कल्पा हिमाचल प्रदेश

www.travelbeautifulindia.com

कल्पा, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, यह हिल स्टेशन आज भी पर्यटकों की भीड़ से बचा हुआ है।

कल्पा समुद्र तल से लगभग 9,711 फीट की ऊंचाई पर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

कल्पा में आपको पवित्र किन्नर कैलाश पर्वत का बेहद खूबसूरत नजारा बेहद करीब से देखने को मिलता है, ये नजारा वाकई आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

कल्पा अपने किन्नर कैलाश पर्वत के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 

कल्पा किन्नौरी लोगों का घर है, यहां रहने वाले लोग अपनी अनोखी संस्कृति और रीति-रिवाजों के लिए जाने जाते हैं।

यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है जहां आप प्राकृतिक सुंदरता और मन की शांति के लिए कुछ दिनों की छुट्टियां बिताने यहां आ सकते हैं, आपको यहां वाकई में  बहुत अच्छा महसूस होगा।

कल्पा में रहने के लिए आपको बजट होटल, होम स्टे से लेकर आलीशान होटल और रिसॉर्ट तक सब कुछ आसानी से मिल जाएगा।

कल्पा पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले शिमला पहुंचना होगा, शिमला से कल्पा की दूरी 217 किलोमीटर है, और यहां पहुंचने के लिए सड़क काफी अच्छी बनी हुई है, आप अपनी बाइक, कार या बस की मदद से यहां पहुंच सकते हैं।

घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर तक है, लेकिन अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो आप सर्दियों के दौरान भी यहां आ सकते हैं, इस समय यह जगह पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई होती है।

हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर जरूर जाएं, ये जगह वाकई बेहद खूबसूरत है, मैं ये बात अपने निजी अनुभव से बोल रहा हूं। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आखिर क्यों पर्यटक मनाली के पास इस जगह को इतना पसंद करते है। पूरी जानकारी के लिए  Learn More के लिंक पर क्लिक करें।