Spiti Valley
Spiti Valley Tour Plan in Hindi

स्पीति घाटी जाने की पूरी जानकारी – Spiti Valley Tour Plan in Hindi?

  • Post last modified:December 1, 2021
  • Post author:
Spiti valley

Spiti Valley हिमाचल प्रदेश में स्थित एक बहुत खूबसूरत घाटी है और साथ ही भारत की सबसे ऊंची घाटी में से एक है, Spiti Valley को ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है।

“स्पीति” नाम का अर्थ है “मध्य भूमि”, अर्थात तिब्बत और भारत के बीच की भूमि। स्पीति घाटी समुद्र तल से लगभग 12,500 फीट (3,800 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है।

यहां पर रहने वाले लोग आपको ज्यादा तर बुद्ध धर्म का पालन करते हुए दिखाई देंगे। स्पीति घाटी के आसपास का क्षेत्र भारत में सबसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। स्पीति घाटी भारत की सबसे खूबसूरत और अद्भुत घाटी में से एक है।

इस घाटी का नज़ारा अविश्वसनीय होता है। स्पीति घाटी बाईकर्स के बीच में भी बहुत लोकप्रिय स्थान है, Spiti Valley में हर साल हज़ारो की तादाद में बाईकर्स बाइक राइडिंग और असल एडवेंचर का मज़ा उठाने आते है।

इस घाटी के हर मोड़ पे आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास होगा अंग्रेजी में इस जगहा को  worlds in the world भी कहा जाता है।

मतलब दुनिया के अंदर एक और नई दुनिया। इस घाटी के हर एक नए मोड़ पर आपको एक अलग नज़ारा देखने को मिलता है।

Spiti Valley पर्यटकों के लिए साल में 250 दिनों के लिए ही खुली होती है। बाकि के बचे हुए 100 दिनों में यहां पर भारी मात्रा में बर्फ बारी होती है। इस बर्फ बारी की वजे से यहां एक साधारण कार का आना असंभव है।

लेकिन अगर किसी को असल में कुछ तूफानी करना है और एक अलग ही लेवल के एडवेंचर का मज़ा उठाना है, तो आप यहां 4 बाय 4 कार लेके Spiti Valley आ सकते हो

इस शानदार एडवेंचर का मज़ा उठा सकते हो और जो नज़ारा आपको सर्दियों में Spiti Valley में देखने को मिलेगा वो आपको पुरे भारत में और कही देखने को नहीं मिलेगा।

Spiti Valley में अक्टूबर के बाद से ही बर्फ गिरना शुरू हो जाती है, और यह बर्फ़ बारी पूरी सर्दियाँ चलती रहती है। अब हम बात करते है की Spiti Valley आपको कैसा अनुभव कराती है।

Spiti Valley आपको प्रकृति की सुन्दरता, स्वच्छ वातावरण, और एक असल एडवेंचर का अनुभव बहुत अच्छे से कराती है। जैसा की मैने आपको बताया था। की स्पीति घाटी एक ठंडा रेगिस्तान है। और इसको अंग्रेजी में ( Spiti Valley Cold Desert ) के रूप में जानी जाती है।

इसीलिए आपको यहां सभी मौसम में अत्यधिक ठंडे तापमान का अनुभव होता है। लेकिन गर्मी में निश्चित रूप से अन्य मौसम की तुलना में यहां का तापमान थोड़ा सुखद रहता है। 

गर्मियों के दौरान स्पीति घाटी का तापमान  0-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। स्पीति में सर्दियां बेहद ठंडी होती हैं।

स्पीति की सीमा उत्तर में लद्दाख, पूर्व में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में किन्नौर और उत्तर में कुल्लू घाटी से लगती है।

स्पीति घाटी क्यों प्रसिद्ध है - Why Spiti Valley Famous?

Spiti Valley WildLife
  • स्पीति घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
  • भारत में सबसे ठंडे रेगिस्तान के लिए प्रसिद्ध है।
  • ताबो मठ के लिए प्रसिद्ध है, और यह स्पीति में सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है।
  • स्पीति घाटी शानदार भित्ति चित्रों, और प्राचीन मंदिरों और कई स्तूपों के लिए प्रसिद्ध है।
  • फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है।
  • स्नो लेपर्ड के लिए प्रसिद्ध है स्पीति घाटी।
  • स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचे डाकघर के लिए प्रसिद्ध है। (और यह डाकघर समुद्र तल से 14,567 फीट की उंचाई पर स्थित है। )
  • बाइक राइडिंग और एडवेंचर के लिए भी प्रसिद्ध है।

स्पीति घाटी कैसे पहुंचें - How to Reach Spiti Valley in Hindi?

Spiti Valley Bike Ride View

1. हवाई मार्ग से ( By Air )

Spiti Valley का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर, में कुल्लू हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा देश के महत्वपूर्ण शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, यहां से आप स्पीति  तक पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते है।

2. रेल द्वारा ( By Train )

 

Spiti Valley के निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन हैं। और यह रेलवे स्टेशन शिमला में स्थित हैं। घाटी तक पहुंचने के लिए आप रेलवे स्टेशन से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

 

3. सड़क मार्ग से (By Road)

 

अब आता है मेरा सबसे पसंदीदा विकल्प की अगर आप  Spiti Valley के एडवेंचर का पूरा मज़ा उठाना चाहते हो तो सड़क मार्ग से जाना सबसे शानदार विकल्प रहेगा आपके लिए 

अगर आप मेरी तरह बाइक राइडिंग के शौकीन है। तो आप यहां बाइक से आ  सकते हो और अगर बाइक से नहीं जाना चाहते हो तो आप यह अपनी कार से भी जा सकते हो दोनों ही विकल्प शानदार है।

स्पीति घाटी के लिए कितना बजट चाहिए - How Much Budget is Requried For Spiti Valley?

Spiti Valley Snow View

Spiti Valley जाने का बजट पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है की आप कैसे इस घाटी का सफर पूरा करते है।  सबसे पहले हम बात करेंगे की अगर आप बाइक से स्पीति घाटी का सफर पूरा करते हो तो कितना खर्च आएगा।

 

मै मान के चलता हूँ की आपका स्पीति का सफर दिल्ली से शुरू होता है, अब दिल्ली से स्पीति की कुल दूरी 706 किलोमीटर की है और स्पीति घाटी से मनाली की दुरी 177 किलोमीटर की है। 

और मनाली से दिल्ली की दुरी 532 किलोमीटर की है तो टोटल हो गए 1,415 किलोमीटर। अब बात करते है की पेट्रोल कितना लगेगा।

1. पेर्ट्रोल बजट :-  सबसे पहले पेट्रोल की बात कर लेते है हम मान के चलते है, की 1,500 किलोमीटर आपकी बाइक चलेगी अगर आपकी बाइक 30 से 35 माइलेज देती है। तो हम मान लेते है की 5000 से 6000 के बीच पेट्रोल का खर्च आएगा।

2. होटल बजट :- अब बात करते है, रहने की होटल का कितना खर्च आएगा मेरे हिसाब से आपको इस घाटी का सफर पूरा करने में 7 से 8 दिन का समय लगेगा। 

आपको शिमला से चितकुल तक होटल 600 से 1000 के बीच में मिल जाएंगे चितकुल के बाद आपको रहने के लिए होम स्टे मिल जाएंगे और इनका शुल्क 300 से 500 के  बीच रहता है। इसमें आपके 4000 से 5000 के बीच खर्च हो सकते है।

3. खाने का बजट :- अब हम बात करते है की खाने में आपके कितने पैसे खर्च होंगे नास्ता आप 50 से 60 रुपए में बहुत आसानी कर सकते हो दिन का खाना आपको 100 से 120 रुपए में मिल जाएगा और रात का खाना भी आपको 100 से 120 रुपए में मिल जाएगा। 

यह टोटल हुआ 300 प्रति दिन आपके खाने पे खर्च होंगे तो आपके खाने का टोटल हुआ 2400 रुपए 8 दिन के हिसाब से।

बाइक से Spiti Valley जाने में आपके :- 13,400 के आसपास आपका खर्च आ सकता है।

 

एक खास बात :- यह जो मैने आपको बजट बताया है। यह थोड़ा ज्यादा भी हो सकता और थोड़ा कम भी हो सकता है यह बजट पूरी तरह से निर्भर   करता है। आप कौनसी बाइक से जा रहे हो वो कितना माइलेज देगी और आप कैसे होटल में रुकते हो

अगर आप थोड़ा मेहेंगा होटल लेते हो तो बजट भी थोड़ा बढ़ जाएगा लेकिन ज्यादा नहीं बढ़ेगा वैसे भी आपको चितकुल के बाद काज़ा तक ज्यादा अच्छा होटल नहीं मिलेगा।

अब हम बात करते है की अगर आप कार से स्पीति घाटी जाते हो तो केवल आपके पेट्रोल और डीजल का खर्च बढ़ेगा बाकी सारा बजट वही रहेगा। कार से जाते हो तो मेरे हिसाब से 10,000 से 15,000 हज़ार के बीच आपका पेट्रोल या डीजल का खर्च आ सकता है। 

दिल्ली से स्पीति घाटी की दूरी - Delhi to Spiti Valley Distance?

दिल्ली से स्पीति घाटी की दूरी कुल 710 किलोमीटर की है।

ध्यान दें :- अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है। तो कृपया इस ब्लॉग को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें। जो स्पीति घाटी जाने की योजना बना रहें है, या स्पीति घाटी जाना चाहते है।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply