Auli घूमने में आपको 4 दिन का समय लग सकता है।
पहले दिन ( Day 1 )
सबसे पहले आपको औली का सबसे प्रसिद्ध ट्रेक गोर्सन बुग्याल ट्रेक करना चाहिये यह ट्रेक करने में आपको 5 से 7 घंटे का समय लग सकते है।
अगर आपने Yeh Jawaani Hai Deewani फिल्म देखी है, तो उसमे रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोन जो ट्रेक करते है यह Gorson Bugyal Trek बिलकुल वेसा ही है।
यह ट्रेक शुरू करने के लिए आप चेयर कार भी कर सकते हो, अगर चेयर कार नहीं करना कहते हो तो पैदल भी जा सकते हो।
और अगर किसी को चलने में कोई भी समस्या हो तो यहां घोड़े भी चलते हैं, इस्पे बेठ के भी आप इस सुंदर ट्रेक का अनुभव कर सकते हो।
चेयर कार का टिकट 500 प्रति व्यक्ति है जिसमे आना और जाना दोनों है।
( चेयर कार बस औली से ही चलती है )
जोशीमठ से औली केबल कार का टिकट 1000 प्रति व्यक्ति है आना और जाना दोनों है।
नोट :- यह चेयर कार शाम 4 बजे बंद हो जाती है इसलिए इस ट्रेक का पूरा मज़ा लेने के लिए आप सुबह 9 बजे पहुंच जाए। जितनी जल्दी आप यहां पहुंचेंगे उतना ही आपके पास घूमने का समय होगा।
अगर मेरी बात करें तो में यहां पे 1 बजे पहुंचा था। और मै इस ट्रेक का सबसे सुन्दर दृश्य नहीं देख पाया। क्योंकि चेयर कार बंद होने वाली थी। आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए आप को यहां समय से पहुंच ना है।
दुरसा दिन ( Day 2 )
दुरसा दिन आप Joshimath घूम सकते हो वहां का लोकल मार्किट देख सकते और जोशीमठ में एक प्राचीन मंदिर भी है। श्री शंकराचार्य मठ और नरसिंह मंदिर
यह दोनों मंदिर आप देख सकते हो। जोशीमठ से 17 किलोमीटर दूर एक नंदा देवी नेशनल पार्क भी है, यदि आप वन्यजीव या प्रकृति से प्यार करते हैं तो इस पार्क में जाना न भूलें।
तीसरा दिन ( Day 3 )
Auli से 28 किलोमीटर दूर एक चेनाब झील अंग्रेज़ी में इसको ( Chenab Lake ) के नाम से भी जाना जाता है।
तीसरा दिन आप इसको भी देख सकते लेकिन चेनाब झील तक पहुंच ने के लिए आपको ट्रेक करना होगा यहां तक आपकी गाड़ी नहीं जा सकती है।
और जहां गाड़ी नहीं जाती प्रकृति का असली अनुभव वही होता है
चेनाब झील उत्तराखंड में एक सुंदर छिपी हुई झील है। जिसके बारे में अभी तक बहुत कम लोग जानते है।
यह चेनाब झील शानदार प्राकृतिक की सुंदरता का दावा करती है।
चेनाब झील तक पहुंच ने का रास्ता :-