दयारा बुग्याल ट्रेक के बारे में जानकारी - Complete Travel Guide Dayara Bugyal Trek Uttarakhand in Hindi?


Dayara Bugyal Trek उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। दयारा बुग्याल ट्रेक हमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सबसे ऊंचे पहाड़ और घास के मैदान में ले जाता है।
Dayara Bugyal Trek की ऊंचाई 11,938 फ़ीट है, दयारा बुग्याल ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए लोगो के बीच बहुत लोकप्रिय है।
यह ट्रेक देवदार के खूबसूरत पेड़ों से घिरा हुआ है। Dayara Bugyal Trek उत्तरकाशी से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Dayara Bugyal ट्रेकिंग के साथ-साथ कैंपिंग के लिए भी एक शानदार जगह मानी जाती है, सर्दियों के समय बुग्याल पूरी तरह से एक नया रूप ले लेता है।
सर्दियों में आपको यहां चारों और बर्फ से ढकी खूबसूरत चोटियां दिखाई देगी, और यह नज़ारा सच में बहुत शानदार होता है। और यह वास्तव में एक ऐसा दृश्य है जिसे समझने के लिए आपको इसका अनुभव जरूर करना चाहिए।
Bugyal की चोटी का शीर्ष (Top ) जिसे बकरीया शीर्ष कहा जाता है। यह आपको शानदार 360° मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
यहां से आप गंगोत्री क्षेत्र, की चोटियों के अलावा, आप भिलंगना रेंज की शक्तिशाली हिमालय की चोटियों को भी देख सकते हो।
कुछ उल्लेखनीय बंदरपुंछ, स्वर्गरोहिणी सहित गढ़वाल हिमालय, जौनली, रुद्रगैरा, श्रीखंड महादेव, और भी बहुत कुछ हैं जो की आप यहां से देख सकते हो।
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दयारा बुग्याल एक आकर्षक मार्ग है और यह ट्रेक शौकिया और अनुभवी ट्रेकर्स का भी एक पसंद दीदा ट्रेक है।
दयारा बुग्याल ट्रेक पूरा करने में आपको कितने दिन का समय लगेगा - Dayara Bugyal Trek Duration?
Dayara Bugyal Trek पूरा करने में आपको 5 – 6 दिन का समय लगेगा। ( अगर आपकी की यात्रा देहरादून से शुरू होती है तो )
दयारा बुग्याल ट्रेक कितने किलोमीटर का है - Dayara Bugyal Trek Distance?


Dayara Bugyal Trek की दूरी 23 किलोमीटर की है, इस में आपका आना और जाना दोनों शामिल है।
दयारा बुग्याल ट्रेक कहा से शुरू होता है - Dayara Bugyal Trek Starting Point?
Dayara Bugyal Trek रायथल, उत्तराखंड से शुरू होता है।
दयारा बुग्याल ट्रेक करना कितना कठिन है - Dayara Bugyal Trek Difficulty Level?


यह ट्रेक करना ज्यादा मुश्किल नहीं है, इस ट्रेक को वो लोग भी कर सकते है जो लोग पहली बार ट्रेक कर रहें है।
अब शुरू होती है, दयारा बुग्याल ट्रेक की यात्रा - Journey Begins of Dayara Bugyal Trek
दिन 1: देहरादून से रायथल तक ड्राइव करें - Drive from Dehradun to Raithal
सबसे पहले आपको देहरादून से रायथल पहुंचना होगा। देहरादून से रायथल की दूरी 184 किलोमीटर की है। इस दूरी को ते करने में आपको 8 से 9 घंटे का समय लगेगा।
देहरादून से रायथल का रास्ता भी बहुत खूबसूरत है। इस सफर में आपके साथ एक नदी भी चलती है।
जिसका नाम भागीरथी नदी है, इस नदी का संगीत आपके मन को भी ठंडक पहुँचता है। और यह दृश्य बहुत खूबसूरत भी होता है।
एक बार जब आप उत्तरकाशी पहुंच जाएंगे, तो आपको यहां से बटवारी की ओर विभाजित हो जाना है, उसके बाद आप रायथल में प्रवेश करने वाले दृश्य को देख के आप दंग रहे जाएंगे, खासकर जौनली की चोटी पर सूर्यास्त को देख कर।
दिन : 2 रायथल से गुई तक ट्रेक - Trek from Raithal to Gui


रायथल की ऊंचाई समुद्र तल से 7,400 फीट की है, और आज आप 7,400 फीट से 9,500 फीट गुई तक की चढ़ाई करेंगे।
आज का ट्रेक आपके लिए आसान होगा और आपके फिटनेस स्तर के आधार पर आपको यह दूरी ते करने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
और में आपको यह बताना चाहता हूँ की Raithal से Gui के ट्रेक के बीच में आपको पानी की आवश्यकता पड़ेगी तो अपने साथ पर्याप्त पानी जरूर रखें क्योंकि इस रास्ते के बीच में आपको पानी कही नहीं मिलेगा।
Raithal से Gui के ट्रेक के बीच में आपको कही सारे खूबसूरत दृश्य दिखाई देंगे जैसे गंगोत्री के पहाड़ और उसके साथ श्रीखंड महादेव शिखर भी शामिल हैं।
आप जितने ऊपर जाते जाओगे यह दृश्य उतने ही स्पष्ट होते जाएंगे। और इस रस्ते में पगडंडी अच्छी तरह से बिछाई गई है।
इसके बाद आप पूरी तरह से घने जंगल के बीच होंगे, और गुई कैंपसाइट एक छोटी सी जगह में स्थित है।
रात के दौरान आपको तारे साफ़ और बहुत खूबसूरत दिखाई देंगे। यहां आप अपना समय ले और इस शानदार कैंपिंग का आनंद उठाए।
दिन 3: गुई से बरनाला तक ट्रेक - Trek from Gui to Barnala
आज के ट्रेक में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगेगा, और आप 11,100 फीट की ऊंचाई तक चढ़ेंगे। गुई से बरनाला का रास्ता ज्यादा तर घने जंगल से होकर गुजरने वाला रास्ता है।
और आज भी आप अपने साथ पानी जरूर रखें। आज आप दूसरी तरफ का नजारा देखोगे। बरनाला पहुँचने के बाद कुछ इग्लू के आकार के वन विभाग की संरचनाएँ आपका देखने को भी मिलेगी।
नज़ारा केवल एक तरफ का होगा, लेकिन बहुत शानदार होगा। आप आज बरनाला घास के मैदानों की यात्रा करना भी चुन सकते हैं। इस दृश्य के लिए आपको 10-15 मिनट का समय लगेगा।
आप यहां नाग-देवता मंदिर के साथ एक छोटी सी झील भी देख सकते है। जबकि मंदिर तक पहुँचने के लिए पैदल चलने का रास्ता कठिन है, लेकिन नज़ारा ऐसा है की आप देख कर दंग रहे जाएंगे।
कोशिश करें की आप सूर्यास्त के आसपास मंदिर तक पहुँच जाएं, क्योंकि आस-पास की पर्वतमालाएँ और पर्वत चोटियाँ सूर्यास्त के रंगों में आलोकित हो जाती हैं, और यह नज़ारा आपकी कल्पना से भी कही गुना ज्यादा खूबसूरत होगा।
दिन 4: आज का ट्रेक बरनाला से ऊपर टॉप के लिए होगा और वापिस गुई तक ट्रेक करना होगा - Trek from Barnala to top and back at Gui
आज, आप 12,057 फ़ीट की अधिकतम ऊँचाई तक चढ़ेंगे और 9,500 फ़ीट पर लौटेंगे। यह आपका एक मध्यम ट्रेक होगा, और आप टॉप पे पहुंचने से पहले घास के खुले मैदान में चलोगे।
अगर आप यह ट्रेक सर्दियों के समय करोगे तो घास की जगह आप बर्फ पे चलोगे और आपको यह दूरी ते करने में लगभग 5-6 घंटे लगेंगे। रास्ते में पानी की एक जगह आती है।
आप वहां से पानी भर सकते हो, इसलिए पर्याप्त पानी ले जाएं और पानी भरना याद रखें।
बरनाला घास के मैदान के बाद आप घने जंगल से होते हुए जाओगे, और बीच में एक पत्थर वाला रास्ता भी आएगा लेकिन पत्थर अच्छी तरह से बिछे हुए है।
तो आपको इस रास्ते पे चलने में ज्यादा मुशिक नहीं आएगी। यह ट्रेक करते समय आपके रास्ते में दो जगह आएगी भंडार पुंछ और कला नाग यह दोनों ही जगह दर्शनीय हैं।
यदि आप गर्मियों के मौसम की शुरुआत में यहां आते हो, तो आपको घास के मैदान में बहुत सारे फूल दिखाई देंगे, और सर्दियों के महीनों में, आपका स्वागत बर्फ़ से होगा।
जो पूरे नज़ारों में बिखरा हुआ होगा। इस जगह से नीचे उत्तरने से पहले यहां जितना चाहें उतने समय रुके और इस खूबसूरत जगह का आनंद लें।
दिन : 5 गुई से रायथल तक ट्रेक - Trek from Gui to Raithal
आज आपको वापसी गुई से रायथल तक ट्रेक करना होगा, जिसे करने में आपको 4 घंटे का समय लगेगा और याद रखे जितना समय हमे पहाड़ चढ़ने में लगता है। उतरते समय हमे उसका आधा ही समय लगता है।
दिन 6: देहरादून वापस ड्राइव करें - Drive back to Dehradun
आज आप यह शानदार ट्रेक करके अपने घर की और वापस जा सकते हो।
दयारा बुग्याल ट्रेक क्यों प्रसिद्ध है - Why Dayara Bugyal Trek Famous?


- Dayara Bugyal ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
- Dayara Bugyal Trek कैंपिंग के लिए प्रसिद्ध है।
- दयारा बुग्याल ट्रेक देवदार के पेड़ के लिए प्रसिद्ध है।
- Dayara Bugyal Trek हिमालय के शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
- दयारा बुग्याल ट्रेक स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है।
- Dayara Bugyal Trek महादेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
दयारा बुग्याल ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय - Best time to Visit Dayara Bugyal Trek ?
दयारा बुग्याल ट्रेक करने का सबसे अच्छा मौसम है, मई से नवंबर तक है, लेकिन पर्यटक इस जगह पर सर्दियों के दौरान भी आते हैं, क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी होती है।
दयारा बुग्याल ट्रेक तक कैसे पहुंचे - How to reach Dayara Bugyal Trek Uttarakhand in Hindi?
सबसे पहले आप देहरादून पहुंचे। उसके बाद आपको देहरादून से उत्तरकाशी रायथल के लिए कही सारी बस चलती है, आप देहरादून से उत्तरकाशी रायथल बस में बैठ के बहुत आसानी से पहुंच सकते हो।
कोशिश करे की आप देहरादून से उत्तरकाशी रायथल के लिए सुबह जल्दी से जल्दी निकल जाएं ताकि आप समय से अपने बेस कैम्प रायथल पहुंच जाए।
प्रश्न और उत्तर - FAQ
1. दयारा बुग्याल का तापमान कितना रहता है - What is the Weather of Dayara Bugyal?
मई में दयारा बुग्याल में कम से कम और ज्यादा से ज्यादा तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। और आप इस मौसम में पूरे दिन सुखद महसूस करेंगे।
अप्रैल में दयारा बुग्याल का तापमान 2° सेल्सियस रहता है और मार्च में : 0° सेल्सियस रहता है, फरवरी में : -2 डिग्री सेल्सियस, जनवरी में : -5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान आपको देखने को मिलेगा।
2. दयारा बुग्याल ट्रेक कहा पर है - Dayara Bugyal Trek Location?
दयारा बुग्याल उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है।
3. कितना खर्च आ सकता है यह ट्रेक करने में - what is the budget for Dayara Bugyal Trek?
Dayara Bugyal Trek करने में आपके 8000 से 9,000 रूप तक खर्च हो सकते है। ( अगर आपकी यात्रा देहरादून से शुरू होती है तो )
4. दिल्ली से दयारा बुग्याल ट्रेक की दूरी कितनी है - Delhi to Dayara Bugyal Trek Distance?
दिल्ली से Dayara Bugyal Trek की दूरी 467 किलोमीटर की है।
5. क्या दयारा बुग्याल सुरक्षित है - Is Dayara Bugyal safe?
Dayara Bugyal Trek सुरक्षित है, आप इस ट्रेक को आसानी से कर सकते हो।
नोट:- अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो Travelbeautifulindia को
Subcribe करें। इस ब्लॉग को अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले।
Pingback: उत्तराखंड के 5 सबसे खूबसूरत ट्रेक - Top 5 Easy Treks in Uttarakhand