चैल हिमाचल प्रदेश

www.travelbeautifulindia.com

चैल हिल स्टेशन उत्तरी भारत में स्थित हिमाचल प्रदेश का एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन इस हिल स्टेशन के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते है। 

यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। और  इसके आसपास की घाटियों और पहाड़ों के दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देते है।

चैल हिल स्टेशन के बारे में इस Interesting Fact के बारे में बहुत कम लोग जानते है। 

कि यहां दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है, यह ग्राउंड समुद्र तल से 2,444 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और इसे पटियाला के महाराजा द्वारा 1893 में बनाया गया था। यह ग्राउंड हिमालय के खूबसूरत दृश्यों से घिरा हुआ है। और क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों के लिए यह एक लोकप्रिय आकर्षण भी है।

चैल में घूमने के लिए सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक चैल पैलेस है। 

जिसे 19वीं शताब्दी के अंत में पटियाला के महाराजा ने बनवाया था। यह अब एक विरासत होटल है। और टूरिस्ट के लिए एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण भी है। 

यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत जंगलों, सुंदर रास्तों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

चैल एक वन्यजीव अभयारण्य भी है। और यह 110 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है, चैल के इस वन्यजीव अभयारण्य में  तेंदुए, भौंकने वाले हिरण और हिमालयी काले भालू को देखा जा सकता  है।

गर्मियों के समय चैल में ट्रेकिंग,कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर्स का मज़ा उठा सकते हो।

गर्मियों में यहां का तापमान 15°C से 25°C और सर्दियों में 0°C से 10°C के बीच तापमान रहता है।

चैल चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे आसपास के शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां  सड़क मार्ग से बहुत आसानी से पहुंच सकते हो। गर्मियों में यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ और दिल्ली वालो के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

चैल के पास इस खूबसूरत हिल स्टेशन नारकंडा जाना बिल्कुल ना भूलें। यह चैल के पास एक छिपा हुआ हिल स्टेशन है।