श्रीनगर कश्मीर

www.travelbeautifulindia.com

श्रीनगर कश्मीर घाटी में स्थित एक खूबसूरत शहर है। यह जगह धरती पर पर्यटकों को स्वर्ग का अनुभव कराती है। 

ऐसा मै नहीं बोल रहा हूं ऐसा लोग इस जगह के बारे में बोलते है। श्रीनगर भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में गर्मियों की राजधानी है। "अंग्रेजी में इस्को समर कैपिटल भी कहा जाता है"

श्रीनगर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध है, और अपनी खूबसूरत झीलों और हाउसबोट के लिए भी प्रसिद्ध है। 

श्रीनगर में जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, वो है डल झील। जो भी पर्यटक श्रीनगर में घुमने के लिए आते है, वो एक इस डल झील में शिकार की सवारी जरूर करते है। 

इस डल झील में कही सारी बॉलीवुड की फिल्मो की शूटिंग भी की गयी है। 

श्रीनगर भारत का एक ऐसा पर्यटक स्थल है।  जहां आपको एक बार घुमने जरूर जाना चाहिए। श्रीनगर समुद्र तल से 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

गर्मियों के दौरान छुट्टियां बिताना के लिए श्रीनगर शानदार जगह है। यहां आप कही सारे एडवेंचर्स का मज़ा उठा सकते हो जैसे रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग। 

श्रीनगर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पहलगाम यहां बेताब वैली, अरु वैली, चंदनवाड़ी यह सभी जगह पहलगाम में पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। श्रीनगर के बाद पहलगाम जाना बिल्कुल ना भूले। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

पहलगाम के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें।