Kedarkantha Snow Trek Travel Blog Guide in Hindi
Kedarkantha Snow Trek Travel Blog Guide in Hindi

केदारकांठा ट्रेक | Kedar Kantha Trek Best Travel Guide in Hindi

  • Post last modified:November 1, 2023
  • Post author:
Contents hide

केदार कांठा ट्रेक के बारे में जानकारी - Complete Travel Guide Kedar Kantha Trek Uttarakhand in Hindi?

KedarKantha Trek Peak

kedar kantha trek उत्तराखंड के हिमालय घाटियों में बसा एक बहुत खूबसूरत ट्रेक में से एक है,  ज्यादा तर लोग केदार कांठा और केदारनाथ के नाम से भ्रमित हो जाते है, उन्हें लगता है।  

की यह दोनों एक ही ट्रेक है, लेकिन में आप सभी को शुरुआत में ही यह बता देना चाहता हु की केदार कांठा एक Trek है, और केदारनाथ उत्तराखंड में एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, यह दोनों ही अलग-अलग स्थान है।

अब हम बात करते है, kedar kantha trek के बारे में यह ट्रेक उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। केदार कांठा ट्रेक की ऊँचाई 12,500 फ़ीट है। अब आप समझ गए होंगे की इतनी ऊँचाई से नज़ारा कैसा होगा। 

और यह ट्रेक उन लोगो के लिए भी एक बहुत बेहतरीन ट्रेक है, जो लोग पहली बार ट्रेक कर रहें है। केदारकांठा ट्रेक भारत में सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक माना जाता है, केदार कांठा ट्रेक शुरू करने के कारणों में से सबसे मुख्य कारण है।

इस ट्रेक की चढ़ाई पर्यटकों के बीच में बहुत लोकप्रिय है, यह ट्रेक करते समय आपको शिखर और बर्फ से ढकी चोटियां देखने को  मिलती है। 

यह दृश्य इतना ज्यादा खूबसूरत होता है की इसको शब्दों में नहीं बताया जा सकता इस का अनुभव आपको खुद करना होगा। केदार कांठा ट्रेक का रास्ता घने जंगल के बीच से होते हुए जाता है। 

Kedarkantha Trek Juda Ka Talab Snow View Images

जो इस रास्ते को और भी रोमांचक बनाता है, केदार कांठा ट्रेक से आपको बर्फ से ढके पहाड़ो और जंगलों का 360-डिग्री दृश्य साफ़ दिखाई देता है। 

केदार कांठा ट्रेक का कैंपसाइट सूर्यास्त का सबसे अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है जो हमेशा आपको याद रहेगा। जैसे-जैसे आप शिखर के करीब आते हैं, यह चढाई खड़ी और मुश्किल भी होती चली जाती है।

लेकिन ऊपरी हिमालय के करीब आते ही नज़ारा ऐसा होता है जैसे मानो दूनिया ही बदल गयी हो केदार कांठा की कुछ तस्वीर आप इस ब्लॉग में देख सकते हो असल दृश्य इससे कहि ज्यादा खूबसूरत होता है।  

केदारकांठा ट्रेक पूरा करने में आपको कितने दिन का समय लगेगा - Kedar kantha Trek Duration?

Kedarkantha Trek Snow View

kedar kantha trek पूरा करने में आपको 6 दिन का समय लगेगा।

केदारकांठा ट्रेक कितने किलोमीटर का है - Kedar Kantha Trek Distance?

यह ट्रेक 24 किलोमीटर है।

केदारकांठा ट्रेक कहा से शुरू होता है - Kedar kantha Trek Starting Point?

kedar kantha trek सांकरी गांव उत्तराखंड से शुरू होता है। लेकिन आपको यहां पहुंचे के लिए सबसे पहले देहरादून पहुँचना पड़ेगा। देहरादून से सांकरी गांव की दूरी197 किलोमीटर की है 

जिसे करने में आपको 10 से 11 घंटे का समय लगेगा। देहरादून से आप सांकरी गांव के लिए सुबह जल्दी निकले जाए ताकि आप यहां पे समय से पहुँच जाए।

एक खास बात :- सांकरी में प्रवेश करने से पहले एक वन (Forest Permit) परमिट की आवश्यकता होती है। यह परमिट आपको सांकरी गांव से पहले गोविन्द पशु नेशनल पार्क आता है, वहां एक चेक पोस्ट बना हुआ है।

आप अपनी सरकारी अधिकृत आईडी प्रूफ दिखा कर यहां से अपना वन परमिट (Forest Permit) ले सकते हो बहुत आसानी से और यह परमिट आपको सांकरी गांव में प्रवेश करने से पहले दिखाना होगा और एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा।

अब शुरू होती है केदारकांठा ट्रेक की यात्रा - Journey Begins Kedar Kantha Trek

Kedarkantha Trek with Guide picture

दिन 1: सांकरी से जुडा का तालाब तक ट्रेक - Trek from Sankri to Juda ka Talab

Kedarkantha Trek View Before and After

पहला दिन आपका शुरू होगा सांकरी से जुडा का तालाब के लिए। इसकी दूरी सांकरी से लगभग 4 किलोमीटर की है।  

इस यात्रा में आपको अपने फिटनेस स्तर के आधार पर लगभग 3-4 घंटे का समय लगेगा। इस ट्रेक के दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे इस बात की मैं आपको गारंटी देता हूं।

कुछ स्थानों पर पगडंडी थोड़ी खड़ी हो सकती है, और यह आपके धीरज की परीक्षा लेगी। जुडा का तालाब 9,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जुडा के तालाब में बोर्न फायर का मज़ा उठाए और रात के समय तारों से भरे आसमान का आनंद लें। 

दिन 2: जुडा का तालाब से केदारकांठा बेस कैंप तक ट्रेक - Trek from Juda ka Talab to Kedarkantha base camp

Kedarkantha Base Camp Trek

आज आपका ट्रेक जुदा का तालाब से Kedar Kantha Base Camp तक होगा। इसकी दूरी 4 किलोमीटर होगी, आज का ट्रेक ज्यादा कठिन होगा, आपके फिटनेस स्तर के आधार पर इस ट्रेक को पूरा करने में आपको 4 -6 घंटे लग सकते हैं।

इस रास्ते पर आपको घास के मैदानों और घने जंगलों वाली पहाड़ियों से गुजरना होगा, और खड़ी चोटियों पर चढ़ना होगा। इस चढ़ाई के बाद आप केदारकांठा बेस कैंप पहुंचेंगे। 

जैसे ही आप पहुंचेंगे, सबसे पहले आपको आपके कैंप दिए जाएंगे और फिर आपको लंच दिया जाएगा, उसके बाद आप बेस की इस खूबसूरत लोकेशन को देख सकते हैं, और तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

और रात को खाना खाने के बाद आपको जल्दी सोने के लिए कहा जाता है, और जल्दी उठने के लिए आपको 8 बजे तक सोना होगा।

दिन 3: केदारकांठा पीक से जूड़ा का तालाब तक - Trek from Kedarkantha Peak and descend down to Juda ka Talab

Kedarkantha Submit Picture

अब यह वो दिन है जब आप पहाड़ों पर विजय प्राप्त करोगे, अगले दिन आपका यह ट्रेक सुबह 3 बजे शुरू हो जाएगा, इसके लिए आपको 2 बजे उठना होगा,

सुबह 3 बजे चढ़ाई करने का एक कारण यह भी है, कि आप सुबह 6 बजे तक चोटी पर पहुंच सकें ताकि आपको सूर्योदय का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल सके।

और आज आपकी फिटनेस की असली परीक्षा आज होगी। बेस कैंप से 6 किलोमीटर की कुल दूरी आपको 11250 फीट से 12500 फीट तक ले जाएगी, क्या शानदार दिन होगा, यह दिन आपके ट्रेक का सबसे एडवेंचर्स दिन होगा जो आपको हमेशा याद रहेगा।  

इस दिन आपको बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे और बहुत मज़ा भी आएगा।

आज आप केदारकांठा शिखर से सफेद और गहरे नीले बादलों को एक साथ बहुत पास से देख सकते हो यह नज़ारा आपको सच में मंत्र मुक्त कर देगा यह नज़ारा इतना शानदार होता है 

की इसको शब्दों में बताना असंभव है, केदारकांठा के शिखर से हिमालय पर्वतमाला का 360-डिग्री नज़ारा आप देख सकते हो।

Kedarkantha Trek Base Camp Snow View Images

आपको यहां भगवान गणेश जी का एक छोटा मंदिर और उसके साथ शिवजी और देवी पार्वती जी का एक छोटा मंदिर भी देखने को मिलेगा है। 

आप अपना समय लें, और यहां कुछ देर आराम करें और इस जगह की सुन्दरता को निहारे और यहां के वातावरण को मेसूस करें शब्दों में इस जगह का वर्णन करना बहुत मुश्किल है।

आपको यहां से हरगाँव पहुंचने में  2 घंटे का समय लगेगा। हरगांव में पहुंचने के बाद आप बोर्न फायर का मज़ा उठाए और जशन मनाएं।

दिन 4: जुड़ा का तालाब से सांकरी तक ट्रेक - Trek from Juda ka Talab to Sankri Village

Kedarkantha Trek Starting Point

आज आपको जुड़ा का तालाब से सांकरी तक ट्रेक करना होगा। इस ट्रेक को करने में आपको 3 घंटे लगेंगे। क्योंकि जितना समय हमें ऊपर चढ़ने में लगता है, उससे आधा समय हमें नीचे जाने में लगता है।

अब आप ज्यादातर नीचे की और उतरेंगे और आप सांकरी में 6400 फीट की ऊंचाई पर होंगे और इसी के साथ आपका इस खूबसूरत ट्रेक का आखरी दिन होगा। केदारकांठा का ट्रेक सर्दियों के महीनों में विशेष रूप से किया जाता है।

क्योंकि इस समय इस ट्रेक की सुन्दरता कही गुना बढ़ जाती है।

केदारकांठा ट्रेक ट्रेक क्यों प्रसिद्ध है - Why Kedar Kantha Trek Famous?

Kedarkantha Base Camp Picture
  • केदारकांठा ट्रेक सर्दियों में ट्रेक करने के लिए प्रसिद्ध है।
  • kedar kantha trek ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • केदारकांठा ट्रेक कैंपिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • kedar kantha trek हिमालय के शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
  • केदारकांठा ट्रेक सांकरी रेंज के लिए प्रसिद्ध है।
  • kedar kantha trek जुडा का तालाब के लिए प्रसिद्ध है।
  • केदारकांठा ट्रेक स्कीइंग ​के लिए प्रसिद्ध है।
  • केदारकांठा ट्रेक महादेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

केदारकांठा ट्रेक ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय - Best time to Visit Kedar Kantha Trek?

Juda ka Talab Lake Snow View

kedar kantha trek करने का सबसे सही समय है, जनवरी से अप्रैल इस समय आप इस ट्रेक का मज़ा बहुत अच्छे से उठा सकते हो।

क्योंकि इस समय यहां काफी बर्फ होती है जो सर्दियों के दौरान पड़ी थी वो बर्फ आपको जनवरी से अप्रैल के बीच में देखने को मिल जाती है। इसलिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा केदारकांठा ट्रेक करने के लिए।

एक खास बात :- बारिश के दौरान आपको यह ट्रेक नहीं करना है।

केदारकांठा ट्रेक करना कितना कठिन है - Kedar Kantha Trek Difficulty Level?

Kedarkantha Trek Photo

kedar kantha trek की चढाई वो लोग भी कर सकते है। जो लोग पहेली बार ट्रेक कर रहें है। केदार कांठा ट्रेक की चढाई  ज्यादा आसान भी नहीं है, और ज्यादा मुश्किल भी नहीं है।

केदारकांठा ट्रेक कैसे पहुंचे - How to reach Kedar Kantha Uttarakhand in Hindi?

एक सीधी बस है जो देहरादून से सांकरी गांव जाती है  (बड़कोट – पुरोला – नेतवार मार्ग से) जाती है। यह देहरादून से सुबह 5:30 बजे निकलती है और लगभग 4:00 या 4:30 बजे पहुंचती है। यह बस सबसे सही है क्योंकि आपको सही समय पे सांकरी पहुंचा देती है।

प्रश्न और उत्तर - FAQ

1. केदारकांठा ट्रेक स्थान - Kedar Kantha Trek location?

केदार कांठा ट्रेक सांकरी गांव उत्तराखंड में बसा हुआ है।

2. केदार कांठा से केदारनाथ की दूरी कितनी है - kedar kantha to kedarnath distance?

केदार कांठा से केदारनाथ की दूरी 91 किलोमीटर की है।

3. केदारकांठा ट्रेक का तापमान कितना रहता है - What is the temperature of kedar kantha?

केदार कांठा मौसम दिन के समय -6 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। और रात के समय में -10 डिग्री सेल्सियस से -18 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहता है।

4. देहरादून से केदार कांठा की दूरी कितनी है - Dehradun to kedar kantha Distance?

 देहरादून से केदार कांठा की दुरी 187 किलोमीटर की है।

नोट :-  अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो आप Travelbeautifulindia को subcribe करें। ताकी आने वाली घूमने की जगहों के बारे में आपको सबसे पहले जानकारी मिल सके और आप हमें सोशल मीडिया पे भी फॉलो कर सकते हो। आर्टिकल पढ़ ने के बाद नीचे  कमेंट करना ना भूले।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply