Lansdowne Hill Station Travel Guide Blog In Hindi
Lansdowne Hill Station Travel Guide Blog In Hindi

लैंसडौन हिल स्टेशन उत्तराखंड | Lansdowne Hill station Uttarakhand In Hindi

  • Post last modified:April 20, 2023
  • Post author:

लैंसडौन के बारे में पूरी जानकारी - Complete information about Lansdowne Uttarakhand in Hindi

Lansdowne hill station

Lansdowne Hill Station Uttrakhand का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। अंग्रेज़ी में इसको  Less Explore Hill Stations in Uttrakhand भी कहा जा सकता है। 

आप जब किसी के सामने इस Hill Station का नाम लोगे  तो ज्यादा तर लोग  Lansdowne का नाम पहेली बार सुन रहें होंगे। और लैंसडाउन भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है।

क्योंकि सच में इस  Lansdowne Hill Station के बारे में बहुत कम लोग जानते है। Lansdowne Uttrakhand के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। 

लैंसडाउन की ऊंचाई समुद्र तल से 1,780 meter है। यह हिल स्टेशन सच में  छुट्टियां बिताने के लिए  बहुत शांत और खूबसूरत Hill Station है। 

यहाँ आपको हर दूसरे पल में मौसम बदलते हुए देखने को मिलेगा। कभी यहां सूरज होता है तो कभी आपको यहां बहुत सारे बादल अपनी और आते हुए दिखेंगे। 

यहां का मौसम हमेशा ही शानदार रहता है।  यहां दिल्ली और मेरठ से हर शनिवार और रविवार को पर्यटक यहां अपनी छुट्टियां शांति से बिताने आते है।

Lansdowne Bike Ride

मै खुद भी यहां पे शनिवार और रविवार को ही गया था। क्योंकि Lansdowne Hill Station दिल्ली से ज्यादा दूरी पे नहीं है।  

आप यहां 5 से 6 घंटे में आसानी से यहां पहुंच सकते हो और अपनी छुट्टियों का मज़ा उठा सकते हो। यदि आप 2 दिनों के लिए शान्ति सुकून और मज़ा चाहते हैं तो यह Lansdowne Hill Station आपके लिए है।

Lansdowne Bike Ride Delhi to Lansdowne

और एक खास बात लैंसडाउन ब्रिटिश काल के दौरान ब्रिटिश गढ़वाल से स्वतंत्रता सेनानियों की गतिविधियों का एक प्रमुख स्थान था। आजकल, भारतीय सेना के प्रसिद्ध गढ़वाल राइफल्स का अपना कार्यालय यहाँ है।

लैंसडौन क्यों प्रसिद्ध है - Why Lansdowne Famous

Lansdowne Clouds Image
  • यह हिल स्टेशन प्रकृति के लिए प्रसिद्ध है।
  • Lansdowne Hill Station एक शांतिपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
  • यहां के खूबसूरत मौसम और बादलों के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह उत्तराखंड के सबसे शांतिपूर्ण स्टेशनों में से एक होने के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • लैंसडाउन हिल स्टेशन वन्यजीव अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है।

लैंसडौन जाने का सबसे अच्छा समय कोनसा है - Best Time to Visit Lansdowne

best time to visit Lansdowne hill station

इस Hill Station पे आप किसी भी मौसम में घूमने आ सकते हो यह हिल स्टेशन हर मौसम में आपको बहुत ही सुंदर अनुभव कराता है। 

बारिश के मौसम में यह Hill Station बहुत खूबसूरत लगता है। कोशिश करें की एक बार आप बारिश के मौसम में Lansdowne जरूर जाएं।

कैसे पहुंचे लैंसडौन - How to reach Lansdowne

Lansdowne hill station

ट्रेन से जा सकते हो (By Train) :-  मसूरी एक्सप्रेस लैंसडौन का निकटतम रेलवे स्टेशन कोटद्वार तक पहुँचने के लिए सबसे अच्छी ट्रेन है। 

यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से रात 10.20 बजे रवाना होती है और सुबह लगभग 6 बजे कोटद्वार पहुँचती है। 

और कोटद्वार से लैंसडौन की दूरी 40 किलोमीटर की है। कोटद्वार से आप लोकल बस यह फिर टैक्सी करके 1 घंटे में लैंसडौन बहुत आसानी से पहुंच सकते हो। 

Lansdowne Tip N Top View Image

सड़क से भी जा सकते हो (By Road) :-  लैंसडाउन की दूरी दिल्ली से 250 किलोमीटर की है, और यहां आप  5 – 6 घंटे ड्राइव करके पहुंच सकते हो। मै खुद भी लैंसडौन By Road ही गया था। 

रोड्स की बात करें तो रोड्स अच्छे बने हुए है। यह कोटद्वार – पौड़ी मार्ग, NH 119 पर स्थित है।

लैंसडाउन में घूमने की जगहें - Best 8 Places to visit in Lansdowne

1. टिप एन टॉप - Tip N Top Point

Lansdowne Tip and Top Point View Image

टिप और टॉप पर्यटकों के बीच एक बहुत प्रसिद्ध स्थान है। और लैंसडाउन में इस जगह पर सबसे ज्यादा पर्यटक देखे जाते है, टिप एन टॉप नाम से ही  पता चलता है 

कि यह लैंसडाउन में सबसे ऊंची जगहों में से एक है, यहां से आप पूरा लैंसडाउन देख सकते हो। और यहां एक रेस्टोरेंट भी है जहां खाने का भी मज़ा उठा सकते हो। Lansdowne शहर के केंद्र से यह जगह  2.1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

2. भुल्ला ताल - Bhulla Tal

भुल्ला झील या भुल्ला ताल के नाम से जानी जाने वाली यह एक छोटी, सी और साफ़ झील है।  

यहां आप बोटिंग का मज़ा उठा सकते हो, यह लैंसडाउन शहर के केंद्र से केवल 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां आप पैदल चल कर भी जा सकते हो।

3. ताड़केश्वर महादेव मंदिर -Tadkeshwar Mahadev Temple

ताड़केश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह लैंसडाउन के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ताड़केश्वर महादेव मंदिर देवदार के पेड़ों और एक शांत वातावरण से घिरा हुआ है

और ऋषियों ने इस जगह पर सबसे लंबे समय तक ध्यान भी किया था। यह जगह आपको भी शांति का अनुभव जरूर कराएगी। आप भी एक बार इस जगह पर जरूर जाएं।

4. सेंट जॉन्स चर्च - St Johns Church

Lansdowne Famous Church

सेंट जॉन्स चर्च लैंसडाउन में एक बहुत पुराना और प्रसिद्ध चर्च है यह चर्च रात के समय  पूरी तरह से बदल जाता है, क्योंकि रात के समय आपको यहां लाइटिंग देखने को मिलेगी  जोकि इस चर्च के दृश्य को बहुत शानदार बनती है 

और यह चर्च टिप एंड टॉप के रस्ते में ही आता है इसके लिए आपको अलग से नहीं जाना पड़ेगा। Lansdowne शहर के केंद्र से यह जगह  1.8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

5. भीम पाकोरा - Bhim Pakora

भीम पाकोरा  लैंसडाउन के पास एक ऐतिहासिक लेकिन आश्चर्यजनक जगह है। भीम पाकोरा  अपने नाम से भी आकर्षित होता है। भीम पाकोरा  अपने नाम से भी आकर्षित करता है। 

इस जगह पर  पर्यटक दो बड़े पत्थरों को एक दूसरे के ऊपर एक परिपूर्ण संतुलन में देख सकते हैं। ऐसा  कहा जाता है की  इन दो बड़े पत्थरों को ऊपर की चट्टान को एक उंगली से हिलाया जा सकता है।

लेकिन दोनों हाथों से धक्का देने के बाद भी कभी नीचे नहीं गिरता। यह तोहड़ा अजीब है लेकिन सुनने में दिलचस्प भी लगता है तो आप भी एक बार यहां जरूर जाएं । Lansdowne शहर के केंद्र से यह जगह  2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

6. कालेश्वर महादेव मंदिर - Kaleshwar Mahadev Temple

कालेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव का एक सदियों पुराना मंदिर है, कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन के लोगों के साथ-साथ बहादुर गढ़वाल रेजिमेंट के लिए भक्ति का केंद्र भी है। 

मुख्य लैंसडाउन शहर के पास स्थित, कालेश्वर महादेव का नाम ऋषि कलुन के नाम पर रखा गया है जिन्होंने यहां काफी लम्बे समय  ध्यान किया था। Lansdowne शहर के केंद्र से यह जगह  1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

7. हवाघर - Hawaghar

Hawagarh Lansdowne Image

हवाघर  उत्तराखंड राज्य के लैंसडाउन में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य,को पास से देख ने के लिए सबसे अच्छा स्थान भी है. जो की एक बहुत खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। 

यहां आपके फोटो भी बहुत अच्छे आएंगे इसलिए आपको इस जगह को भी मिस नहीं करना है। Lansdowne शहर के केंद्र से यह जगह 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

8. गढ़वाली मेस - Garhwali Mess

गडवाली मेस, पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन जिले में स्थित सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। यह ब्रिटिश युग की इमारत 1888 में बनाई गई थी 

जिसे राज्य सरकार  के द्वारा संरक्षित  किया गया था, और लैंसडाउन में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण भी बना हुआ है।

यह लैंसडाउन की सबसे अच्छी संरक्षित वास्तुकला में से एक है और भारतीय सेना और गढ़वाल राइफल्स की सदियों पुरानी विरासत को भी दर्शाता है – और  यह सभी सेना रेजिमेंटों में से सबसे प्रतिष्ठित है। 

इस ऐतिहासिक इमारत को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।  Lansdowne शहर के केंद्र से यह जगह  1.1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

लैंसडाउन केसी जगहा है मेरे हिसाब से - How is Lansdowne according to me?

Lansdowne Mountain Weather

Lansdowne Hill Station मेरे हिसाब से बहुत अच्छा और साथ ही खूबसूरत Hill Station है। मुझे लैंसडाउन की कुछ बातें बहुत अच्छी लगी सबसे पहेली की यह जगह दिल्ली से बहुत पास है 

अगर आप दिल्ली से शाम को निकलोगे  तो रात तक आराम से यहां पहुंच जाओगे। और दूसरी बात यहां का मौसम सच में बहुत शानदार रहता है।

यहां बादल हमेशा रहते है और यह नज़ारा सच में बहुत शानदार लगता है। और तीसरी बात यहां की शांति यह सच में बहुत शांत Hill Station है। 

अगर आप अपने काम से या दैनिक जीवन से तोड़े परेशान है, और आपके पास टाइम की कमी है तो यह जगह आपके लिए बानी है। मेरे हिसाब से आपको एक बार इस जगह जरूर जाना चाहिए।

लैंसडाउन के पास 8 सबसे सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन - 8 Best Hill Stations Near Lansdowne

  1. पौड़ी ( Pauri )  – 71 किमी
  2.  देहरादून (Dehradun)  – 157 किमी
  3.  धनोल्टी (Dhanaulti) – 181 किमी
  4.  नैनीताल (Nainital) – 245 किमी
  5.  नौकुचियाताल (Naukuchiatal ) – 265 किमी
  6.  मुक्तेश्वर (Mukteshwar) – 293 किमी
  7.  औली (Auli Uttarakhand) – 308 किमी
  8.  बिनसर (Binsar ) – 332 किमी

नोट:- अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो Travelbeautifulindia को सब्सक्राइब करें। और इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

This Post Has 6 Comments

  1. 7hotelhills

    I really like this article. Keep sharing more information like this. If you are looking for the best Hotel in Lansdowne, then 7 hills hotel and resort Lansdowne Uttarakhand will be the best choice for you.

  2. creationworldivf

    Thank you admin for sharing this post with us. I really appreciate your hard work in writing this post. I like this post. I have learned something from this post. Keep uploading these types of information. It really helps us.
    IVF Doctor in Noida Extension

Leave a Reply