Nag Tibba Trek Travel Guide in Hindi
Nag Tibba Trek Travel Guide in Hindi

नाग टिब्बा ट्रेक | Nag Tibba Trek Best Travel Guide Uttarakhand in Hindi

Contents hide

नाग टिब्बा ट्रेक के बारे में जानकारी - Complete Travel Guide Nag Tibba Trek Uttarakhand in Hindi?

Nag Tibba Trek uttarakhand image

Nag Tibba Trek, उत्तराखंड के निचले हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी में से एक है, Nag Tibba की ऊंचाई समुद्र तल से 9,915 फीट है, नाग टिब्बा ट्रेक का नाम ‘नाग देवता’ के नाम से लिया गया है 

और नाग टिब्बा ट्रेक दुनिया भर के साहसिक प्रेमियों के लिए एक शानदार स्थान है। यहां से आपको स्वर्गरोहिणी, बंदरपूंछ, काला नाग, श्रीखंड महादेवऔर गंगोत्री जैसी बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमालाओं का 100 डिग्री का नजारा दिखाई देता है।

आपको उत्तर में केदारनाथ की चोटी, दून घाटी और चांगबांग की बर्फीली चोटियां भी दिखाई देती हैं। इस तरह के नज़ारों को देखने के लिए आपको नाग टिब्बा Trek की चढ़ाई करनी होगी।

यह Trek जंगलों और घास के मैदानों के मध्य से होते हुए जाता है, यहां आपको शांति और रोमांचक ट्रेकिंग का भरपुर आनंद मिलता है।  

Nag Tibba ट्रेकिंग के दौरान, आप सुंदर वनस्पतियों और जीवों, हरे भरे पहाड़ों और घने जंगलों को देखेंगे जो आपको इसकी सुंदरता से प्यार करने पे मजबूर कर देगा।

जैसे-जैसे आप पहाड़ के एक तरफ ऊपर जाते हैं और दूसरी तरफ से नीचे आते हैं, वैसे-वैसे आपको कई तरह के परिदृश्य का भी एक बहुत शानदार अनुभव होता है।

यह ट्रेक उन लोगो के लिए भी बहुत शानदार है जिन के पास समय की कमी होती है, आप इस ट्रेक को 2 दिन के समय में भी बहुत आसानी से पूरा कर सकते हो 

और आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का भरपुर आनंद उठा सकते हो हिमालय की खूसबसुरत वादियों के बीच।

यह Trek मसूरी से 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और दिल्ली से 390 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस ट्रेक को ज्यादातर वो लोग करते है जो मसूरी में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आते है।

नाग टिब्बा ट्रेक पूरा करने में आपको कितने दिन का समय लगेगा - Nag Tibba Trek Duration?

Nag Tibba Trek, आप 2 दिन में बहुत आसानी से पूरा कर सकते हो।

नाग टिब्बा ट्रेक कितने किलोमीटर का है - Nag Tibba Trek Distance?

Nag Tibba Trek, 16 किलोमीटर है। इसका मतलब है कि आप दोनों दिनों में 6 घंटे में लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

नाग टिब्बा ट्रेक कहा से शुरू होता है - Nag Tibba Starting Point?

Nag Tibba Trek, पंतवारी गांव ( Pantwari village ) से शुरू होता है, पंतवारी गाँव पहुँचने में देहरादून से लगभग 4 घंटे का समय लगता हैं, देहरादून से पंतवारी गाँव की दूरी 85 किलोमीटर की है।

नाग टिब्बा ट्रेक करना कितना कठिन है - Nag Tibba Difficulty Level?

यह ट्रेक करना ज्यादा मुश्किल नहीं है, इस ट्रेक को वो लोग भी बहुत आसानी से कर सकते है जो लोग पहली ट्रेक कर रहें है।

अब शुरू होती है, नाग टिब्बा ट्रेक की यात्रा - Journey Begins of Nag Tibba Trek

Nag Tibba Trek snow Route Images

दिन 1 : पंतवारी गाँव से खाटियां तक ​​ट्रेक - Pantwari Village to Camp 1/Khatian

आपका ट्रेक सबसे पहले पंतवारी गाँव से कैम्प 1/खाटियां तक के लिए होगा। इसकी दूरी 4.5 किलोमीटर की होगी, इस रास्ते को ते करने में आपको लगभग 3 घंटे का समय लगेगा। 

पगडंडी को ज्यादातर सभी जगहों पर सही तरह से लगाया गया है, तो आपको चलने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

इस ट्रेक का ज्यादा तर शुरूवाती रास्ता काफी अच्छी तरह से बना दिया गया है। कही जगह आपको सीमेंट की पक्की सड़क देखने को भी मिलेगी। 

इस ट्रेक का रात का अनुभव बहुत सुंदर और शानदार होता है, यहां आप रात के समय बोर्न फायर के साथ कैंपिंग का पूरा मज़ा उठा सकते हैं।

दिन 2 : कैम्प 1 खटियन से नाग टिब्बा तक ट्रेक - Camp 1 Khatian to Nag Tibba

आज आप कैम्प 1 खटियन से Nag Tibba तक ट्रेक करेंगे। जिसकी ऊंचाई 9,915 फीट होगी, यहां से आपको स्वर्गरोहिणी, बंदरपूंछ, काला नागश्रीखंड महादेव और गंगोत्री सहित गढ़वाल की चोटियों का नज़ारा बिलकुल साफ़ दिखाई देगा।

यहां आप अपना पूरा समय ले और इस जगह की सुन्दरता को जीभर के  निहारे और खूब सारे फोटो कीचे और यहां से खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर जाएं।

सर्दियों के महीनों में, यहां आपको एक टन जितनी बर्फ़ देखने को भी मिलेगी और यह अनुभव बहुत शानदार होता है।

यह खूबसूरत नज़ारा देखने के बाद आपको पंतवारी गांव के लिए नीचे की और उतरना होगा। उसके बाद आप नीचे उतर कर आराम कर सकते हो या आप वापिस देहरादून के लिए निकल सकते हो।

नाग टिब्बा ट्रेक क्यों प्रसिद्ध है - Why Nag Tibba Trek Famous?

Nag Tibba Trek
  • Nag Tibba Trek, निचले हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी के लिए प्रसिद्ध है।
  • नाग टिब्बा ट्रेक कैंपिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • Nag Tibba, ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है।
  • नाग टिब्बा ट्रेक हिमालय के शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
  • Nag Tibba, खूबसूरत सूर्यअस्त के लिए भी प्रसिद्ध है।

नाग टिब्बा ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय - Best time to Visit Nag Tibba Trek?

 Nag Tibba Trek, जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर इस समय आपको यहां बर्फ देखने को भी मिलती है। 

इस ट्रेक को पुरे साल में कभी भी कर सकते हो जब कभी भी आपका ठंड का अनुभव करना हो तो आप इस ट्रेक को कर सकते हो।

नाग टिब्बा ट्रेक तक कैसे पहुंचे - How to reach Nag Tibba Uttarakhand in Hindi?

Nag Tibba Trek पहुँचने के लिए आपको सबसे पहले देहरादून पहुंचना होगा। देहरादून से आपको नैनबाग के लिए बस पकड़नी होगी या आप टैक्सी करके भी यहां पहुँच सकते हो। 

देहरादून से नैनबाग की दूरी 75 किलोमीटर की है यहां पहुंचने में आपको लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगेगा।

नैनबाग पहुंचने के बाद आपको पंतवारी गांव की और आगे बढ़ना होगा नैनबाग से पंतवारी गांव की दूरी केवल 30 मिनट की है। 

यदि आप बस से आ रहे हो तो आपको नैन बाग से पंतवारी गांव के लिए जीप मिल जायेगी बहुत आसानी से और जीप से भी यहां पहुंचने में आपको 30 मिनट का समय ही लगेगा।

प्रश्न और उत्तर - FAQ

1. देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक की दूरी कितनी है - Nag Tibba Distance from Dehradun?

देहरादून से  Nag Tibba ट्रेक की दूरी 75 किलोमीटर की है।

2. क्या एक दिन में नाग टिब्बा ट्रेक किया जा सकता है - Nag Tibba Trek in One Day?

यह ट्रेक करने में आपको दो दिन का समय लगता है।

3. नाग टिब्बा ट्रेक का अनुभव कैसा होता है - Nag Tibba Trek Experience?

इस ट्रेक का अनुभव बहुत शानदार होता है यह ट्रेक आपको बहुत कम समय में हिमालय के बहुत करीब ले जाता है।

4. नाग टिब्बा का तापमान कैसा रहता है - Nag Tibba Temperature?

गर्मी के महीने में दिन के समय यहां का तापमान 12 डिग्री से 16 डिग्री तक रहता है और रात के समय 6 डिग्री से माइनस -10 डिग्री तक चला जाता है।

5. मार्च के महीने में नाग टिब्बा ट्रेक कैसा रहता है - Nag Tibba in March?

मार्च के महीने में आपको यहां बहुत सारी बर्फ देखने को मिलती है। और मार्च के महीने में नाग टिब्बा ट्रेक का नज़ारा बहुत शानदार होता है जिसे देखने के लिए हर साल पर्यटक यहां आते है।

6. कितना खर्च आ सकता है आपका यह ट्रेक करने में - what is the budget for Nag Tibba?

यह ट्रेक करने में आपके 3000 तक खर्च हो सकते है। अगर आपका ट्रेक देहरादून से शुरू होता है तो।

Nag Tibba Trek के बाद मसूरी की इन प्रसिद्ध जगहों पर जरूर जाएं - Must Visit Places in Mussoorie

Bhatta Falls Mussoorie image
Bhatta Falls Mussoorie
Gun Hill Mussoorie image
Gun Hill Mussoorie
kempty falls mussoorie image
Kempty Falls Mussoorie

नोट:- अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इस ब्लॉग को अपने दोस्तों को  शेयर करना ना भूले।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply