकबरा भी देखने को मिलेगा।

17वीं शताब्दी में यह पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनाया गया था। ताज महल दुनिया के सबसे खूबसूरत महलो में से एक है। यहां हर साल आगरा की पूरी आबादी से अधिक संख्या में लोग इस शानदार ताज महल को देखने के लिए आते है।

यह स्मारक लाखों पर्यटकों को हर साल आगरा की यात्रा करने के लिए प्रेरित करता है। सूर्योदय के समय ताज महल का मनज़र सच में बहुत शानदार दिखाई पढ़ता है। तो आप यहां भी घूमने के लिए जा सकते हो।

2. मुंबई - Mumbai

Mumbai images

Places to visit in India, सपनों का शहर मुंबई। Mumbai, वह शहर जो कभी नहीं सोता। मुंबई, अपनी पुरानी दुनिया के आकर्षण और जीवन की तेज रफ्तार के लिए हमेशा से ही चर्चा में बना रहा है। मुंबई शहर वो शहर है, जहां सबसे ज्यादा करोड़पति और अरबपति लोग आपको देखने को मिलेंगे।

आपके सभी लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेताओं के घर भी मुंबई शहर में आपको देखने को मिल जाएंगे। यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है  की मुंबई शहर भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है।

Mumbai में आप मरीन ड्राइव घूम सकते हो ज़ू चौपाटी पर खाने का मज़ा उठा सकते हो और ज़ू चौपाटी पर मुंबई का प्रसिद्ध वड़ा पाव खाना मत भूलना।

अगर यहां घूमने की बात करें तो आप मुंबई शहर का प्रसिद्ध ताज होटल देखने जा सकते हो,गेटवे ऑफ़ इंडिया देख सकते हो, हाजी अली दरगाह, एलीफेंटा गुफाएं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, जुहू बीच जैसी और कही जगह आप मुंबई में घूम सकते हो।

3. गोवा - Goa

Goa images

Places to visit in India, भारत न केवल बड़े शहरों और पवित्र स्थलों से भरा हुआ है, भारत के दक्षिण में स्थित Goa एक ऐसी जगहा है। जो अपने प्राचीन समुद्र तटों के कारण भारतीय पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है।

यहां हर साल पर्यटक धूप का आनंद उठाने आते हैं। जिसे अंग्रेज़ी में Sun bath भी कहा जाता है।

Goa आपको सुंदर दृश्य के साथ शांति भी प्रदान करता है। गोवा अपने आप में एक सम्पूर्ण पैकेज है, एडवेंचर और मौजमस्ती का यहां आपको सभी प्रकार के एडवेंचर करने को मिल जाएंगे जैसे की बनाना राइड, स्कूबा डाइविंग, पैराग्लाइडिंग, जेट स्की राइड और भी कही शानदार एडवेंचर का मज़ा आप गोवा में उठा सकते हो।

यहां आप सुबह के समय गोवा के प्रसिद्ध बीच पर जा सकते हो जैसे की कलंगुट बीच, कैंडोलिम बीच, बटरफ्लाई बीच का फोटो आप इस ब्लॉग में देख सकते हो।

और भी कही सारे बीच आपको गोवा में मिल जाएंगे दिन के समय आप एडवेंचर का मज़ा उठा सकते हो और रात के समय आप क्रूज पर पार्टी कर सकते हो। मतलब यहां बोर होने का कोई चांस नहीं है।

4. अजंता और एलोरा की गुफाएं - Ajanta and Ellora Caves

Ajanta alora Claves Images

यह भारत में स्थित एक ऐसी प्राचीन और खूबसूरत जगह है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है।आपको भी इस जगह पर एक बार तो घूमने जरूर जाना चाहिए। 

मै बात कर रहा हूँ। अजंता और एलोरा की गुफाओं, के बारे में तो आइये जानते है, इस प्राचीन और खूबसूरत जगह के बारे में।

अजंता और एलोरा की गुफाएं, प्राचीन चट्टानों को काट कर बनाई गई है। इन गुफाओं को भारत के बेहतरीन उदाहरणों में से एक माना जाता हैं। अजंता एलोरा महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास स्थित हैं।

अजंता एलोरा की गुफाएं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में जानी जाती हैं और यह दुनिया भर के यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान हैं।

और यह औरंगाबाद से लगभग 99 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, अजंता की गुफाओं को ज्यादातर बौद्ध स्थल के रूप में जाना जाता हैं, और इसमें हिंदू, जैन और बौद्ध स्थलों का बेहतरीन मिश्रण आपको यहां देखने को मिलेगा।

हाथो से तराशी गई इन गुफाओं को उस समय के भारतीय शासकों द्वारा बनाया गया था  संपूर्ण अजंता और एलोरा की गुफाओं में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक कैलाश मंदिर है।  जो विश्व स्तर पर सबसे विशाल अखंड संरचना भी है।

5. मसूरी - Mussoorie

Mussoorie images

Places to visit in India, Mussoorie जिसे पहाड़ियों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिल स्टेशन भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन पुरे साल पर्यटकों की भीड़ से भरा रहता है। मसूरी में पर्यटकों के घूमने के लिए एक से बढ़ कर एक शानदार जगहा है।

गन हिल, यह Mussoorie के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यहां आप रोप वे की मदत से भी जा सकते होमसूरी में आप लाल टिब्बा देख सकते हो अगर आप गर्मियों के दौरान मसूरी घूमने जाते हो तो आप केम्पटी फॉल जा सकते हो और रात के समय यहां मॉल रोड पर खरीदारी का मज़ा उठा सकते हो।

रात के समय मसूरी से देहरादून का नज़ारा आपको पूरी तरह से मंत्र मुक्त कर देगा। मसूरी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

6. ऋषिकेश - Rishikesh

Rishikesh Images

Places to visit in India, Rishikesh भारत के उत्तराखण्ड राज्य देहरादून जिले का एक खूबसूरत शहर है। ऋषिकेश गढ़वाल हिमालय रेंज में बसा हुआ है।  

यह समुद्र तल से 409 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और शिवालिक श्रेणी से घिरा हुआ है। 

यह शहर पवित्र गंगा नदी के तट पर हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। 

ऋषिकेश को योग और तीर्थयात्रा के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जहां आप कभी बोर नहीं हो सकते। 

यहां आप कैंपिंग कर सकते हो, रिवर राफ्टिंग कर सकते हो, ट्रैकिंग, जंगल सफारी।

और भी बहुत कुछ आपको Rishikesh में करने और देखने को मिल जाएगा और ऋषिकेश एक एडवेंचर के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

और वो है, बंजी जंपिंग इस एडवेंचर को करना बिलकुल मत भूलना। 

Rishikesh हरिद्वार से 35 किलोमीटर, मसूरी से 90 किलोमीटर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से 25 किलोमीटर और नई दिल्ली से 240 किलोमीटर दूर है। 

Rishikesh के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

7. केरल - kerala

Kerala images

Places to visit in India, Kerala भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी में स्थित है। केरल पश्चिम में अरब सागर, उत्तर और उत्तर-पूर्व में कर्नाटक और पूर्व में तमिलनाडु से घिरा है।

केरल को “भगवान के अपने देश” के रूप में जाना जाता है। अंग्रेज़ी में केरल को “God’s Own Country” भी कहा जाता है।

Kerala में पुरे भारत की तुलना में सबसे ज्यादा पर्यटक यहां घूमने आते है। केरल भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक है, आपको केरला में 100 प्रतिशत पढ़े लिखे लोग मिलेंगे।

अंग्रेज़ी में इसको 100 percent literacy बोलते है, और यह आपको पुरे भारत में सिर्फ केरल में ही देखने को मिलेगी।

Kerala अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक सुन्दर नज़ारो के साथ अद्भुत समुद्र तटों और समुद्री व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। 

केरल में आपको चारो और हरियाली देखने को मिलती है। और यह ही बात पर्यटकों को हर साल केरल आने के लिए मजबूर करती है।

केरल अपने बोट हाउस के लिए भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय रहता है। इस बोट में आपको 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जाती है। 

और इसका अनुभव सच में शानदार होता है।और केरल उन 50 स्थानों में से एक है जिन्हें जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए और यह दुनिया के 10 स्वर्गों में से एक है। 

तो आप भी एक बार यहां घूमने जाने की योजना जरूर बनाए।

8. केदारनाथ - kedarnath

kedarnath mandir images

Places to visit in India, kedarnath, इस जगह के बारे में आप सब ने जरूर सुना होगा। केदारनाथ में एक फ़िल्म की शूटिंग भी हो चुकी है और उस फ़िल्म का नाम भी केदारनाथ ही है।  

यह फ़िल्म 2018 में आयी थी जिसके बाद लोगो की लोकप्रियता केदारनाथ के लिए और भी बढ़ गयी थी।

केदारनाथ उत्तर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। kedarnath, उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल क्षेत्र के बीच स्थित है।

यह स्थान शिव के पवित्र दर्शन, बर्फीली चोटियों, और अपनी सुंदरता के लिए पर्यटक के बीच बहुत लोकप्रिय है।

kedarnath का रास्ता अल्पाइन के जंगलों में होते हुए जाता है और  हिमालय की भव्य चोटियों के बीच अपनी तेज हवा के साथ एक अशांत वातावरण प्रदान करता है। 

यह भारत के सबसे पवित्र और लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

केदारनाथ के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

9. अहमदाबाद - Ahmedabad

Ahemdabad Gujrat Images

Ahmedabad गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारत वर्ष में यह शहर 5 वे स्थान पर आता है। यह खूबसूरत शहर साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है।

अहमदाबाद शहर का नाम सुल्तान अहमद शाह के नाम पर पड़ा था। यह भारत का एक मात्रा शहर भी है जिसको वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा भी दिया गया है।

इसके आलावा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल भी अहमदाबाद में मौजूद है। अहमदाबाद शहर को गुजरात का एजुकेशन हब भी बोला जाता है। 

नवरात्री का त्योहार अहमदाबाद का सबसे लोकप्रिय और धूम धाम से मानाने वाला त्योहार है।

इस त्योहार के समय मानो पूरा गुजरात झूम उठता है। और पुरे अहमदाबाद में आपको एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

अहमदाबाद को ड्राई सिटी भी कहते है क्योंकि यहां पर शराब पीना बिलकुल मना है। 

Ahmedabad के बारे में कहा जाता है अगर भारत में रहने के लिए सबसे अच्छी सिटी है तो वो अहमदाबाद है, इस शहर का क्राइम रेट बाकि शहरों की तुलना में सबसे कम है।

अगर हम बात करें यहां की नाईट लाइफ के बारे में तो यहां की नाईट लाइफ भी बहुत शानदार होती है। फिर भले ही वो यहां का नाईट मार्केट हो रेस्टोरेंट हो या फिर यहां का लाउन्ज हो।

वैसे तो अहमदाबाद में रहने वाले लोग खाने पीने के बहुत शौकीन होते है। अगर आप भी खाने पीने का शोक रखते हो तो अहमदाबाद आपके लिए एक दम सही जगहा है।  

अहमदाबाद का सबसे पसंदीदा नास्ता है, जलेबी फापड़ा, घटीया , खाकरा, खमण ढोकला, जैसे कहीं सारे प्रसिद्ध व्यंजन आपको अहमदाबाद में खाने को मिलेंगे।

Ahmedabad में कई खूबसूरत झीलें भी हैं। जैसे कांकरिया झील, वस्त्रपुर झील, चांदलोदिया तालाब आदि। 

अमदावादी शाम के समय यहां टहलने और इन झीलों के बाहर स्ट्रीट फूड का आनंद लेना पसंद करते हैं। 

कांकरिया झील अहमदाबाद की सबसे पुरानी झील भी है।

10. कोलकाता - kolkata

Kolkata images

Places to visit in India, kolkata इस शहर को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, कोलकाता भारत का तीसरा सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है।

इस शहर में 1करोड़ 50 लाख के आसपास लोग रहते है, जिसमे से 2000 लोग चाइनीस भी रहते है, इस लिए कोलकाता को मिनी चाइना टाउन भी कहा जाता है।

कोलकाता को रसगुल्ले की भूमि भी माना जाता है यहां के लोगो की यह सबसे ज्यादा पसंदीदा मिठाई है, जिसे यहां के लोग रसोगुल्ला के नाम से बुलाते है।

कोलकाता भारत के उन शहरों में से एक है, जहां पर लोगो में फूटबाल का जूनून सर पर सवार रहता है ।

kolkata में साल्ट लेक स्टेडियम भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और इससे भारत के फुटबॉल की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। 

आपको अगर मौका मिले तो आप भी एक बार इस स्टेडियम में फुटबॉल मैच का मज़ा जरूर उठाना।

kolkata में सबसे प्रसिद्ध स्थान है विक्टोरिया मेमोरियल इस जगहा को कोलकाता की पहचान भी माना जाता है और यह कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है।

हर साल हज़ारो की संख्या में लोग आते है विक्टोरिया मेमोरियल को देखने के लिए।

यह विक्टोरिया मेमोरियल महारानी विक्टोरिया की याद में सन 1906 में बनना शुरू हुआ और 1921 में बन कर तैयार हुआ।

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है आप भी इस जगह पर जरूर जाएं।

कोलकाता में एक शानदार जगह है, जहां आपको जरूर जाना चाहिए यह जगह आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय बॉटनिक गार्डन में स्थित है।

यहां एक विशाल और घना दुनिया का सबसे बड़ा बरगत का पेड़ है, यह पेड़ 3.5 एकड़ में फैला हुआ है। और इसे देखने हर साल हज़ारो की संख्या में पर्यटक देश विदेश से इस शानदार पेड़ को देखने के लिए आते है।

kolkata में और भी कही प्रसिद्ध स्थान है जैसे की हावड़ा ब्रिज, साइंस सिटी, बेलूर मठ, बेलूर मठ हावड़ा जिले में होक्ली नदी के किनारे पर स्थित है। 

यह जगहे हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगो के लिए एक महान तीर्थ स्थल है।

40 अकड़ में फेले इस मठ का निर्माण स्वामी विवेकानंद जी ने सन 1897 में करवाया था। स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन के अंतिम दिन इस ही मठ में गुजारे थे। 

यहां जाकर आपके मन को शांति का अनुभव जरूर होगा।

और कोलकाता में आपको भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर भी देखने को मिलेगा। इस चिड़ियाघर का नाम है, जूलॉजिकल गार्डन, अलीपुर है। यह भी कोलकाता के सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थलों में से एक है।

11. अमृतसर - Amritsar

Amritsar Golden Temple punjab

Places to visit in India, Amritsar पंजाब का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण शहर है। अमृतसर को “पंजाब का गहना” भी कहा जाता है। हजारों पर्यटक हर दिन अमृतसर की यात्रा करते है। 

और इसका मुख्य कारण है। अमृतसर का प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर जिसे अंग्रेज़ी में Golden Temple के नाम से जाना जाता है।

यह जगहा सिखों के लिए दुनिया के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है, इस टेम्पल को सोने के पानी से बनाया गया है। यह स्वर्ण मंदिर धूप में बिलकुल सोने की तरह चमकता है। यह दृश्य सच में बहुत शानदार होता है।

Golden Temple में दुनिया की सबसे बड़ी सामुदायिक रसोई है। जिसमे हर दिन 100,000 लोगो का खाना तैयार होता है। इसको लंगर कहा जाता है। 

और इस लंगर में आपको दाल चावल एक सब्जी और रोटी परोसी जाती है। जो इस टेम्पल में आता है वो यह लंगर जरूर खाता है। इस लंगर को यहां के प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

और Amritsar से पाकिस्तान की सीमा केवल 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह का नाम वाघा बॉर्डर है, इसका भारतीय नाम अटारी है

यह भारत से पाकिस्तान में जाने वाली एकमात्र सड़क है। यह जगह भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। आप भी एक बार वाघा बॉर्डर जरूर जाएं।

12. राजस्थान - Rajasthan

Rajasthan Tourisme

Places to visit in India, Rajasthan को राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। राजस्थान पिछली शताब्दियों के राजाओं और रानियों के अवशेषों से भरा हुआ है। 

यह अपने  शानदार महलों, आलीशान और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान के पश्चिमी राज्य में भारत आपकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाता है।

Rajasthan के कुछ प्रसिद्ध शहर है जहां लोग हर साल देश विदेश से घूमने आते है। सबसे पहले हम बात कर लेते है। जयपुर शहर के बारे में जयपुर को गोल्डन ट्राएंगल टूरिस्ट सर्किट का हिस्सा भी माना जाता है। 

और जयपुर शहर पिंक सिटी के नाम से भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको ज्यादा तर इमारतों का रंग गुलाबी दिखाई देगा।

फिर आता है उदयपुर, उदयपुर अपनी फूलों से सजी सड़कों और शानदार सिटी पैलेस के लिए भी प्रसिद्ध है। 

उदयपुर भी Rajasthan के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। उदयपुर को City of Lakes के नाम से भी जाना जाता है। 

मतलब झीलों का शहर यह शहर मेरे सबसे पसंदीदा शहर में से एक है। और इसके कही कारण है। 

एक बार आप खुद उदयपुर जाओ घूमो आपको खुद समझ आ जाएगा।

राजस्थान में और भी कही शहर है, जो राजस्थानी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

जैसे की “ब्लू सिटी,” जोधपुर, जोधपुर पर्यटकों को अपने मेहरानगढ़ किले का अविस्मरणीय अनुभव भी प्रदान करता हैऔर यह किला भारत के सबसे विशाल किलो में से एक है।

फिर आता है, जैसलमेर जो अपने पीले बलुआ पत्थर की संरचनाओं और ऐतिहासिक हवेलियों के लिए पुरे भारत देश में प्रसिद्ध है।

13. चोपता - Chopta

Chopta himachal pradesh Images

Chopta जिसे उत्तराखंड केमिनी स्विट्जरलैंडके रूप में जाना जाता है। और यह उत्तराखंड का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी है। 

 

चोपता लगभग 2,608 मीटर की ऊंचाई पर गढ़वाल हिमालय में बसा हुआ है। यह भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है।

 

जहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हो यहां आपको हर मौसम में बेहतरीन अनुभव होगा। 

 

अगर आप यहां बारिश के समय आते हो तो आपको चारो और हरियाली देखने को मिलेगी मानो जैसे किसी ने दूर दूर तक हरे रंग की चादर बिछा दी हो 

 

और सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलेंगे और गर्मियों में आपको एक सुखद मौसम का एहसास होगा।

 

और Chopta में आपको भगवान शिव का सबसे ऊंचाई पर बना मंदिर भी देखने को मिलेगा इस मंदिर की ऊंचाई 12,073 फ़ीट है।

चोपता के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

14. औली - Auli

Auli Uttarakhand images

Places to visit in India, Auli  उत्तर भारतीय राज्य उत्तराखंड में स्थित आज के समय में एक बहुत लोकप्रिय हिल स्टेशन बन चुका है। औली सक्किंग के लिए पर्यटकों के बीच हमेशा से ही काकी लोकप्रिय रहा है। 

यहां आपको एशिया की सबसे लम्बी केबल कार में बैठने का मौका भी मिलता है।

यह केबल कार जोशीमठ से औली तक जाती है और यह केबल कार 4 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस केबल कार से दिखने वाला नज़ारा आपकी कल्पना के भी परे होता है। 

आपको डर भी लगेगा और बहुत मज़ा भी आएगा औली पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देता है, इस बात में कोई शक नहीं है।

Auli खूबसूरत पहाड़ों से हरे-भरे शंकुधारी, ओक के जंगलों के साथ दुर्नागिरी, माउंट नंदा देवी, माना पर्वत, दूनागिरी, कामेट, हाथी पर्वत, घोरी पर्वत, आदि जैसी शानदार पर्वत चोटियों का दृश्य पर्यटकों को प्रदान करता है और जैसा की मैने आपको बताया था।

स्नो स्कीइंग यहाँ का मुख्य पर्यटक आकर्षण है। औली के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

15. खज्जियार - khajjiar

Khajjiar images

Places to visit in India, खज्जियार हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। खज्जियार को हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।

Khajjiar में एक घास का मैदान हैं, जो आपको बिलकुल ऐसा एहसास कराएगा मानो की आप सच में स्विट्जरलैंड में ही आ गए हो। यह घास का मैदान खज्जियार का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल भी है।

Khajjiar एक छोटी सी जगह है लेकिन बहुत खूबसूरत है। यहां आप पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, कर सकते हो। 

और यहां के सुन्दर और अद्भुत नजारो का मज़ा उठा सकते हो। खज्जियार के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

16. मैकलोडगंज - Mcleoad Ganj

Mcleoad Ganj himachal pradesh image

Mcleoad Ganj यह एक ऐसा नाम से जिसे आज से कुछ समय पहले बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन आज मैकलोडगंज, हिमाचल प्रदेश के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। 

मैकलोडगंज धर्मशाला के पास एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। 

यह हिल स्टेशन ट्रेकर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है। कांगड़ा जिले में स्थित, मैकलोडगंज की संस्कृति में आपको ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती का भी एक सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा है। 

और यह तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के घर होने के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

Mcleoad Ganj पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे शानदार परिदृश्यों में से एक है। इसका अनुभव आपको मैकलोडगंज में जाकर जरूर होगा। यही कारण है की मैकलोडगंज पूरे साल पर्यटकों की भीड़ से भरा रहता है।

धर्मशाला, और मैकलोडगंज की दूरी केवल 5 किलोमीटर की है और इसी के साथ भागसू नाग और कांगड़ा शहर एक दूसरे के बहुत करीब स्थित हैं। 

और आप सभी को मैकलोडगंज की यात्रा करते समय इन सभी जगहो पर जरूर जाना चाहिए।

और आपको मैकलोडगंज का सबसे प्रसिद्ध ट्रेक जिसका नाम त्रिउंड ट्रेक हैं इस को भी आपको जरूर करना चाहिए है यह ट्रेक मैकलोडगंज के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है।

17. लद्दाख - Ladakh

Ladhak images

Ladakh, यह एक ऐसा नाम से जिसके बारे में आप सबने जरूर सुना होगा। आज के समय में लद्दाख जाना हर इंसान का सपना बन चूका है। 

 

और सपना हो भी क्यों ना लद्दाख है ही इतना खूबसूरत, लद्दाख हिमालय का एक शानदार वंडरलैंड है। यह एक ऐसा स्थान है जिसे हर कोई स्वर्ग के रूप में मानता है और यहां जाने की इच्छा रखता है।

 

और कोई अपनी ज़िन्दगी में एक बार यहां जाने की इच्छा जरूर रखता है।

 

लद्दाख एडवेंचर,बाइकिंग,वाटर राफ्टिंग,ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

 

Ladakh, जिसे कभी छोटा तिब्बत के नाम से जाना जाता था, आज यह पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थान बन चुका है। क्योंकि यह तिब्बती बौद्ध संस्कृति के सबसे शुद्ध शेष उदाहरणों में से एक है।

 

बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच बसा लद्दाख तिब्बती बौद्ध संस्कृति का केंद्र है। लद्दाख के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में पांगोंग लेक, मैगनेटिक हिल, खारदुंगला पास, नुब्रा घाटी जैसी शानदार जगह शामिल हैं। 

 

इसके अलावा लद्दाख एक ऐसी भूमि भी है। जो समृद्ध विरासत और संस्कृति के लिए लोकप्रिय है। यह तिब्बती, याक सहित दुर्लभ वन्यजीवों का घर भी है। 

 

Ladakh समुद्र तल से 2750 – 7672 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का एक आकर्षक हिस्सा है।

18. चितकुल - Chitkul

Chitkul himachal pradesh Images

Chitkul हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसे एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। आपने अपने जीवन में कई हिल स्टेशन घूमे होंगे। लेकिन यह हिल स्टेशन उन सब में से खास है।

 

Chitkul को भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है। अंग्रेज़ी में इसको last village in India भी कहा जाता है।

 

चितकुल मुख्य रूप से अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता और प्रकृति अनुभव के लिए भी जाना जाता है। 

 

चितकुल की प्राकृतिक सुंदरता हर साल यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

 

चितकुल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

19. फूलों की घाटी - Valley of Flowers

Valley of Flowers Trek Pictures

फूलों की घाटी एक ऐसी जगह है यहां हर कोई एक न एक बार तो अपनी ज़िन्दगी में जरूर जाना चाहेगा। यह जगह है ही इतनी खूबसूरत फूलों की घाटी जिसे अंग्रेज़ी में Valley of Flowers के नाम से जाना जाता है। 

यह जगह भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड में स्थित है।

फूलों की घाटी यह एक छोटा सा ट्रेक है। लेकिन इस ट्रेक को कोई भी बहुत आसानी कर सकता है। यह ट्रेक हिमालय में भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। 

यहां आपको 500 से भी अधिक फूलो की प्रजाति देखने को मिलेगी।

इस जगह को धरती का स्वर्ग भी माना जाता है। इसकी सुंदरता के कारण, यह जगहा आपकी कल्पना से भी कही ज्यादा  खूबसूरत है। 

और इस घाटी में लगभग 300 विभिन्न प्रकार के अल्पाइन फूल भी आपको देखने को मिलेंगे।

जो की आपको यहां के आलावा और कही देखने को नहीं मिलेंगे। इस जगह के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

20. कानाताल - Kanatal

Kanatal Uttarakhand Images

कानाताल भारत के उत्तर उत्तराखंड में स्थित है। कानाताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो अपनी प्राचीन सुंदरता और साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

कानाताल एक शानदार हिल स्टेशन है अपनी छुट्टियों को शांति से बिताने के लिए आप यहां कैंपिंग ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का मज़ा उठा सकते हो।

यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 8500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह फोटोग्राफरों और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

मन की शान्ति के साथ आपको यहां प्रकृति का भी एक शानदार अनुभव होता है। कानाताल आपको कुछ अद्भुत दर्शनीय स्थल भी प्रदान करता है।

जैसे की सुरकंडा देवी मंदिर, नई टिहरी डैम, कोडिया फ़ॉरेस्ट यहां आपको जंगल का भी शानदार अनुभव होगा। कानाताल के पास और भी खूबसूरत स्थान है

जैसे की मसूरी, धनोल्टी जैसी शानदार जगह भी आप जा सकते हो। कानाताल का मौसम आपको 12 महीने ही ठंडा मिलेगा।

ध्यान दें :- अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है। तो कृपया इस ब्लॉग को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply