"चोपता" उत्तराखंड 

www.travelbeautifulindia.com

चोपता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित "उत्तराखंड" के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है।

यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 8,792 फीट की ऊंचाई पर स्थित, हिमालय की शानदार चोटियों से घिरा हुआ है।

चोपता अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे जंगलों और बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों के लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है।

चोपता को उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, क्योंकि यहां की खूबसूरती वाकई स्विट्जरलैंड से कम नहीं है।

चोपता दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के लिए भी पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

12,073 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर पूरे भारत में सबसे ऊंचा भोले नाथ मंदिर है।

यह चीज पर्यटकों को सबसे ज्यादा अपने चोपटे की ओर आकर्षित करती है।

दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 3.5 किलोमीटर का ट्रेक करना होगा।

यहां आप ट्रेकिंग के साथ-साथ कैंपिंग भी कर सकते हो।

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह जगह वाकई किसी जन्नत से कम नहीं है।

मैंने अपने ब्लॉग में चोपता के बारे में विस्तार से बात की है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

चोपता के इस "मिनी स्विट्जरलैंड" के बारे में जानने के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें।