Dhanaulti Travel Guide Blog in Hindi
Dhanaulti Hill Station Travel Guide Blog in Hindi

धनोल्टी उत्तराखंड – Dhanaulti Hill Station Travel Guide in Hindi

  • Post last modified:April 11, 2023
  • Post author:
Dhanaulti Eco Park View

Dhanaulti Uttrakhand का एक हिल स्टेशन है जो गढ़वाल हिमालय की तलहटी में स्थित है  मसूरी से यह हिल स्टेशन 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धनोल्टी टिहरी डिस्ट्रीक की तहसील है।

धनोल्टी मसूरी के पास एक छोटा सा और खूबसूरत हिल स्टेशन है, इस हिल स्टेशन से गंगोत्री रेंज के पहाड़ों का दृश्य साफ दिखाई देता है। धनोल्टी खूबसूरत हिमालय की चोटियों के बीच में बसा हुआ है।

और देवदार के पेड़ धनोल्टी की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते है। यह हिल स्टेशन शहर की भीड़ भाड़ से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। Dhanaulti  Massoorie की तुलना में एक बहुत छोटा हिल स्टेशन है।

जो मसूरी घूमने आते है।  वो लोग धनोल्टी घूमने जरूर आते है क्योंकि यह हिल स्टेशन मसूरी से बहुत पास है। और Massoorie से Dhanaulti का रास्ता भी बहुत खूबसूरत है। Massoorie से Dhanaulti का सफर आपकी यात्रा को एडवेंचर से भरी यात्रा भी बना देता है।

Massoorie से Dhanaulti आने के लिए आप Massoorie से ही बाइक या फिर स्कूटी  किराये पे ले हो सकते और इस छोटे से एडवेंचर का मज़ा उठा सकते हो।

Dhanaulti में ज्यादा कुछ घूमने के लिए नहीं है, लोग बस यहां Dhanaulti की सुंदरता और शान्ति का अनुभव करने आते है। अगर आप अपने लिए एक शांत जगह देख रहें है जहां आप कुछ दिन शान्ति से बिता सके तो Dhanaulti आपके लिए है।

धनोल्टी क्यों प्रसिद्ध है - Why Dhanaulti Famous

Dhanaulti Eco Park Hut
  • Dhanaulti इको पार्क के लिए प्रसिद्ध है। 
  • धनोल्टी प्रकृति के लिए प्रसिद्ध है। 
  • धनोल्टी कैम्पिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। 
  • Dhanaulti खूबसूरत सूर्यास्त और सूर्योदय के लिए भी प्रसिद्ध है। 
  • धनोल्टी आपको दून घाटी और हिमालय के शानदार दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है।
  • धनोल्टी ताजी हवा के लिए प्रसिद्ध है।
  • Dhanaulti ट्रेक्स के लिए प्रसिद्ध है।

धनोल्टी जाने का सबसे अच्छा समय कौनसा है - Best Time to Visit Dhanaulti Uttrakhand

Dhanaulti Mountains View

Dhanaulti जाने के लिए सबसे अच्छा समय है, मार्च से जुलाई  यह वह समय है जब आप धनोल्टी से गंगोत्री रेंज के दृश्य साफ़ देख सकते हो। और सुखद मौसम का आनंद ले सकते हो।

वैसे तो Dhanaulti जाने का रास्ता 12 महीने ही खुला रहता। तो आप यहां किसी भी मौसम में जा सकते हो।  लेकिन अगर आप सितंबर के बाद धनोल्टी जाते हो तो यहां का मौसम सितंबर से  ही काफी ठंडा होना शुरू हो जाता है।

इसलिए अगर आप सितंबर में या इसके बाद यहां आते हो तो अपने साथ कुछ गरम कपडे साथ जरूर रखें। मैरी बात करें तो में धनोल्टी अक्टूबर में गया था और एक रात में धनोल्टी में ही रुका था और अक्टूबर में भी यहाँ का मौसम बहुत ठंडा  था। उस समय यहां का तापमान लग-भग 3 से 5 डिग्री के बीच में था रात के समय।

धनोल्टी के तापमान के बारे में जानकारी - Information about Dhanaulti Temperature?

Dhanaulti Eco park Forest

Dhanaulti का तापमान 12 महीने ही ठंडा रहता है। और सितंबर के बाद से धनोल्टी काफी ठंडा होना शुरू हो जाता है। 

  • जून में : धनोल्टी का तापमान 14 डिग्री तक रहता है । 
  • जुलाई में :  13 डिग्री तक रहता है । 
  • नवंबर में : 5 डिग्री तक रहता है। 
  • जनवरी में यह  तापमान : 1 ° से  -5  डिग्री तक चला जाता है। 

धनोल्टी में बर्फबारी कब होती है - Dhanaulti Snowfall Timing?

Dhanaulti Snowfall Image

Dhanaulti में 25 दिसंबर के बाद से ही बर्फ गिरना शुरू हो जाती है। और यह बर्फ 31 जनवरी तक रहती है इस समय धनोल्टी पूरी तरह से सफेद बर्फ से ढका हुआ रहता है। और यह दृश्य बहुत शानदार होता है। इस समय यहां काफी पर्यटक आते है।

धनोल्टी के  शानदार दृश्य को देखने और बर्फ का मज़ा उठाने और अगर आपको भी धनोल्टी में बर्फ देखनी है,तो आप भी एक बार इस समय धनोल्टी जरूर जाए।

धनोल्टी में घूमने की जगहें - Place to visit in Dhanaulti Uttrakhand

Dhanaulti Eco Park Image

धनोल्टी में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। धनोल्टी का इको पार्क। पर्यटक सबसे ज्यादा इस इको पार्क को देखने के लिए आते हैं। आप जैसे ही धनोल्टी में प्रवेश करते है सबसे पहले यह Eco Park ही आता है। Dhanaulti का यह  Eco Park पिकनिक स्पॉट के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।

  • स्थान(Location) : धनोल्टी यह मुख्य धाना में स्थित है।
  • समय (Timing) : सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे।
  •  प्रवेश शुल्क (Entry Fee) : 10 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क है। 

मसूरी से धनोल्टी कैसे पहुँचे - How to reach Mussoorie to Dhanaulti?

Dhanaulti Massoorie Road

मसूरी से धनोल्टी जाने के लिए तीन विकल्प है

  • पहले आप Mussoorie से Dhanaulti के लिए स्कूटी या बाइक रेंट कर सकते हो जो की ज्यादा तर पर्यटक करते है। मसूरी से आपको बहुत आसानी से स्कूटी या बाइक किराये पे मिल जाएगी।
  • दूसरा विकल्प है। Mussoorie से Dhanaulti के लिए बहुत सारी लोकल जीप भी चलती है। जोकि 60 या 70 रुपए में आपको मसूरी से धनोल्टी पहुंचा देती है।
  • तीसरा विकल्प है। मसूरी से Dhanaulti के लिए आप टैक्सी भी कर सकते हो यह टैक्सी आपको मसूरी के टैक्सी स्टैंड से मिल जायेगी। 

अब अगर मैरी बात करे तो अगर में होता तो तीनों में से कौनसा विकल्प चुनता। मै अपने लिए पहला विकल्प चुनता क्योंकि मसूरी से धनोल्टी का रास्ता सच में बहुत खूबसूरत है। और इस सफर का अनुभव आप किसी भी टैक्सी या जीप में नहीं कर सकते।

अगर आप बाइक या स्कूटी करते हो तो आप जहां चाहो वहां अपनी स्कूटी या बाइक रोक के फोटो क्लिक कर सकते हो और जितना टाइम धनोल्टी में रुकना चाहो आप उतना टाइम रुक सकते हो।

धनोल्टी के पास घूमने के लिए हिल स्टेशन - Hill Stations to Visit Near Dhanaulti

Kanatal Uttarakhand Travel Guide Blog in Hindi

Kanatal Uttarakhand में एक बहुत खूबसूरत और शान्त वातावरण वाला हिल स्टेशन है। जिसके बारे में पहले बहुत कम लोग जानते थे लेकिन अब यह हिल स्टेशन  धीरे-धीरे पसंदीदा पर्यटक स्थल बनता जा रहा है, युवाओं के बीच में। कानाताल पसंदीदा पर्यटक स्थल इसलिए बनता जारहा है। ( पूरी जानकारी आपको यहां मिल जायेगी )

Mussoorie images

Mussoorie, मसूरी उत्तराखंड के प्रसिद्ध और शानदार हिल स्टेशन में से एक है। यह हिल स्टेशन पहाड़ों की रानी के नाम से भी बहुत प्रसिद्ध है। ( पूरी जानकारी आपको यहां मिल जायेगी )

नोट :-  अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो आप Travelbeautifulindia को subcribe करें।  इंस्टाग्राम पर फॉलो करना ना भूलें। 

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

This Post Has 5 Comments

Leave a Reply