Mata Vaishno Devi Bhavan
Mata Vaishno Devi Bhavan

वैष्णो देवी यात्रा मेरे अपने निजी अनुभव के साथ – Vaishno Devi Yatra travel Guide Blog in Hindi

  • Post last modified:February 24, 2023
  • Post author:
Contents hide

वैष्णो देवी मंदिर के बारे में - About Vaishno devi yatra in Hindi

vaishno devi starting point

“Vaishno devi yatra” वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों की गोद में जम्मू और कश्मीर के पास कटरा में स्थित है। जम्मू से कटरा की दूरी 43 किलोमीटर की है। वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कटरा से शुरू होती है। कटरा को माता वैष्णो देवी का बेस कैंप भी कहा जाता है। श्री माता वैष्णो देवी जी को सबसे पवित्र तीर्थों में से एक माना जाता है।

vaishno devi image

Mata Vaishno devi yatra के लिए हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं और अब यह संख्या एक करोड़ को भी पार कर गई है। यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन और सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। और यहां पहुंचने के लिए आपको कटरा से 12 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। वैष्णो देवी को माता रानी, ​​त्रिकुटा, अंबे और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है।

वैष्णो देवी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है - Why Vaishno Devi Temple is famous in Hindi

vaishno devi starting view point image
  • यह मंदिर दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है।
  • नवरात्रि में होने वाले खास माता रानी के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है।
  • भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है।
  • चढ़ाई के दौरान दिखने वाले खूबसूरत और प्राकृतिक नज़ारे के लिए प्रसिद्ध है।

वैष्णो देवी मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time to Visit Vaishno Devi Temple in Hindi

vaishno devi picture

Vaishno devi yatra साल भर तीर्थयात्रियों के लिए खुली रहती है, लेकिन यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच में होता है। बहुत सारे तीर्थयात्री इन महीनों के बीच वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं। क्योंकि इस समय यहां का मौसम सुखद होता है।

लेकिन अधिकतम पर्यटक नवरात्रों के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं। लेकिन इस समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

बाणगंगा नदी के बारे में - Vaishno devi ban Ganga river

vaishno devi ban ganga view image

बाणगंगा नदी हिंदू भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। और बाणगंगा एक पवित्र नदी भी है, यह नदी हिमालय की शिवालिक श्रेणी के दक्षिणी की और से आती है।

आप जब भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाए तो आप भी बाणगंगा नदी में डुबकी जरूर लगाए। जैसे ही आप माता वैष्णो देवी यात्रा शुरू करेंगे तो 1.5 किलोमीटर बाद बाणगंगा नदी आएगी।

अपने साथ एक छोटे बैग में एक्स्ट्रा कपडे जरूर लेके जाएं ताकि आप भी इस पवित्र नदी में डुबकी लगाने का आनंद ले सके।

वैष्णो देवी पंजीकरण - Vaishno Devi resgistration in Hindi

vaishno devi tourist image

वैष्णो देवी माता के दर्शन करने से पहले आपको पंजीकरण (resgistration) कराना पढ़ता है। और यह अब एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बन गयी है। यह resgistration आप ऑनलाइन भी करा सकते हो और ऑफलाइन भी आप इस resgistration को करा सकते हो।

ज्यादा अच्छा यह होगा आप यह resgistration ऑनलाइन ही कराले ऐसा करने से आपको लम्बी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अगर आप ऑफलाइन resgistration कराते हो तो अपने साथ अपना आधार कार्ड जरूर साथ रखना।

इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना online Vaishno Devi resgistration करा सकते हो। 

vaishno devi yatra image

वैष्णो देवी हेलीकाप्टर टिकट की कीमत - Vaishno Devi helicopter Ticket price

vaishno devi helipoter ticket counter image

आप Vaishno Devi माता के दर्शन helicopter की मदद से भी कर सकते हो। यह सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

हेलीपैड कटरा बस स्टैंड से 2 किलोमीटर दूर है, यह बात आपको पता होनी चाहिए। यहां से आप टैक्सी या ऑटो की मदद से बहुत आसानी से हेलीपैड तक पहुंच सकते हो। 

अगर आप अपनी खुद की गाडी से हेलीपैड तक जाना चाहते हो तो आप यह भी कर सकते हो हेलीपैड के पास ही आपको गाडी के लिए कार पार्किंग मिल जाएगी।

लेकिन सबसे अच्छा यह रहेगा की आप जो भी होटल लो उसी होटल में अपनी कार पार्क करदे और होटल की टेक्सी से आप हेलिपैड तक जाओ। यह ज्यादा अच्छा विकल्प है।

vaishno devi helicopter image

यह helicopter सांझीछत से उड़ान भरता है और Vaishno Devi Mata के भवन से 2.5 किलोमीटर उपर उतार देता है। यहां से आप या तो घोडा कर सकते हो या पैदल शानदार नजारो के मज़े लेते हुए भवन तक पहुंच सकते हो।

vaishno devi helipad image

अब हम बात करते है की आप helicopter के टिकट कहा से और केसे ले सकते हो और आपके पैसे कितने खर्चे होंगे।

helicopter के टिकट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से ले सकते हो।

अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हो तो आप इस लिंक पर क्लिक करके अपना टिकट बुक करा सकते हो। ( Helicopter ticket booking )

और अगर आप helicopter के टिकट को काउंटर से ऑफलाइन बुक करना चाहते हो तो आप वो भी आप कर सकते हो। ऑफलाइन टिकट काउंटर आपको बस स्टैंड के पास मिल जाएगा आप वहां से अपना टिकट बुक करा सकते हो।

टिकट बुक कराते समय अपने पास अपना आधार कार्ड और माता के भवन के लिए मिलने वाली पर्ची अपने साथ जरूर रखें। बिना पर्ची के टिकट बुक आप नहीं करा सकते हो।

अब बात करते है, कितना पैसा खर्च होगा helicopter से जाने में।

vaishno devi helipad image

• कटरा से सांझीछत या सांझीछत से कटरा तक एक तरफ का किराया (किराया रु.1830/-) प्रति यात्री और कटरा-सांझीछत-कटरा (किराया रु.3660/-) प्रति यात्री होता है।

vaishno devi details image
  • कटरा से सांझीछत तक की उड़ान में आपको लगभग समय 7 से 8 मिनट का लगता है।
  • 2 साल से कम उम्र के बच्चों को आप नि:शुल्क लेजा सकते है।

वैष्णो देवी में वृद्ध व्यक्ति को लिए सुविधाएं - Facilities for an older person in Vaishno Devi

vaishno devi yatra view

वैष्णो देवी जाने से पहले बहुत से लोगो के मन में यह सवाल आता है। अगर आप अपने साथ अपने माता पिता या घर के किसी ऐसे व्यक्ति को अपने साथ ले के जाना चाहते हो जो ज्यादा चल नहीं सकते है। तो चिंता की कोई बात नहीं है। उन सभी व्यक्तियों के लिए वैष्णो देवी माता के भवन तक पहुँचने के लिए कहीं सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

जैसे की:-

vaishno devi image
  • पालकी की मदद से भवन तक पहुंच सकते हो।
  • घोड़े की मदद से भवन तक पहुंच सकते हो।
  • अगर आपके साथ कोई छोटा बच्चा है तो उसके लिए भी पिट्ठू की सुविधाएं उपलब्ध है।
vaishno devi night view

यह अभी सुविधाएं लेना बहुत आसान हो गया है। अब आपको जो भी सुविधाएं चाहिए जैसे की पालकी, घोडा या पिट्ठू यह सब अब आप ऑनलाइन बुक कर सकते हो अब आपको वहां जाकर किसी से मॉल भाव नहीं करना है। 

वहां के प्रबंधन ने सभी यात्रियों के लिए इन सब सुविधाओं के पैसे निश्चित कर दिए है। अब आप से कोई भी वहां ज्यादा पैसे नहीं ले सकता है। इस लिंक पर क्लिक करके आप अपनी ऑनलाइन बुकिंग्स करा सकते हो। online Vaishno Devi resgistration

online Vaishno Devi resgistration

भवन से भैरव बाबा तक पहुंचने के लिए रोप वे - Bhavan to bhairav baba Ropeway

vaishno devi cable car image

आप भवन से भैरव बाबा तक रोप वे की मदद से भी पहुंच सकते हो यह सुविधा कुछ समय पहले ही यात्रियों के लिए शुरू की गयी है। रोप वे से भैरव बाबा जाते समय आपको माता का भवन और शानदार हिमालय का नज़ारा साफ़ दिखाई देता है।

यह नजारा सच में अद्भुत होता है, इसका अनुभव आपको जरूर करना चाहिए। अब बात कर लेते है। यह रोप वे आपको कहा से मिलेगी और किस समय यह रोप वे चलती है, और कितना किराया है इस रोप वे का।

यह रोप वे भवन के पास से ही शुरू होती है। जैसे ही आप भवन पहुंचते हो आपको सबसे पहले यही दिखाई देगी।

इस रोप वे का किराया 100 रुपए प्रति व्यक्ति है। भवन से भैरव बाबा और भैरव बाबा से भवन तक का।

यह केबल कार सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक चलती है।
रोप वे के टिकट आपको वहां जाकर ही लेने होंगे काउंटर से ऑनलाइन भी टिकट मिलते है, लेकिन वो मिलना तोहड़ा मुश्किल होता है।

एक ख़ास बात अगर आपको रोप वे में बैठने है, तो उसके लिए आपको 2 बजे तक भवन पहुंचना होगा। क्योंकि टिकट के लिए भी लम्बी लाइन होती और रोप वे में बेठने के लिए भी लम्बी लाइन होती है। तो 2 घंटे तो एक्स्ट्रा लेके चलना होगा आपको।

वैष्णो देवी यात्रा के लिए बैटरी कार - Battery car for vasihno devi yatra

अगर आप बैटरी कार की बुकिंग कराना चाहते हो। तो वो भी आप करा सकते हो। यह बैटरी कार अर्धकुंवारी से भवन के बीच चलती है, और इसका किराया अर्धकुंवारी से भवन तक 354 और भवन से अर्धकुंवारी तक 236 रुपए।

इसकी बुकिंग आपको ऑनलाइन करनी होगी और इसकी बुकिंग खुलती है, 7 दिन पहले। बैटरी कार के टिकट आप काउंटर से भी ले सकते हो। लेकिन लम्बी लाइन देख कर आपका मन शायद बदल सकता है। 

यह कार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहती है।

 online battery car booking

चढ़ाई के दौरान कटरा से भवन के बीच आपको यह सुविधाएं मिलती है। Facilities available on the Track

vaishno devi water image
  • कुल शौचालय चढ़ाई के दौरान 45 मिलेंगे।
  • आराम करने के लिए आपको सीटों की संख्या 417 मिलेंगी।
  • पीने के पानी का स्थान 90 है।
  • चढ़ाई के दौरान भोजनालयों की संख्या 17 है।
  • फोटो क्लिक करने के लिए व्यू पॉइंट्स की संख्या 8 है।

वैष्णो देवी यात्रा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव - Tips for vaishno devi yatra

vaishno devi map image
  • आरामदायक कपड़े पहनें ।
  • आरामदायक स्पोर्ट्स शूज पहनें।
  • अपने साथ एक एक्स्ट्रा चप्पल जरूर रखें अगर बारिश आती है। और आपके शूज गीले हो जाते है, तो आपको समस्या ना हो।
  • एक रैनकोट जरूर अपने साथ रखें।
  • यात्रा स्लिप अपने साथ जरूर रखें।
  • भवन में अपने साथ किसी भी तरह चमड़े का सामान जैसे पर्स, बेल्ट और मोबाइल शूज यह सब आपको लॉकर में रख कर जाना है। यह लॉकर आपको वहीं मिल जाएगा और यह सेवा यात्रियों के लिए बिलकुल नि: शुल्क है।

वैष्णो देवी तापमान - Vaishno Devi Temperature

vaishno devi route image

यहां का तापमान साल भर ठंडा रहता है।

वैष्णो देवी मंदिर समय - Vaishno Devi Temple timings

vaishno devi view images

माता वैष्णो देवी के मंदिर में सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश किया जा सकता है। जिसके बाद मंदिर बंद कर दिया जाता है और फिर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाता है। 

पारंपरिक आरती, जो वैष्णो देवी दर्शन में भारी कतारों का मुख्य कारण है, सूर्योदय और सूर्यास्त से ठीक पहले सुबह और शाम दोनों समय होती है।

वैष्णो देवी मंदिर की ऊंचाई - Vaishno Devi Temple height

vaishno devi Height view image

माता वैष्णो देवी का भवन 5,200 फीट की ऊचाई पर स्थित है।

कटरा बेस कैंप से वैष्णो देवी मंदिर की दूरी - Vaishno Devi Temple distance

vaishno devi atm image

कटरा बेस कैंप से माता वैष्णो देवी का भवन 12 किलोमीटर है। आना और जाना 24 किलोमीटर है।

वैष्णो देवी मंदिर कैसे पहुंचे - How to reach Vaishno Devi Temple in Hindi

vaishno devi entrance image

वैष्णो देवी जाना आज के समय में बहुत आसान हो गया है। क्योंकि आज के समय में वैष्णो देवी जाने के लिए परिवहन सुविधा बहुत अच्छी हो गयी है। कटरा पहुंचने के लिए आपके पास 3 विकल्प है। जिनके बारे में हम अब बात करेंगे।

ट्रेन से :- अगर आप ट्रेन से वैष्णो देवी जाने की योजना बना रहे हो तो यह एक अच्छा विकल्प है। ट्रेन से वैष्णो देवी जाने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली पहुंचना होगा दिल्ली से आपको कटरा के लिए एक सीधी ( Direct ) ट्रेन मिल जायेगी।

अभी हाल ही में दिल्ली से कटरा के लिए एक शानदार ट्रेन शुरू हुई है जिसके बारे में अभी भी ज्यादा लोगो को नहीं पता है। इस ट्रेन का नाम है, “वंदे भारत” यह ट्रैन दिल्ली के रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 6 बजे निकलती है।

और दिन में आपको 2 बजे कटरा पहुंचा देती है। यह एक शानदार ट्रेन है वैष्णो देवी जाने के लिए।

बस से :- आप बस की मदद से भी बहुत आसानी से कटरा तक पहुंच सकते हो। कटरा तक पहुंचने ने लिए आपको सबसे पहले दिल्ली पहुंचना होगा दिल्ली से आपको कटरा के लिए AC बस मिल जायेगी।

अगर आप बस से वैष्णो देवी जाने की योजना बना रहे हो तो बस टिकट की बुकिंग एडवांस में करा लेना कुछ बस लाल किले, से जाती है तो कुछ बस आईएसबीटी कश्मीरी गेट से भी जाती है।

हवाई जहाज से :- आप हवाईजहाज से भी बहुत आसानी से कटरा तक पहुंच सकते हो। कटरा के पास सबसे नजदीक हवाई अड्डा, जम्मू हवाई अड्डा है।

जम्मू भारत के प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह कटरा से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आप टैक्सी की मदद से कटरा बहुत आसानी से पहुंच सकते हो।

मैने अपनी वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करी।

Vaishno devi की यात्रा यह एक ऐसी यात्रा है, जिसे हर कोई जरूर करना चाहता है। चाहे वो कोई तीर्थयात्री या युवा पीढ़ी वैष्णो देवी की यात्रा आज के समय में सभी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

और हर इंसान एक ना एक बार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की इच्छा जरूर रखता है। तो आपको कैसे यह यात्रा करनी चाहिए वो में आपको आसान शब्दों में बताहुँगा

ज्यादा तर लोग यह यात्रा ट्रैन से या बस की मदद से करते है। पहले हम ट्रैन के बारे में बात कर लेते है। कटरा पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली पहुंचना है। 

vaishno devi route image

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आपको कटरा के लिए डायरेक्ट ट्रैन मिल जायेगी उस ट्रैन का नाम है। 

वन्दे भारत यह ट्रैन दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है, और आपको यह कटरा दिन में 2 बजे तक पहुंचा देती है। यह सबसे शानदार ट्रैन है कटरा जाने के लिए और सबसे तेज ट्रैन भी यही है।

vaishno devi mountain view image

यह बात तो हो गई कटरा तक ट्रैन से पहुंचने की अगर आप बस से यात्रा करते हो तो डायरेक्ट बस बहुत कम जाती है। दिल्ली से चलने वाली बस आपको जम्मू उतार देती है। 

यह बसे ज्यादा तर रात के समय चलती है। दिल्ली में दो जगह से यह बसे रवाना होती है, एक तो लाल किले के पास से और ISBT कश्मीरी गेट से आप ऑनलाइन बुकिंग करा के आप जम्मू तक पहुंच सकते हो। 

जम्मू से कटरा के लिए आप वहां की लोकल बस ले सकते या आप टैक्सी की कर सकते हो।

vaishno devi bornfire

अब बात करते है कटरा पहुंचने के बाद आपको क्या करना चाहिए। मै आपको अपने बारे में बता देता हूँ। मैने क्या करा था कटरा पहुंचने के बाद सबसे पहले मैने एक होटल बुक किया।

होटल जाके ज्यादा समय ख़राब ना करते हुए मै तैयार हो गया तैयार होने के बाद मैने वही से नास्ता किया उसके बाद होटल की टैक्सी ने मुझे Vaishno Devi yatra जहां से शुरू होती है, वह तक टैक्सी ने मुझे छोड़ दिया।

बस फिर अब यहां से मैने Vaishno Devi yatra की चढाई शुरू करदी।

vaishno devi yatra image

चढाई शुरू करने के कुछ देर बाद मै बाण गंगा नदी तक पहुंच गया मै वहां रुका कुछ समय कुछ फोटो क्लिक करे फिर में वहां से निकल गया सीधा भवन के लिए कुछ दूर चलने के बाद।

vaishno devi ban ganga image

अब आपके सामने दो रास्ते होंगे एक आपको सीधा भवन लेके जाएगा ओर दूसरा रास्ता आपको अर्धकुवारी लेके जाएगा आपको भवन वाले रास्ते की और जाना है।

vaishno devi image

मैने भी भवन वाला रास्ता ही चुना पहले माता Vaishno Devi के दर्शन किये उसके बाद में निकल पड़ा भैरव बाबा के दर्शन करने के लिए।

भैरव बाबा के दर्शन करते हुए फिर आपको अर्धकुवारी होते हुए आना है। भैरव बाबा के दर्शन के बाद में अर्धकुवारी पहुंचा वहां कुछ समय रुका फिर में निकल पड़ा वापस कटरा के लिए।

Vaishno devi yatra image

जैसा मैने आपको बताया आप ठीक उस ही रास्ते से जाए। क्योंकि जो लोग पहली बार यात्रा करते है, वो सबसे पहले अर्धकुवारी जाते है।

फिर माता के भवन, ऐसा करने से यात्री पहुंचने में लेट हो जाते और ज्यादा तर लोग फिर भैरव बाबा के दर्शन नहीं कर पाते है।

अगर आप पैदल यात्रा करते हो मैरी तरह तो जो रास्ता मैने आपको बताया है वो शानदार रहेगा आपके लिए।

Play Video about Mata Vaishno Devi Bhavan

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया है और आपको लगता है कि यह ब्लॉग जानकारी पूर्ण है तो कृपया इस ब्लॉग को अपने मित्र और परिवार के साथ साझा करें धन्यवाद।

कटरा के पास घूमने की जगह - Place to visit Near by Katra

Patnitop Hill Station

अगर आप कटरा जाएं तो पटनीटॉप हिल स्टेशन जाना ना भूलें। Patnitop Hill Station के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply