त्सोमगो झील "सिक्किम"

www.travelbeautifulindia.com

त्सोमगो झील सिक्किम में गंगटोक शहर के पास स्थित है, यह जगह भारत में देखने लायक है। 

इस झील को चंगु झील के नाम से भी जाना जाता है, यह अद्भुत झील समुद्र तल से लगभग 12,312 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है।

यह खूबसूरत झील चारो और से खड़ी पहाड़ियों से घिरी हुई है, यह नज़ारा आपको पूरी तरह से आश्रय चकित कर देगा। 

स्थानीय लोगो का मानना है, की यह झील सिक्किम की एक पवित्र जगह है।

यह झील सिक्किम में एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण है, और प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के प्रति उत्साही लोगों के लिए यह जगह मानो एक जन्नत है।

त्सोंगमो झील के पास आप ट्रेकिंग और कैम्पिंग जेसे शानदार एडवेंचर्स का मज़ा भी उठा सकते हो। यह अनुभव एक यादगार अनुभव होगा आप सभी के लिए।  

यह झील सर्दियों के दौरान जम जाती है, और इस समय आप इस झील पर पैदल भी चल सकते हो क्यों है ना यह एक शानदार बात इस समय इस खूबसूरत झील नज़ारा सच में देखने लायक होता है। 

त्सोंगमो झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून, गर्मियों के महीनों और सितंबर से नवंबर का होता है। 

इस झील तक पहुंचने के लिए आपको स्थानीय अधिकारियों से परमिट लेना होता जो आपको बहुत आसानी से मिल जाएगा।  

पढ़ने के लिए धन्यवाद

त्सोमगो झील के पास प्रसिद्ध गंगटोक हिल स्टेशन घूमने जाना न भूलें। गंगटोक शहर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।