Triund Trek Travel Guide in Hindi
Triund Trek Travel Guide in Hindi

त्रिउंड ट्रेक | Real Experience | Triund Trek Travel Guide in Hindi

  • Post last modified:November 28, 2022
  • Post author:
Contents hide

त्रिउंड ट्रेक के बारे में जानकारी - Information About Triund Trek Himachal Pradesh?

  • Triund Trek  सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। त्रिउंड एक शांत और आकर्षक ट्रेकिंग का स्थान है त्रिउंड Trek धर्मशाला से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • Triund हिमालय की धौलाधार रेंज में बसा हुआ है और Triund Trek एक तरफ से भव्य धौलाधार पर्वतमाला का दृश्य प्रस्तुत करता है और दूसरी तरफ से कांगरा वैली का दृश्य भी प्रस्तुत करता है।
  • यह ट्रेक उन लोगो के लिए भी बहुत अच्छा है जो पहली बार ट्रेक कर रहें है। Triund Trek की अधिकतम ऊंचाई 9,278 फीट है। यहां पहुंचने के बाद का दृश्य सच में बहुत खूबसूरत होता है। यह ट्रेक गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
  • यहां पे हर शनिवार या रविवार को दिल्ली और चंडीगढ़ से लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए भी आते है। यह ट्रेक युवा पीढ़ी के बीच में भी काफी लोक-प्रिय है।

त्रिउंड ट्रेक क्यों प्रसिद्ध है - Why Triund Trek Famous?

Triund Mountains Range
  • Triund Trek ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • Triund Camping के लिए प्रसिद्ध है।
Triund Camping Tent
  • Triund Trek बर्फ के खूबसूरत पहाड़ के लिए प्रसिद्ध है।
  • त्रिउंड ट्रेक प्रकृति दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
  • फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है।

त्रिउंड ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय - Best time to Triund Trek?

Triund Top Picture

Triund Trek करने का सबसे अच्छा समय है मई, जून, सितंबर और अक्टूबर आप इस समय त्रिउंड ट्रेक का आनंद बहुत अच्छे से उठा सकते हो क्योंकि इस समय यहां का मौसम साफ़ रहता है। और इस समय लोग यहां पे सबसे ज्यादा कैंपिंग भी करते है। 

त्रिउंड का मौसम कैसा रहता है - Weather in Triund Himachal Pradesh?

Triund Trek Top Weather Images

Triund का तापमान 12 महीने ही बहुत ठंडा रहता है। गर्मी के मौसम के दौरान भी आपको यहाँ ठंड महसूस होगी इसलिए अपने साथ कुछ गरम कपडे जरूर रखें यह आपको  Triund के Top पे  बहुत काम आएंगे।

त्रिउंड ट्रेक कब शुरू होता है - When does the Triund Trek Start?

Triund Trekking With Group

Triund Trek 12 महीने ही खुला रहता है। आप किसी भी महीने में इस खुबसुरत ट्रेक का मज़ा उठा सकते हो।

त्रिउंड ट्रेक कितने किलोमीटर का है - Triund trek Distance?

Triund Top Weather

त्रिउंड ट्रेक लगभग 9 किलोमीटर का ट्रेक है और इसे आसानी से 5 से 6 घंटे में किया जा सकता है। और इस ट्रेक को एक ही दिन में किया जा सकता है। और कोशिश करें की आप Triund का सूर्यास्त को मिस ना करें क्योकि यह दृश्य सच में बहुत शानदार और खूबसूरत होता है।

त्रिउंड ट्रेक कहा से शुरू होता है - Triund Trek Start Point?

Triund Starting Point

Triund Trek मैक्लोडगंज से ही शुरू होता है।

त्रिउंड ट्रेक करना कितना कठिन है - Triund Trek Difficulty Level?

इस ट्रेक को करना ज्यादा मुश्किल नहीं है इस Trek को बड़े आसानी से किया जा सकता है। जो लोग पहली बार Trek  कर रहें है, वो लोग भी इस ट्रेक को बड़े आसानी से कर सकते है।

त्रिउंड ट्रेक शुरू करने से पहले किन बातों का आपको ध्यान रखना है - Things to keep in mind before starting Triund Trek?

Triund Top Snow

Triund Trek शुरू करने से पहले आप अच्छे से ब्रेकफास्ट करलें ताकि ट्रैकिंग के दौरान आपको भूख ना लगे और आप Triund Trek  सुबह जल्दी शुरू कर दे ताकि आपके पास Triund पे समय व्यतीत करने का ज्यादा से ज्यादा समय हो

और अगर आपको Triund पे कैंपिंग भी करनी है जो की मेरे हिसाब से आपको जरूर करनी चाहिये तो  कैंपिंग के लिए आपको मैक्लोडगंज में ही बात करनी होगी जिस दिन आप ट्रैकिंग शुरू करेंगे उससे एक दिन पहले वो लोग आपके कैंपिंग का सारा सेटअप कर देंगे

क्योंकि त्रिउंड पे जाने के बाद बहुत मुश्किल होता है वहां पे कैंपिंग करना क्योंकि ऊपर सब कुछ पहले से ही बुक रहता है। और अगर आप ऊपर जा के बात करोगे तो आपको सब कुछ काफी महंगा भी पड़ता है।

कैंपिंग क्यों करनी चाहिये आपको त्रिउंड पे क्योंकि Triund की रात सच में बहुत खूबसूरत होती है। 

Chandratal Lake Galaxy Spiti Valley

आपको यहां पे रात के समय तारों का मेला देख ने को भी मिलता है। तारों के मेले  को अंग्रेजी में Galaxy कहा जाता है जोकि आप फोटो में देख सकते हो यह अनुभव सच में यादगार और बहुत शानदार होता है, इसलिए इसे जरूर करें ।

कुछ टिप्स आपके लिए :-

  • आरामदायक जुटे पहने Trekking करते समय जिससे आपको Trekking करने में कोई समस्या ना आये।
  • अपने साथ एक बैग जरूर साथ रखे जिसमे आप पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान रख सकें।
  • मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर बैंक साथ जरूर रखे ताकि गाने सुन सके।
  • एक ब्लूटूथ स्पीकर साथ जरूर रखे Trekking को यादगार बनाने के लिए।
  • और एक मोटी Jacket जरूर साथ रखें क्योकि टॉप पे पहुंच ने बाद आपको बहुत ठंड लगेगी।

क्या यह ट्रेक करने के लिए गाइड करना जरुरी है - Is it necessary to Guide to Trek?

Triund Mountain

Triund Trek आप बिना गाइड के बहुत आसानी से कर सकते हो। इस Trek पे आपको किसी भी गाइड की जरूरत  नहीं पड़ेगी।

क्या यह ट्रेक एक दिन में किया जा सकता है - Can this trek be done in a day?

Triund Top Photos

जी हां  आप इस ट्रेक को एक दिन में बहुत आसानी से कर सकते हैं ।

त्रिउंड कैसे पहुंचे - How to reach Triund Himachal Pradesh?

Triund Top Mountain

Triund के लिए आपको दिल्ली से धर्मशाला जाना होगा यहां के लिए आपको Ac बस मिल जायेगी दिल्ली से ही फिर आप धर्मशाला से मैक्लोडगंज टैक्सी करके जा सकते हो धर्मशाला से मैक्लोडगंज की दुरी सिर्फ 5 किलोमीटर की ही है।

त्रिउंड ट्रेक के बाद कौन सी जगह घूम सकते हो - Places to Visit After Triund Trek?

1. धर्मशाला - Dharamshala

Dharmshala Stadium

धर्मशाला एक बहुत खूबसूरत शहर है। त्रिउंड ट्रेक करने के बाद आप धर्मशाला भी घूम सकते हो। और यहां पे आप खरीदारी भी कर सकते हो। यहां बहुत अच्छे कैफे भी हैं। जहां से आप सूर्य अस्त होते हुए देख सकते हो और ऊपर जो फोटो आप देख पा रहे हो वो फोटो हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का है जिसे लोग HPCA के नाम से भी जानते है ।

और यह क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में स्थित है और यह बहुत प्रसिद्ध है  पर्यटक जब भी धर्मशाला आते है यहां जरूर जाते है तो आप भी इस जगह को मिस ना करें।

 2. भागसू झरना - Bhagsu Waterfall

Baghsu Waterfall

भागसू झरना मैक्लोडगंज से  2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। Bhagsu Waterfall तक पहुंचने के लिए आपको छोटा सा ट्रेक करना है। और यह ट्रेक भागसूनाथ मंदिर से ही शुरू होता है। भागसू झरना बहुत खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है यहां आप बादलों को आप बहुत पास से भी देख सकते हो इस जगह को भी मिस ना करें।

3. नड्डी व्यू प्वाइंट - Naddi View Point

Naddi Point View Dharmshala Himachal Pradesh

नड्डी व्यू प्वाइंट एकदम सही स्थान है। धौलाधार रेंज के पहाड़ो को पास से देखने के लिए। इस जगह से नज़ारा ऐसा होता है जैसे आप धरती से स्वर्ग के दर्शन कर रहे हो।

यहां जाने के लिए आपको कोई ट्रैकिंग नहीं करनी पड़ेगी आप बस यहां जाएं और इस नज़ारे का मज़ा उठाएं चाय या कॉफ़ी के साथ इस जगह की दूरी मैक्लोडगंज से बस 4 किलोमीटर की ही है। तो आप इस जगह को भी मिस ना करें।

4. कालचक्र मंदिर - Kalachakra Temple

Kalacharka temple

कालचक्र मंदिर भी आप देख सकते हो Kalachakra Temple आपको मैक्लोडगंज के मार्किट में दिख जाएगा इस Temple को  दलाई लामा टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है।

नोट :-  अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो आप Travelbeautifulindia को subcribe करें। ताकी आने वाली घूमने की जगहों के बारे में आपको सबसे पहले जानकारी मिल सके और आप हमें सोशल मीडिया पे भी फॉलो कर सकते हो। आर्टिकल पढ़ ने के बाद नीचे  कमेंट करना ना भूले।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

This Post Has 2 Comments

Leave a Reply