दाचीगाम नेशनल पार्क "कश्मीर" 

www.travelbeautifulindia.com

दाचीगाम नेशनल पार्क भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में स्थित खूबसूरत नेशनल पार्क है। 

यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और पश्चिमी हिमालय के ज़बरवान रेंज में स्थित है। 

दाचीगाम नेशनल पार्क में आपको कई प्रजातियों के जानवर देखने को मिलेंगे जिनमें लुप्तप्राय हंगुल या कश्मीर बारहसिंगा भी शामिल है, यह जम्मू और कश्मीर का राज्य पशु है। 

नेशनल पार्क में पाए जाने वाले अन्य जानवरों में हिमालयी काला भालू, कस्तूरी मृग, तेंदुआ, हिमालयन ग्रे लंगूर और पक्षियों की कई प्रजातियाँ आपको इस नेशनल पार्क में देखने को मिलेगी हैं।

दाचीगाम नेशनल पार्क जम्मू और कश्मीर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है इस खूबसूरत नेशनल पार्क को देखने हर साल दुनिया भर से पर्यटक आते है। और यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ट्रेकिंग और वन्य जीवन के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 

दाचीगाम नेशनल पार्क घूमने आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और अक्टूबर के बीच का होता है, इस समय यहां का मौसम सुहावना होता है और वन्यजीव सबसे अधिक दिखाई देते हैं।

दाचीगाम नेशनल पार्क के बहुत करीब यह भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन "पहलगाम" इस हिल स्टेशन के में बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद