मैक्लोड गंज

www.travelbeautifulindia.com

मैक्लोड गंज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित हिमाचल के सबसे खूबसूरत और शांत हिल स्टेशनों में से एक है।

यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के अन्य हिल स्टेशनों से अलग है, जितना अनहोका इसका नाम है, उतना ही अनहोका और बेहद खूबसूरत यह हिल स्टेशन है।

इस हिल स्टेशन के बारे में ज्यादा लोग बात नहीं करते क्योंकि ज्यादातर लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते हैं,  लेकिन आज के समय में हिमाचल प्रदेश का यह हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है।

मैक्लोड गंज हिमालय की धौलाधार श्रेणी में लगभग (6,831 फीट) की ऊंचाई पर स्थित हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है।

मैक्लोड गंज में आपको  तिब्बती आबादी सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी यह हिल स्टेशन तिब्बती संस्कृति और बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

स्ट्रीट फूड के शौकीन लोगों के लिए मैक्लोड गंज एक बेहतरीन जगह है, यहां कुछ फ़ूड पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं, जैसे थुकपा, फ्राइड मोमोज, शक्शुका, थेनथुक, तिब्बती नूडल्स, बोक चॉय सूप, यहां आने के बाद आपको इन सभी फूड्स को जरूर ट्राई करना चाहिए।

ट्रेकिंग और कैंपिंग एडवेंचर के लिए मैक्लोड गंज पर्यटकों के बीच सबसे प्रसिद्ध है, मैक्लोड गंज आने वाले प्रत्येक पर्यटक को मैक्लोड गंज का सबसे प्रसिद्ध त्रिउंड जरूर करना चाहिए।

इस ट्रेक को आप 1 दिन में आसानी से कर सकते हैं और आप चाहें तो वहां रात रहकर कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं।

इस ट्रेक को आप 1 दिन में आसानी से कर सकते हैं और आप चाहें तो वहां रात रहकर कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं।

मेरे हिसाब से मैक्लोड गंज हिमाचल प्रदेश का एक परफेक्ट हिल स्टेशन है, जहां आप शॉपिंग, स्ट्रीट फूड, कैंपिंग, ट्रेकिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी छुट्टियां शांति से बिता सकते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध त्रिउंड ट्रेक मैक्लोड गंज से शुरू होता है, इस ट्रेक की जानकारी के लिए Learn More के लिंक पर क्लिक करें।