City Palace Udaipur
City Palace Udaipur Article

सिटी पैलेस उदयपुर | City Places Udaipur Travel Guide in Hindi

  • City Palace Udaipur पिछोला झील के पूर्वी तट पर बसा है, उदयपुर में सिटी पैलेस लगभग 400 साल पहले बनाया गया था।
  • यह राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता है। 1559 में महाराणा उदय सिंह, और उनके उत्तराधिकारियों द्वारा उदयपुर शहर की स्थापना के समय महल को रखा गया था।
  • महाराणा  उदय सिंह महल में रहते थे। और अपने राज्य का संचालन करते थे।1572 में महाराणा उदय सिंह की मृत्यु के बाद, उनके पुत्र महाराणा प्रताप ने उदयपुर में सत्ता की बागडोर संभाली।
  • सिटी पैलेस 244 मीटर (801 फीट) लंबाई और 30.4 मीटर (100 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है, जो पिछोला झील के पूर्व में एक चोटी पर बनाया गया था। यह परिसर  598 मीटर (1,962 फीट) की औसत ऊंचाई के साथ सेट है।
  • सिसोदिया राजपूतों की 22 पीढ़ियों द्वारा, उन्हें 1559 से एक लंबी अवधि में बनाया गया था।महल का परिसर पूरी तरह से ग्रेनाइट और संगमरमर से बनाया गया है। यह परिसर अपने ऊपरी छत से झील और Udaipur शहर का बहुत खुबसूरत  दृश्य प्रदान करता है।

उदयपुर सिटी पैलेस क्यों मशहूर है - Why City Palace Famous

  • इतिहास के लिए।
  • आर्किटेक्चर के लिए।
  • फोटोग्राफी के लिए।
udaipur city palace in side

सिटी पैलेस घूमने का सही समय - Best time to visit City Palace Rajasthan in Hindi

  • यह तो आप सब जान ही गए  होंगे की यह City Palace Udaipur राजस्थान के राज्य में स्थित है यही कारण है, की इसको घुमने का सही समय पता होना अति आवश्यक है।
  • क्योकि यहां गर्मियों के समय बहुत ज्यादा गर्मी  होती  है, तो यह सिटी पैलेस आप  बारिश के समय  या फिर सर्दियों  में नवंबर से मार्च के बीच में आप कभी भी सिटी पैलेस का आनंद ले सकते हो।

उदयपुर सिटी पैलेस घूमने में कुल कितना समय लगेगा - City Palace Tour Duration

Udaipur city palace architecture
  • सिटी पैलेस को  घूमने के दो तरीके है पहले आप खुद से पूरा सिटी पैलेस देख सकते हो और दूसरा आप वही  से लोकल गाइड कर सकते हो।
  • खुद से घूमने में आपको एक घंटे का समय लग सकता है और आप गाइड करते हो तो आपको एक से दो घंटे का  समय लग सकता है।
  • सिटी पैलेस की पूरी जानकरी लेना चाहते  हो तो गाइड करना एक बहुत अच्छा विकल्प रहेगा आपके लिए।
architecture city palace udaipur

सिटी पैलेस के अन्दर जाने का समय - City Palace Timings

सिटी पैलेस पुरे हफ्ते खुआ रहता है और इसका समय है सुबह 9:30 से शाम  5:30 बजे तक। 

पैलेस के अन्दर जाने का कितना शुल्क है - Entry Fee City Palace in Hindi

  • City Palace Udaipur का टिकट 300 रुपए  प्रति व्यक्ति  है।
  • और यदि आप अपनी  प्राइवेट गाड़ी से जाते है तो वहा सिटी पैलेस के अन्दर  खड़ी  करने का  शुल्क 350 रुपए होगा।
city palace car parking

उदयपुर का खास भोजन - Famous Food In Udaipur Rajasthan in Hindi

Udaipur राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटक शहर है, अगर आप उदयपुर जाने का सोच रहे हो तो आपको पता होना चाहिए  की वहां का खास भोजन कौनसा है। और कहा मिलेगा तो यह खास भोजन है।

राजस्थानी थाली जिसमे आपको दाल बाटी गटटे की सब्जी चूरमा और भी कही तरह के व्यंजनों का स्वादआप ले सकते है। उदयपुर की यात्रा यह राजस्थानी थाली बिना पूरी नहीं मानी जाएगी।

यहा आप राजस्थानी थाली का मज़ा उठा सकते हो होटल नटराज में उसके अलावा और कही होटल है, जैसे की सज्जनगढ़ बाग  होटल जो की आपको सज्जनगढ़ पैलेस  के  नीचे ही दिख जाएगा, यहां  भी आप भोजन कर सकते हो।

सिटी पैलेस में आप क्या क्या कर सकते है - Things to do in City Palace

  • City Palace Udaipur में म्यूजियम देख सकते हो ( उसका शुल्क अलग है )
  • सिटी  पैलेस से पिछोला झील के नज़ारो का मजा ले सकते हो।
  • सिटी  पैलेस में एक रेस्टोटरेंट भी है  जिसमे जाके आप नास्ता कर सकते हो।
  • और साथ ही में गार्डन के मजे भी ले सकते हो।
इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

This Post Has One Comment

Leave a Reply