पराशर लेक

www.travelbeautifulindia.com

पराशर लेक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 8,960 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत लेक है।

इस लेक का नाम ऋषि पराशर के नाम पर रखा गया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने इस स्थान पर लंबे समय तक ध्यान किया था।

पराशर लेक तक पहुंचने के लिए आपको करीब 7 से 8 किलोमीटर का ट्रेक करना पड़ता है।

इस ट्रेक का मार्ग बर्फ से ढकी चोटियों, जंगलों और घास के मैदानों से होकर गुजरता है, यह लेक अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यह ट्रेक बिंदु बग्गी नामक एक छोटे से गाँव से शुरू होता है जो मंडी शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर है।

यह एक आसान ट्रेक है जिसे हर कोई बड़ी आसानी से कर सकता है, आमतौर पर लोग इसे 3-4 घंटे में पूरा कर लेते हैं।

लेक पास के पास ऋषि पराशर को समर्पित एक छोटा मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है,  कि यह 1,000 साल से अधिक पुराना है।

पर्यटक पराशर लेक में कैंपिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने आते हैं, इस झील पर कैंपिंग करना एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव माना जाता है।

पराशर लेक घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर तक है, इस समय मौसम सुहावना होता है और आसमान साफ ​​​​होता है।

पराशर लेक के पास आपको ठहरने के लिए गेस्टहाउस, कैंप मिल जाएंगे और यहां आपको रेस्टोरेंट और कैफे भी मिल जाएंगे। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

कसोल से शुरू होने वाला यह ट्रेक युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है, इस ट्रेक के बारे में जानने के लिए  Learn More के लिंक पर क्लिक करें।