जीभी हिमाचल प्रदेश

www.travelbeautifulindia.com

जीभी हिमाचल प्रदेश में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जिसके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते है।

जीभी हरे भरे जंगलों और शानदार पहाड़ों से घिरा हुआ है।

अगर आप कुछ शांति भरे पल बिताना चाहते हैं।

तो जीभी से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। जीभी हिमाचल का एक ऐसा पर्यटन स्थल है।  

जो उद्योगीकरण से अछूता है और प्रकृति से घिरा हुआ है। 

घने देवदार के जंगल, शांत मीठे पानी की झीलें और प्राचीन मंदिर इस जगह को बेहद आकर्षक और खूबसूरत बना देती है। 

जीभी की यात्रा करने के बाद आप इसको कभी नहीं भूल पाएंगे।

यहाँ स्थित विक्टोरियन स्टाइल कॉटेज में आप ठहर सकते हैं।

जहाँ रुकने के बाद आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप विक्टोरियन समय में पहुँच गए हैं।

जीभी की ताजी हवा में सांस लेना और यहां के वातावरण में रह कर पक्षियों की मीठी चीं-चीं की आवाज सुनना आपको प्रकृति की गोद में रहने जैसा महसूस कराता है। और यह अनुभव सच में बहुत शानदार और यादगार होता।

ऐसी ही शानदार जगाओ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें।