Tungnath Chandrashila Trek
Tungnath Chandrashila Trek Travel Guide in Hindi

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक | Tungnath Chandrashila Trek Best Travel Guide in Hindi

  • Post last modified:June 27, 2021
  • Post author:
Contents hide

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक के बारे में जानकारी - Complete Travel Guide Tungnath Chandrashila Trek Uttarakhand in Hindi?

Tungnath Temple Shiv Mandir

Tungnath Chandrashila Trek, उत्तराखंड की खूबसूरत घाटियों में बसा एक बहुत शानदार और रोमांच ट्रेक में से एक है। तुंगनाथ में आपको महादेव का दुनिया का सबसे ऊँचा मंदिर भी देखने को भी मिलेगा जिसे अंग्रेजी में one of the highest Shiva temples in the world कहा जाता। Tungnathऔर Chandrashila trek उत्तराखंड में सबसे से प्रसिद्ध ट्रेक में से एक है।

इस ट्रेक की आसपास की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देती है, यह ट्रेक उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन चोपता से शुरू होता है, इस ट्रेक की खास बात यह है,की आप एक बार में दो खूबसूरत हिमालय की घाटियों को देख सकते हो।

और चोपता, Tungnath और Chandrashila यह तीनो ऐसे स्थान हैं जो आपको प्रकृति के सबसे करीब ले जाते हैं, और आपको इस जगह की सुन्दरदा और शान्ति का अहसास करवाते है। तुंगनाथ की ऊंचाई समुद्र तल से 11,384 फीट है और चंद्रशिला की ऊंचाई समुद्र तल से 13,123 फीट है

Tungnath Chandrashila Trek view

Chandrashila की ऊंचाई दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट एवेरस्ट की आधी ऊंचाई है, इस बात से आप अनुमान लगा सकते हो की इतनी ऊंचाई से नज़ारा कितना शानदार होगा आप बिलकुल बादलों के ऊपर होंगे इस नज़ारे को शब्दों में बयां नहीं करा जा सकता है। जैसे की मैने बताया था। की यह ट्रेक चोपता से शुरू होगा और चोपता से तुंगनाथ का रास्ता सही बना हुआ है यह रास्ता कोंक्रिट के ठोस पत्थर से बना हुआ है। 

आप Chopta से तुंगनाथ तक आराम से जा सकते हो फिर तुंगनासे से आपको Chandrashila तक ट्रेक करना होगा यह रास्ता कच्चा और एडवेंचर से भरा हुआ है। और अगर आप यह ट्रेक सर्दियों के समय में करते हो तो आपको यहां बर्फ से ढकी चोटियां भी देखने को मिलेगी और आपको बर्फ पे चलते हुए यह ट्रेक करना होगा। जोकि आपके इस ट्रेक को और भी कही ज्यादा एडवेंचर से भर देगा।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक पूरा करने में आपको कितने दिन का समय लगेगा - Trek Duration?

यह ट्रेक करने में आपको 4 दिन का समय लगेगा। ( अगर आपकी यात्रा हरिद्वार से शुरू होती है तो। )

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक कितने किलोमीटर का है - Tungnath Trek Distance?

Tungnath Chandrashila Trek, की कुल दूरी 11 किलोमीटर है।

  • चोपता से Tungnath Trek की दुरी 3.5 किलोमीटर है।
  • तुंगनाथ से चंद्रशिला की दुरी 2 किलोमीटर की है।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक कहा से शुरू होता है - Trek Starting Point?

Tungnath Chandrashila Trek चोपता से शुरू होता है।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक करना कितना कठिन है - Trek Difficulty Level?

Tungnath Chandrashila Trek travel guide

चोपता से Tungnath तक का ट्रेक आप बहुत आसानी से कर सकते हो लेकिन तुंगनाथ से चंद्रशिला का ट्रेक तोडा कठिन है लेकिन आप कर लोगे। यह पूरा ट्रेक ज्यादा आसान भी नहीं है, और ज्यादा कठिन भी नहीं है।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक का प्रवेश शुल्क है - Tungnath Chandrashila Trek Entry Ticket

Tungnath Chandrashila Trek  शुरू करने से पहले आपको 150 का प्रवेश शुल्क भी देना होगा।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक की यात्रा - Journey Begins of Tungnath Chandrashila Trek

Tungnath Chandrashila Trek

दिन :1 हरिद्वार से चोपता तक ड्राइव करें - Haridwar to Chopta

सबसे पहले आपको हरिद्वार पहुंचना है हरिद्वार आप ट्रैन की मदत से बहुत आसानी से पहुंच सकते हो। हरिद्वार से चोपता 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है  और हरिद्वार से चोपता के लिए आपको सीधी बस या जीप के विकल्प कम ही मिलेंगे। 

इसलिए आप हरिद्वार से रुद्रप्रयाग पहुंचे और फिर रुद्रप्रयाग से उखीमठ पहुंचे और उखीमठ होते हुए आप चोपता पहुंच सकते हो। और फिर चोपता पहुंचने के बाद आप होटल लेके यहां आराम करें और चोपता का लोकल मार्केट घूमे। 

दिन :2 चोपता से तुंगनाथ तक ट्रेक करे - Chopta To Tungnath

आज चोपता से Tungnath के लिए ट्रेक करेंगे। यह ट्रेक करने में आपको 3 घंटे समय लगेगा, तुंगनाथ पहुंचने के बाद आप Tungnath के दर्शन करें। और में एक बार फिर से याद दिला दू की यह मंदिर दुनिया का सबसे ऊँचा महादेव का मंदिर है। आप यहां रुके और अपना समय ले और यहां कैंपिंग और बोर्न फायर का मज़ा उठाए।

दिन :3 तुंगनाथ से चंद्रशिला के लिए ट्रेक करें - From Tungnath to Chandrashila

Tungnath to Chandrashila Images

आज आपका ट्रेक Tungnath से चंद्रशिला के लिए होगा और आज की चढाई खड़ी होगी आज आप 11,384 फीट से 13,123 फीट की ऊंचाई के लिए चढाई करेंगे इस ट्रेक को करने में आपको 1 से 2 घंटे का समय लगेगा। चंद्रशिला पहुंचने के बाद आप यहां के नज़रो का मज़ा ले। 

और आप चंद्रशिला के लिए अपना ट्रेक सुबह जल्दी शुरू करदे ताकि आप चंद्रशिला पे ज्यादा से ज्यादा समय रुक सकें उसके बाद आप चंद्रशिला से वापिस चोपता के लिए नीचे की और उतरेंगे और आपको चंद्रशिला से चोपता तक पहुँचने में  3 से 4 घंटे का समय ही लगेगा।

दिन :4 चोपता से हरिद्वार तक ड्राइव करें - Back to Haridwar

आज आप वापिस अपने घर के लिए निकल सकते है।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक क्यों प्रसिद्ध है - Why Tungnath Chandrashila Trek Famous?

Tungnath Temple Shiv Mandir
  • Tungnath Chandrashila Trek, ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • कैंपिंग के लिए प्रसिद्ध के लिए प्रसिद्ध है।
  • Tungnath Chandrashila Trek, विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
  • अद्भुत दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
  • बादलों के नज़ारे के लिए प्रसिद्ध है।
  • बर्फ के लिए प्रसिद्ध है। 
  • Tungnath Chandrashila Trek, 360 डिग्री व्यू के लिए प्रसिद्ध है।
  • तुंगनाथ चंद्रशिला विंटर ट्रेक के लिए प्रसिद्ध है।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय - Best time to Visit Tungnath Chandrashila Trek?

Tungnath shiv Temple Bell images

Tungnath Chandrashila Trek, करने का सही समय अप्रैल से नवंबर इस बीच आप इस ट्रेक का मज़ा उठा सकते हो। और बारिश के दौरान ट्रेकिंग ट्रेल थोड़ा फिसलन भरा हो सकता है इसलिए इस समय यह ट्रेक ना करें तो अच्छा रहेगा।

खास बात 🙂 दिसंबर से मार्च

 

सर्दियों के दौरान मौसम थोड़ा कठोर होता है और रात और शाम के समय तापमान शून्य हो जाता है। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण मंदिर बंद हो जाता है

 

इसलिए साल के इस समय में यह यात्रा करना उचित नहीं होगा। फिर भी, यदि आप बर्फ गिरने और ट्रेकिंग का अनुभव करना चाहते हैं।

 

तो इन महीनों के दौरान आप छुट्टी की योजना बना सकते हैं। लेकिन आप मंदिर के दर्शन नहीं कर पाओगे यह बात याद रखना, इस मौसम में गर्म रहने के लिए भारी ऊनी वस्त्र साथ जरूर रखें।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक तक कैसे पहुंचे - How to reach Tungnath Chandrashila Trek?

सड़क मार्ग से (By Road) : सबसे पहले आपको दिल्ली से हरिद्वार आना होगा दिल्ली से हरिद्वार के लिए आपको सीधी बस मिल जायेगी उसके बाद आपको हरिद्वार से रुद्रप्रयाग जाना होगा

 

उसके लिए आपको बस मिल जायेगी रुद्रप्रयाग से आपको उखीमठ जाना होगा उसके लिए भी आपको बस मिल जायेगी, उखीमठ पहुँचने के बाद आपको उखीमठ से चोपता के लिए बस मिल जायेगी उखीमठ से चोपता की दूरी 44 किलोमीटर की है। यह पूरा सफर ते करने में आपको 16 से 17 घंटे का समय लग सकता है।

 

अगर आप इतना लम्बा सफर एक साथ ते नहीं करना चाहते तो आप दिल्ली से हरिद्वार आए और आप हरिद्वार में एक दिन रुक सकते हो और हरिद्वार घूम सकते हो और फिर अलगे दिन आप हरिद्वार चोपता के लिए यात्रा शुरू कर सकते हो।

 

रेल द्वारा ( By Train ): हरिद्वार निकटतम रेलवे स्टेशन है जो प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हरिद्वार से आप चोपता के लिए टैक्सी कर सकते हो और चोपता पहुँच सकते हो बहुत आसानी से।

 

हवाई मार्ग से (By Air ): देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा चोपता का निकटतम हवाई अड्डा है। यहां से चोपता की दूरी 178 किलोमीटर की है, यहां से आप चोपता के लिए टैक्सी करके 5 से 6 घंटे में चोपता पहुँच सकते हो।

प्रश्न और उत्तर - FAQ

1. क्या एक दिन में तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक किया जा सकता है - Tungnath Chandrashila Trek in One Day?

Tungnath Chandrashila Trek, को एक दिन में किया जाता सकता है।

2. तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक का तापमान कैसा रहता है - Tungnath Chandrashila Trek Temperature?

सर्दियों के मौसम में चोपता Tungnath का औसत तापमान दिन में लगभग 9 डिग्री सेल्सियस और रात में -8 डिग्री सेल्सियस रहता है। और गर्मियों के दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना होता है 

इस गर्मियों के मौसम में तापमान औसतन 8 डिग्री से 16 डिग्री के बीच रहता है। शाम को मौसम बहुत ठंडा हो सकता है, इसलिए, अपने आप को गर्म रखने के लिए हल्के ऊनी कपड़े जरूर साथ रखें।

3. कितना खर्च आ सकता है यह ट्रेक करने में - what is the budget for Tungnath Chandrashila Trek?

Tungnath Chandrashila Trek, करने में आपके 7000 तक खर्च हो सकते है। ( यदि आपकी यात्रा हरिद्वार से शुरू होती है तो। )

4. तुंगनाथ ट्रेक कितना लंबा है - How long is Tungnath Trek?

चोपता से तुंगनाथ की कुल दूरी 3.5 किलोमीटर की है। 

5. तुंगनाथ से चंद्रशिला कितनी दूर है - How far is Chandrashila from Tungnath?

तुंगनाथ से चंद्रशिला की  दूरी 2 किलोमीटर की है। 

6. कौन सा बेहतर है औली या चोपता - Which is better Auli or Chopta?

यह दोनों ही जगह शानदार है अगर आपको ट्रेक करना है तो चोपता सकते हो अगर आपको एशिया की सबसे लम्बी केबल कार की सावरी करनी है तो आप औली भी जा सकते हो वैसे यह दोनों जगह ही पास पास है। आप एक एक कर के यह दोनों जगह घूम सकते हो।

7. क्या हम दिसंबर में तुंगनाथ की यात्रा कर सकते हैं - Can we trek Tungnath in December?

दिसंबर में तुंगनाथ मंदिर बंद रहता है। बहुत ज्यादा बर्फ होने की वजे से दिसंबर में आप इस ट्रेक को पूरा नहीं कर सकते हो।

8. चोपता औली से कितनी दूर है - How far is Chopta from Auli?

चोपता से औली की दूरी 142 किलोमीटर की है और आप यहां 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते हो।

9. क्या चोपता में मोबाइल नेटवर्क है - Is there a mobile network in Chopta?

चोपता में सिर्फ बीएसएनएल के फोन ही काम करते हैं। एयरटेल और वोडाफोन सहित अन्य सभी नेटवर्क पूरी तरह से नेटवर्क से बाहर रहेंगे। बीएसएनएल के लिए, बीएसएनएल को पोस्टपेड होने की आवश्यकता नहीं है; प्रीपेड फोन भी ठीक काम करेंगे।

10. क्या चोपता में बिजली आती है - Does chopta have electricity ?

चोपता में बिजली केवल आपको शाम के समय मिलती है। पूरा दिन यहां सोलर पावर से बिजली जमा की जाती है, उसके बाद आपको शाम को बिजली मिलती है। आप बिजली और पानी के बारे में आप होटल लेने से पहले पहुँचले ताकि बाद में आपको तकलीफ ना आए।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक के बाद एक बार यहां जरूर जाएं

नोट :-  अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो आप Travelbeautifulindia को subcribe करें। ताकी आने वाली घूमने की जगहों के बारे में आपको सबसे पहले जानकारी मिल सके और आप हमें सोशल मीडिया पे भी फॉलो कर सकते हो। आर्टिकल पढ़ ने के बाद नीचे  कमेंट करना ना भूले।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply