Ayodhya Best Travel Guide Blog in Hindi
Ayodhya Best Travel Guide Blog in Hindi

इस तरह से मैंने घूमा 1 दिन में पूरा अयोध्या – Best Travel Guide Blog Ayodhya in Hindi

  • Post last modified:March 13, 2024
  • Post author:
Contents hide

अयोध्या के बारे में - About Ayodhya in Hindi

Ayodhya view

एक दिन में आप भी घूम सकते हो पूरा Ayodhya लेकिन उससे पहले आइए अयोध्या के बारे में थोड़ा जान लें।

Ayodhya उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित भगवान राम की नगरी है। आज इस जगह के चर्चे देश विदेश सभी जगहों पर है, आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो अयोध्या के बारे में नहीं जानता होगा।

और Ram Mandir बनने के बाद हर कोई अयोध्या एक बार जरूर जाना चाहता है, तो आइए जानते हैं अयोध्या के बारे में कुछ बातें, ज्यादा गहराई में बात नहीं करेंगे, बस कुछ खास और काम की बातें जानते हैं।

Ayodhya में Shree Ram जी का जन्म हुआ था, इस लिए अयोध्या को राम जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

अयोध्या को यूपी के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस में से एक माना जाता है, यह पवित्र शहर सरयू नदी के तट पर स्थित है, और हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।

अयोध्या न केवल हिंदुओं के लिए बल्कि बौद्धों के लिए भी बहुत आध्यात्मिक महत्व रखती है। कई पवित्र ग्रंथों में लिखा है कि गौतम बुद्ध ने अयोध्या में कई साल ध्यान में बिताए थे।

जो लोग सोचते हैं, कि अयोध्या में केवल Ram Mandir है, और अयोध्या एक छोटी सी जगह है।

तो मैं उन्हें मै बता दूं कि आप गलत हो। पहले मैं भी यही सोचता था, लेकिन जब मैं अयोध्या गया तो पता चला कि वास्तव में Ayodhya बहुत बड़ी है।

और बहुत खूबसूरत जगह है, और यहां घूमने के लिए आपके पास कई जगहें हैं और खाने-पीने के भी कई विकल्प हैं।

जिसके बारे में मैं आपको अपने इस ब्लॉग में एक-एक करके बताऊंगा। और मैं अपना व्यक्तिगत अनुभव भी आप सभी के साथ शेयर करूंगा।

अयोध्या क्यों प्रसिद्ध है - Why Ayodhya famous in Hindi

Guptar ghat best view image Ayodhya

Ayodhya अपनी राम जन्मभूमि के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और जब से यहां Ram Mandir का निर्माण हुआ है

तब से इस जगह की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच काफी बढ़ गई है। राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस भी बन गया है।

अयोध्या में घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit in Ayodhya

Ayodhya night and day view image

वैसे तो आप कभी भी Ayodhya जा सकते हैं, लेकिन जैसा कि मैंने आपको बताया, अयोध्या उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।  

इसलिए यहां गर्मियों के समय तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला जाता है, इसलिए गर्मियों के दौरान यहां जाने की गलती न करें। 

अयोध्या जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर या फरवरी से मार्च के बीच है। अयोध्या घूमने के लिए ये दो सबसे अच्छे समय हैं।

अगर आप इस मौसम में अयोध्या जाते हैं, तो आप इस जगह कोअच्छे से घूम सकते हैं और इसका भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 

अगर मैं अपनी बात करूं तो मैं 18 फरवरी को गया था, और इस समय मौसम बिल्कुल सही था, न अधिक गर्मी, न अधिक सर्दी।

अयोध्या जाएं तो ये तीन चीजें जरूर खाएं - Best food you must try in Ayodhya

Ayodhya dahi jalebi vala

वैसे तो आपको Ayodhya में खाने-पीने के लिए बहुत कुछ मिलेगा, लेकिन मैं आपको तीन ऐसी चीजें बताऊंगा जो आपको अयोध्या में बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

1. अयोध्या की फेमस दही जलेबी

यहां की दही जलेबी काफी अच्छी थी और यह Ayodhya की सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुरानी दुकानों में से एक है। मुझे काफी अच्छी लगी थी, यह दही जलेबी, इसलिए मैं आपसे कह रहा हूं कि इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

Ayodhya famous dahi jalebi image

2. अयोध्या के समोसे

Ayodhya famous samosa image

अयोध्या के समोसे बहुत मशहूर हैं और यहां के अच्छे भी मिलते हैं, एक बार जरूर खाएं, आपको अच्छे लगेंगे।

3. अयोध्या के पकोड़े

Ayodhya famous pakode vala

जब आप Ayodhya Guptar Ghat घूमने जाएंगे तो आपको गुप्तार घाट के बाहर पकौड़े बेचने वाले दिख जाएंगे, जहां आपको सबसे ज्यादा भीड़ दिखे। बस वही चले जाना। 

और चाय और पकौड़े आर्डर कर देना यकीनन आपने इतने स्वादिष्ट पकौड़े पहले कभी नहीं खाए होंगे. मुझे तो बहुत अच्छा लगे थे।

यहां के मशहूर पकौड़े और चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के पकौड़े वाकई बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. चाय के साथ यहां के पकौड़े खाना न भूलें।

अयोध्या में करने लायक चीजें - Must Things to do in Ayodhya

Guptar ghat Ayodhya

आप अयोध्या में आप बोटिंग कर सकते हो, लाइट शो देख सकते हैं और यहां नए घाट पर स्नान कर सकते हैं अब इस जगह का नाम राम की पैड़ी रख दिया गया है।

1. अयोध्या में दो घाट है :-

  • सरयू घाट – Saryu Ghat Ayodhya 
Ayodhya Saryu ghat boat view image
  • गुप्तार घाट -Guptar Ghat Ayodhya 
Guptar ghat night image

दोनों घाटों पर बोटिंग होती है, अगर आपके पास समय है, तो आप दोनों घाटों पर बोटिंग कर सकते हो। मैंने सरयू घाट पर बोटिंग की थी, क्योंकि जब हम गुप्तार घाट पहुंचे तब तक अंधेरा हो चुका था।

टिकट की बात करें तो सरयू घाट पर बोटिंग का टिकट 100 रुपये प्रति व्यक्ति है।

2. लाइट शो – Light Show

suraj kund light show image Ayodhya

इस लाइट शो को देखने के लिए आपको “सूरज कुंड” जाना होगा। यहां आप लाइट शो का मज़ा ले सकते हैं और गार्डन भी घूम सकते हैं।

गार्डन में प्रवेश का टिकट 10 रुपये प्रति व्यक्ति है, और लाइट शो का टिकट 30 रुपए प्रति व्यक्ति है।

नया घाट जिसे अब राम की पैड़ी के नाम से जाना जाता है - Ram Ki Paidi Ayodhya

ram ki paidi top view image

यहां आप स्नान कर सकते हैं और खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं, यहां चेंजिंग रूम भी हैं जहां आप अपने कपड़े बदल सकते हैं।

अयोध्या में घूमने लायक टूरिस्ट प्लेस - Tourist places to Visit in Ayodhya

1. Saryu Ghat

Saryu Ghat Ayodhya view image

2. Guptar Ghat

Guptar Ghat ayodhya image

3. Lata Mangeskar Chowk

lata mangeskar chowk Ayodhya image

4. Ram ki Paidi

Ram ki Paidi Ayodhya view image

5. Suraj Stambh

surya stambh ayodhya image

6. Military Mandir

Ayodhya cantt image

7. Kanak Mahal

Kanak Bhawan Ayodhya image

दिल्ली से अयोध्या कैसे पहुँचें - How to Reach Delhi to Ayodhya

delhi to Ayodhya train image

Ayodhya पहुंचना बहुत आसान है, दिल्ली से अयोध्या तक के लिए आपको सीधी ट्रेन, बस, फ्लाइट मिल जाएगी और आप चाहें तो अपनी कार या बाइक से सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं, सड़कें काफी अच्छी हैं।

सबसे पहले बात करते हैं ट्रेन की अगर आप दिल्ली से Ayodhya ट्रेन से जाना चाहते हैं तो कैसे और कहां से जा सकते हैं।

ट्रैन से :- दिल्ली से Ayodhya के लिए आपको सीधी ट्रेन मिल जाएगी और इस ट्रेन का नाम है वंदे भारत ट्रेन। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सुबह 6:09 पर निकलती है 

और 2:30 तक आपको अयोध्या पहुंचा देती है, यह ट्रेन केवल दो स्टेशनों पर रुकती है, पहला खानपुर, दूसरा लखनऊ और तीसरा स्टेशन अयोध्या आ जाता है, अगर मैं अपनी बात करूं तो मैं भी इसी ट्रेन से अयोध्या गया था।

फ्लाइट से :- जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दूं कि आप फ्लाइट से भी अयोध्या जा सकते हैं। दिल्ली से अयोध्या के लिए आपको सीधी फ्लाइट मिल जाएगी 

अयोध्या एयरपोर्ट से राम मंदिर की दूरी 11 किलोमीटर है, एयरपोर्ट से आप टैक्सी या ऑटो की मदद से आसानी से राम मंदिर पहुंच सकते हैं।

बस से :- दिल्ली से अयोध्या के लिए आपको सीधी एसी बस मिल जाएगी। ये बस आपको दिल्ली के कसमरी गेट से मिल जाएगी. यह बस आपको 12 से 13 घंटे में दिल्ली से अयोध्या पहुंचाएगी।

अयोध्या के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं - How many days are sufficient for Ayodhya

ram ki paidi Ayodhya image

Ayodhya घूमने के लिए 1 या 2 दिन काफी हैं। एक-दो दिन में आप पूरा अयोध्या घूम सकते हो। एक उदाहरण देकर मैं समझता हूं कि अगर आप 18 तारीख को सुबह 8 बजे घूमना शुरू करते हो, तो आप रात 10 बजे तक पूरा अयोध्या अच्छे से घूम लोगे।

अयोध्या घूमने जाने की योजना कैसे बनाएं - How to plan Ayodhya trip

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी Ayodhya घूमने की योजना ऐसे समय पर बनाएं जब न तो बहुत गर्मी हो और न ही बहुत ठंड हो। अगर आप गर्मियों में गलती से यहां आ गए तो घूमने का मज़ा बिल्कुल नहीं ले पाएंगे।

ये इतना बड़ा भी नहीं है कि आपको बहुत ज्यादा प्लानिंग करनी पड़े, आप 1 या 2 दिन में आसानी से पूरी अयोध्या घूम सकते हैं, बस मौसम देख लीजिए और गर्मी नहीं होनी चाहिए।

क्या अयोध्या जाना उचित है - Is it worth going to Ayodhya

अयोध्या एक धार्मिक जगह होने के साथ-साथ एक बेहद प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस भी बन गया है और अगर आप सोच रहे हैं कि आपको जाना चाहिए या नहीं तो मैं आपको बता दूं कि आपको अयोध्या जरूर जाना चाहिए। 

राम मंदिर बनने के बाद Ayodhya बेहद शानदार और बहुत ही खूबसूरत हो चुका है, एक बार अयोध्या जाना तो बनता है।

अयोध्या में आप क्या-क्या खरीद सकते हैं - What can you buy in Ayodhya

Ayodhya में ऐसी कोई खास चीज़ तो नहीं मिलती है लेकिन अगर आप कुछ लाना चाहते हैं तो राम मंदिर में ला सकते हैं, मैं भी वही लाया था।

नोट :- अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया तो इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply