जागेश्वर धाम

www.travelbeautifulindia.com

जागेश्वर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बेहद खूबसूरत और शांतिपूर्ण वातावरण वाली जगहों में से एक है, जिसके बारे में कम ही पर्यटक जानते हैं।

इस स्थान को जागेश्वर धाम या जागेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

जागेश्वर मंदिर 1870 मीटर की ऊंचाई पर गंगा नदी के तट पर घने देवदार के जंगलों के बीच स्थित है।

जागेश्वर अपने 124 प्राचीन मंदिरों के समूह के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है, जिनमें से अधिकांश भगवान शिव को समर्पित हैं।

ऐसा माना जाता है, कि ये मंदिर 9वीं से 13वीं शताब्दी के हैं और यहां आपको 9वीं से 13वीं शताब्दी की बेहद खूबसूरत और भव्य वास्तुकला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है।

जागेश्वर मंदिर को भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जो भगवान शिव के प्रकट होने का प्रतीक है।

यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है और यह स्थान आध्यात्मिक शांति चाहने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है।

यह जगह वाकई प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको हरे-भरे पहाड़ों से लेकर हिमालय की बेहद खूबसूरत चोटियों के शानदार नज़ारे देखने को मिलते हैं।

यह जगह दिल्ली से 417 किमी की दूरी पर स्थित है और आप यहां अपनी कार या बाइक की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

2 दिन की छुट्टियों के लिए बेस्ट है दिल्ली से 7 घंटे में पहुंचा जा सकता है। "पर्यटक नहीं जानते" इस जगह के बारे में जानने के लिए  Learn More के लिंक पर क्लिक करें।