Auli Uttrakhand
Auli Uttrakhand Article | Blog in Hindi

औली उत्तराखंड – Ultimate Tourist Guide Auli Uttarakhand in Hindi

  • Post last modified:April 20, 2023
  • Post author:
Auli Uttrakhand Cabel Car

Auli Uttarakhand भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। अंग्रेज़ी में इसको  Less Explore Hill Stations in India भी कहा जाता है।

Auli, उत्तराखंड के हिमालय पहाड़ों में चमोली जिले में स्थित है।  Auli Uttarakhand को देव भूमि भी कहा जाता है।

औली को गढ़वाली में औली बुग्याल के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है “घास का मैदान”। यह समुद्र तल से 2,500 मीटर (8,200 फीट) से 3,050 मीटर (10,010 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

Joshimath से औली पहुंचने के दो रास्ते है पहले आप सड़क से होकर भी आसानी से जा सकते है और दूसरा रोपवे के द्वारा भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

औली को भारत का सबसे सुंदर हिल स्टेशन भी माना जाता है। भारत के पर्यटकों को के लिए औली एक नया प्रवेश है।

लेकिन अब Auli भी धीरे-धीरे भारत के अन्य हिल स्टेशनों की तरह प्रसिद्ध हो रहा है। मै आप सभी को बताना चाहता हु की औली सच में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। 

यहां  कड़कड़ाती ठंडी हवाएं, बर्फ से ढंके विशाल पर्वत, त्रिशूल चोटी,  नंदा देवी चोटी। नंदा देवी दुनिया की 23 वीं सबसे बड़ी चोटी है और यह चोटी 7,816 मीटर की ऊंचाई के साथ भारत की दूसरी सबसे बड़ी चोटी है।

जनवरी से मार्च तक, औली के पर्वत आमतौर पर बर्फ की मोटी कालीन से ढके होते हैं, औली में भारत का सबसे प्रसिद्ध स्कीइंग ग्राउंड भी है। यहां दुनिया भर से लोग स्कीइंग करने और स्कीइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भी आते है।

Auli में 14 दिनों का स्कीइंग का कोर्स भी कराया जाता है, और इस कोर्स के बाद आपको स्कीइंग का प्रमाणपत्र भी दिया जाता है। इनमें अब विंटर गेम्स  फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप शामिल हैं।

औली में स्कीइंग एक मुख्य आकर्षण है, केबल कार की सवारी और रस्सी लिफ्टों जैसे अन्य आकर्षण भी शामिल हैं।

Auli Uttrakhand

औली क्यों प्रसिद्ध है - Why Auli Famous

Auli Uttrakhand hill station
  • औली स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है।
Auli Uttrakhand Skking
  • ट्रेकिंग  के लिए प्रसिद्ध है।
  • नंदा देवी चोटी के लिए प्रसिद्ध है।
  • त्रिशूल चोटी के लिए प्रसिद्ध है।
  • कैंपिंग के लिए प्रसिद्ध है।
Auli Uttrakhand
  •  Auli Uttarakhand गढ़वाल हिमालय और नंदा देवी का 360 डिग्री का दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
  • बुग्याल ट्रेक के लिए प्रसिद्ध है।
  • Auli की बनावटी झील के प्रसिद्ध है, जिसको ( Articial Lake ) भी कहा जाता है।
  • फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है।
  • औली बर्फ से ढके पर्वत के लिए प्रसिद्ध है।
Auli Uttrakhand India

औली जाने का सबसे अच्छा समय कोनसा है - Best Time to Visit Auli

औली आने की योजना बनाने से पहले आप सभी को यहां आने का सही समय पता होना बहुत जरूरी है।  25 दिसम्बर से मार्च के बीच आप कभी भी यहां आ सकते है। 

25 दिसंबर से मार्च में इस समय पे आपको बर्फ से ढंके विशाल पर्वत देखने को मिलेंगे और साथ ही बर्फ बारी  भी देखने को मिलेगी, यह दृश्य आपको धरती पे स्वर्ग का अनुभव निश्चित रूप से कराएगा।

नोट :-  औली आप  बारिश के समय को छोड़ कर किसी भी समय आ सकते हो।

औली के तापमान के बारे में जानकारी - Information about Auli Climate

Auli uttrakhand Weather

औली का तापमान 12 महीने ठंडा रहता है, कौनसे महीने में कितना तापमान रहता है यह आप निचे देख सकते है।

  • जनवरी 5 ° / -4 ° 14 दिन
  • फरवरी 8 ° / -3 ° 6 दिन
  • 9 मार्च / -1 ° 16 दिन
  • 14 अप्रैल / 2 ° 14 दिन
  • मई 18 ° / 5 ° 5 दिन
  • 20 जून / 9 ° 10 दिन
  • जुलाई 19 ° / 11 ° 24 दिन
  • अगस्त 19 ° / 12 ° 25 दिन
  • 19 सितंबर / 10 ° 16 दिन
  • अक्टूबर 16 ° / 5 ° 3 दिन
  • नवंबर 13 ° / 3 ° 8 दिन
  • 8 दिसंबर / -2 ° 6 दिन
Auli Joshimath travelbeautifulinida Ritvij

औली उत्तराखंड कैसे पहुंचे - How to reach Auli Uttarakhand in Hindi

Auli Uttrakhand Route

औली दिल्ली से 515 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, पर यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है 

आप दिल्ली से टैक्सी कर सकते हो, या फिर अपनी खुद की कार से भी औली जा सकते हो अगर आप मेरी तरह बाइक राइडिंग के शौकीन है 

तो वादियों के मजे लेते हुए भी औली पहुंचाजा सकता है।  मेरी बात करें तो में खुद बाइक से औली गया था।

औली जाने का रास्ता ( Way to Auli Uttarakhand  )

औली जाने के लिए आपको पहले :-

दिल्ली से ऋषिकेश जाना होगा जिसकी दुरी 247  किलोमीटर है। 
ऋषिकेश से औली 268 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।

दिल्ली से औली के रास्ते में कौन कौन सी जगह आएगी। 

  • ऋषिकेश
  • हरिद्वार
  • श्रीनगर
  • रुद्रप्रयाग
  • करनप्रयाग
  • जोशीमठ

यह सब सुन्दर जगह औली के रास्ते में आपको देखने को मिलेगी। 

औली घूमने में आपको कितने दिन लग सकते है - Auli Tour Duration ( Auli Day To Day Travel Guide)

Auli घूमने में आपको 4 दिन का समय लग सकता है। 

पहले दिन ( Day 1 )

सबसे पहले आपको औली का सबसे प्रसिद्ध ट्रेक गोर्सन बुग्याल ट्रेक करना चाहिये यह ट्रेक करने में आपको 5 से 7  घंटे का समय लग सकते है। 

अगर आपने Yeh Jawaani  Hai Deewani फिल्म देखी है, तो उसमे रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोन जो ट्रेक करते है यह Gorson Bugyal Trek  बिलकुल वेसा ही है।  

यह ट्रेक शुरू करने के लिए आप चेयर कार भी कर सकते हो, अगर चेयर  कार नहीं करना कहते हो तो पैदल भी जा सकते हो

और अगर किसी को चलने में कोई भी समस्या हो तो यहां घोड़े भी चलते हैं, इस्पे बेठ  के भी आप इस सुंदर ट्रेक का अनुभव कर सकते हो।

चेयर कार का टिकट 500 प्रति व्यक्ति है जिसमे आना और जाना दोनों है।

( चेयर कार बस औली से ही चलती है )

जोशीमठ से औली केबल कार का टिकट 1000 प्रति व्यक्ति है आना और जाना दोनों है।

नोट :- यह चेयर कार शाम 4 बजे बंद हो जाती है इसलिए इस ट्रेक का पूरा मज़ा लेने के लिए आप सुबह 9 बजे पहुंच जाए। जितनी जल्दी आप यहां पहुंचेंगे उतना ही आपके पास घूमने का समय होगा।

अगर मेरी बात करें तो में यहां पे 1 बजे पहुंचा था। और मै इस ट्रेक का सबसे सुन्दर दृश्य नहीं देख पाया। क्योंकि चेयर कार बंद होने वाली थी। आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए आप को यहां समय से पहुंच ना है।

दुरसा दिन ( Day 2 )

दुरसा दिन आप Joshimath घूम सकते हो वहां का लोकल मार्किट देख सकते और जोशीमठ में एक प्राचीन मंदिर भी है। श्री शंकराचार्य मठ और नरसिंह मंदिर

यह दोनों मंदिर आप देख सकते हो। जोशीमठ से 17 किलोमीटर दूर एक नंदा देवी नेशनल पार्क भी है, यदि आप वन्यजीव या प्रकृति से प्यार करते हैं तो इस पार्क में जाना न भूलें।

तीसरा दिन ( Day 3 )

Auli से 28 किलोमीटर दूर एक चेनाब झील अंग्रेज़ी में इसको ( Chenab Lake ) के नाम से भी जाना जाता है। 

तीसरा दिन आप इसको भी देख सकते लेकिन चेनाब झील तक पहुंच ने के लिए आपको ट्रेक करना होगा  यहां तक आपकी गाड़ी नहीं जा सकती है। 

और जहां गाड़ी नहीं जाती प्रकृति का असली अनुभव वही होता है

चेनाब झील उत्तराखंड में एक सुंदर छिपी हुई झील है।  जिसके बारे में अभी तक बहुत कम लोग जानते है।  

यह चेनाब झील शानदार प्राकृतिक की सुंदरता का दावा करती है।

चेनाब झील तक पहुंच ने का रास्ता :-

Chenab Trek Route

चेनाब झील पहुंच ने के लिए जोशीमठ से, विष्णु प्रयाग तक ड्राइव करना पड़ता है जो सिर्फ 10 किलोमीटर की दुरी पर है।

ट्रेकिंग थिंग गांव की ओर से शुरू होती है, जो विष्णु प्रयाग से 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। और यह ट्रेक नदी की धाराओं के साथ घने जंगल के बीच में से होता हुआ जाता है।

डार्क खाकर का , सस्ता (या चेनाब) घास का मैदान यहां से केवल 4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यहां केवल ट्रेक करके ही पहुंच सकते हो। 

चौथा दिन ( Day 4 )

चौथा दिन औली के आस पास की जगाहे  देख सकते हो जेसी की बद्रीनाथ माना विलेज (Mana Village ) भारत का अंतिम गाँव है।  यहां जाना सच में बहुत दिलचस्प होता है।

क्योंकि यहां जाने का रास्ता बहुत सुन्दर है। बद्रीनाथ और माना विलेज जिसको लोग माना गाँव के नाम से भी जानते है। यह दोनों Joshimath से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

औली से माना गाँव की दुरी कितनी है:-

औली से बद्रीनाथ की दुरी 51 किलोमीटर है।
बद्रीनाथ से माना गाँव की दुरी 4.4 किलोमीटर है।

औली में रहने के लिए सबसे अच्छे होटल्स - Best Hotels for a stay in Auli Hotels

Auli Uttrakhand Night view hotel

औली और जोशीमठ में बहुत सारे होटल्स और रिसोर्ट आपको मिल जाएंगे लेकिन मै आपको मेरा खुद का अनुभव बताऊंगा की मैरा अनुभव केसा रहा औली में  मैने  रिसोर्ट बुक किया था।

अपने लिए और उस रिसोर्ट का नाम है, नंदन कानन औली रिसोर्ट ( Auli Hotels, Nandan Kanan Auli Resort )

यह रिसोर्ट औली और जोशीमठ के बीच में पढ़ता है। इस रिसोर्ट से औली की दुरी 6 किलोमिटर और जोशीमठ की दुरी भी 6 किलोमिटर ही है। 

नोट :-  औली आप  बारिश के समय को छोड़ कर किसी भी समय आ सकते हो।

Auli Resort

होटल का स्टाफ बहुत अच्छा है। आपको किसी तरह की कोई दिकत नहीं होगी यहां पे रूम्स ( Rooms ) बहुत अच्छे और साफ़ सुतरे हैं।

रिसोर्ट से आपको शानदार पर्वत के नज़ारो  का अनुभव होता है और साथ ही यहां आपको शान्ति का भी अनुभव होगा।

अब हम बात करते है की यहां का खाना केसा है यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहाड़ पे अच्छा भोजन मिला बहुत मुश्किल होता है। लेकिन यहां पे आपको खाने की समस्या बिलकुल भी नहीं होगी। यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट है।

बिलकुल घर जैसा खाना आपको यहां पे मिल जाएगा। तो खाने की आपको कोई समस्या नहीं होने वाली।

अब बात करते है की मेरा कितना खर्चा हुआ 2 दिन का

मैने यहां रुकने के लिए पैकेज बुक करवाया था। 3800 मेरा एक रात का किराया था। ( one night stay ) जिसमे नास्ता और रात का भोजन शामिल है,

( Night Dinner ) यह एक दिन का किराया था। बाकि जितने भी दिन आप रुको उस हिसाब से आप बात कर सकते हो  में आपके साथ यहां के मैनेजर का नंबर शेयर कर रहा हु आप अपने हिसाब से बात कर सकते हो।

नंदन कानन औली रिज़ॉर्ट मैनेजर संपर्क नंबर:-   +9187917-59796

नोट :- मैने आपके साथ इस आर्टिकल में इस रिसोर्ट के फोटो और कमरे के फोटो शेयर किये है। जो आपको इस आर्टिकल में दिख जाएंगे। और साथ ही मैने आपके साथ जो नंबर शेयर किया है  

उस पे फ़ोन करके आप औली जाने से पहले वहां के  मौसम और वहां के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है।  और आपको कोई भी समस्या आये तो आप कमेंट करके बता सकते हो।

Auli resort snow

औली में आप क्या - क्या कर सकते हो - Top 10 Things to do in Auli Uttarakhand

Auli ski resort
  • स्कीइंग कर सकते। 
  • औली गोर्सन बुग्याल ट्रेक कर सकते।
  • कैम्पिंग कर सकते।
  • एशिया की सबसे लम्बी केबल कार की सवारी कर सकते।
Auli Cabel Car
  • त्रिशूल शिखर देख सकते हो।
  • नंदा देवी पर्वत देख सकते हो।
  • लोकल मार्किट से खरीदारी कर सकते हो।
Auli Skking Kit
  • औली का स्थानीय भोजन कर सकते हो।
  • चिनाब झील की  यात्रा कर सकते हो।
  • औली की आर्टिफिशियल झील देख सकते हो। 

नोट:- अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो Travelbeautifulindia को सब्सक्राइब करें। और इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply