"वैली ऑफ़ फ्लावर्स" 

www.travelbeautifulindia.com

वैली ऑफ़ फ्लावर्स यह ट्रेक भारत के उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक माना जाता है, और यह एक नेशनल पार्क भी है। 

यह अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत अल्पाइन वनस्पतियों के लिए जाना जाता है।

यह ट्रेक समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

इस ट्रेक का रास्ता सुरम्य गाँवों, हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरता है, 

यह नजारा आपकी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत लगता है, इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है।

"वैली ऑफ़ फ्लावर्स" यह एक नेशनल पार्क भी है इस में प्रवेश करने के लिए आपको वन विभाग से परमिट लेना होता है, यह परमिट आपको बहुत आसानी से मिल जाता है। 

वैली ऑफ़ फ्लावर्स में आपको कई प्रकार के वन्यजीवों को पास से देखने का मौका भी मिलता है, जिनमें कस्तूरी मृग, हिमालयी काले भालू और हिम तेंदुए शामिल हैं।

फूलों की घाटी में आपको हिमालयन ब्लू पॉपी, हिमालयन बेलफ्लॉवर, हिमालयन कोबरा लिली और हिमालयन प्रिमरोज़ सहित जंगली फूलों की 500 से अधिक प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं।

"वैली ऑफ़ फ्लावर्स" को नेशनल पार्क 1982 में स्थापित किया गया था और यह एक यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है।

यह ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय जुलाई और सितंबर के बीच होता है, इस समय यहां फूल पूरी तरह खिल जाते हैं और नज़ारा सच में बेहद खूबसूरत होते है। 

मैंने अपने ब्लॉग में इस ट्रेक के बारे में विस्तार से बताया है कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं, इस ट्रेक को करने में आपको कितने दिन लगेंगे और आपको यहां कब आना चाहिए। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

"वैली ऑफ़ फ्लावर्स" ट्रेक के बारे में जानने के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें।