Patnitop Hill Station
Patnitop Hill Station

पटनीटॉप पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन – Patnitop Hill Station Travel Guide

  • Post last modified:February 23, 2023
  • Post author:

Patnitop यह नाम जितना अनोखा है पटनीटॉप भी उतना ही अनोखा अनुभव पर्यटकों को कराता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन भारत के जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित है।

पटनीटॉप समुद्र तल से 2,024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित। यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार एडवेंचर्स के लिए जाना जाता है। 

पटनीटॉप पूरी तरह से घने देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। यह देवदार के पेड़ पटनीटॉप की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैआसपास के पहाड़ों के शानदार दृश्य पर्यटकों को मोहित कर देते है।

Patnitop में आपको कही सारे शानदार एडवेंचर्स करने को मिल जाते है। जैसे की ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी, जैसे कही सारे  एडवेंचर का मज़ा आप उठा सकते हो।

यह Hill Station इन सभी एडवेंचर के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

इस क्षेत्र में कई हॉट स्प्रिंग्स बाथ भी हैं, यहां पर्यटक ठंड में भी गर्म पानी से नहाने का मज़ा उठा सकते है। इस हॉट स्प्रिंग्स के बारे में माना जाता है, कि इसमें कही सारे चिकित्सीय गुण भी मौजूद हैं।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार एडवेंचर्स के अलावा, पटनीटॉप अपने सुखद मौसम के लिए भी जाना जाता है,

यही कारण है जो साल भर पर्यटकों patnitop hill station की और आकर्षित करता है।

पटनीटॉप क्यों प्रसिद्ध है - Why patnitop is famous

Patnitop hill station travel guide
  • पटनीटॉप बर्फबारी के लिए काफी मशहूर है।
  • पटनीटॉप एडवेंचर्स के लिए भी जाना जाता है।
  • यह हिल स्टेशन खूबसूरत वैली के दृश्य के भी लिए भी जाना जाता है।
  • पटनीटॉप अपने सुखद वातावरण के लिए मशहूर है।
  • पटनीटॉप अपनी स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां मिलने वाला पश्मीना शॉल पुरे भारत में लोकप्रिय हैं।
  • पटनीटॉप जम्मू और कश्मीर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के लिए भी प्रसिद्ध है।

पटनीटॉप घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best time to Visit Patnitop

Patnitop घूमने का सबसे अच्छा समय है, गर्मियों के दौरान होता है, अप्रैल से जून के बीच, इस समय आप पटनीटॉप में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग जैसे शानदार एडवेंचर्स का मज़ा उठा सकते हो। 

पटनीटॉप कैसे पहुंचे - How to reach Patnitop

Patnitop hill station

Patnitop पहुंचने के लिए आपको दिल्ली पहुंचना होगा फिर दिल्ली से जम्मू तक पहुंचना होगा दिल्ली से जम्मू  पहुंचना बहुत आसान है, आप ट्रैन की मदद से बहुत आसानी से जम्मू तक पहुंच सकते हो। 

जम्मू  से पटनीटॉप 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जम्मू  से पटनीटॉप आप बस या वहां की लोकल टैक्सी की मदद से बहुत आसानी से पहुंच सकते हो।

इस 110 किलोमीटर के सफर में लगभग 3-4 घंटे आपको लग जाएंगे। पटनीटॉप के सबसे पास रेलवे स्टेशन उधमपुर में है, और दूसरा जम्मू में है। और सबसे पास हवाई अड्डा भी जम्मू में स्थित है। 

हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से पटनीटॉप के लिए आपको बहुत आसानी से टैक्सी मिल जायेगी।

Patnitop hill station travel guide image

सड़क मार्ग से पटनीटॉप कैसे पहुंचे - How to reach Patnitop by Road

सड़क मार्ग से पटनीटॉप पहुंचने के लिए आपको पहले जम्मू पहुंचना होगा। जम्मू से पटनीटॉप के लिए आपको वहां की लोकल बस या टैक्सी बहुत आसानी मिल जायेगी। खूबसूरत पहाड़ों के नज़ारा को देखते हुए सड़क मार्ग से पटनीटॉप पहुंच सकते हो।

ट्रेन से पटनीटॉप कैसे पहुँचे - How to reach Patnitop by train

पटनीटॉप के निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू और उधमपुर में भी स्थित हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ से जम्मू के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। देश के अन्य हिस्सों से भी जम्मू  तक के लिए भी ट्रेनें उपलब्ध हैं।  जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से पटनीटॉप के लिए टैक्सी मिल जायेगी।

फ्लाइट से पटनीटॉप कैसे पहुंचे - How to reach Patnitop by flight

पटनीटॉप के सबसे पास हवाई अड्डा भी जम्मू में स्थित है। इस हवाई अड्डा से पटनीटॉप के बीच की दूरी लगभग 110 किलोमीटर की है। और सड़क मार्ग से दूरी तय करने में आपको लगभग 4 घंटे का समय लग सकता हैं।

दिल्ली से और अन्य प्रमुख शहरों से जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट मिल जायेगी। जैसे की इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, विस्तार। जम्मू हवाई अड्डा से आपको पटनीटॉप के लिए कैब और बसें आसानी से मिल जायेगी।

पटनीटॉप के पास घूमने की जगह - Place to visit Near by Patnitop

Mata Vaishno Devi Bhavan

अगर आप पटनीटॉप जाएं तो माता वैष्णो देवी के मंदिर जाना न भूलें। Mata Vaishno Devi Yatra के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply