"गुलमर्ग" कश्मीर

www.travelbeautifulindia.com

गुलमर्ग भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 8694 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

कश्मीर का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक खेलों और स्कीइंग के लिए जाना जाता है।

गुलमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदानों और खूबसूरत देवदार के घने जंगलों से घिरा हुआ है।

गुलमर्ग पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, गोंडोला के लिए इसको अंग्रेज़ी काबेल कार भी बोला जाता है। यह गुलमर्ग का मुख्य आकर्षण माना जाता है। 

गुलमर्ग में चलने वाली यह केबल कार दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार में से एक है।

यह केबल कार आपको समुद्र तल से 13054 फ़ीट की ऊँचाई पर ले जाती है। यहां से आपको  बर्फ से ढकी चोटियों और घाटियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है।

गोंडोला राइड के अलावा आप यहां स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और ट्रेकिंग, कैम्पिंग जैसे कई शानदार एडवेंचर्स का मज़ा उठा सकते है। 

गुलमर्ग अपने गोल्फ कोर्स के लिए भी जाना जाता है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स में से एक है।

गुलमर्ग घूमने आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच का होता है, इस समय पूरी घाटी बर्फ से ढकी होती है। और यह नज़ारा सच में बेहद खूबसूरत होता है। 

हालांकि, गुलमर्ग अप्रैल से जून के महीनों के दौरान भी देखने लायक होता है, इस समय यहां का मौसम सुहावना होता है।  दोनों ही मौसम का अपना एक अलग मज़ा है। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

गुलमर्ग के बहुत करीब यह भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन "पहलगाम" इस हिल स्टेशन के में बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें।