Sajjangarh palace Udaipur
Sajjangarh Fort Udaipur Article

सज्जनगढ़ पैलेस | Sajjangarh Udaipur Rajasthan in Hindi

Monsson palace view
  • मॉनसून पैलेस, जिसे Sajjangarh Udaipur के रूप में भी जाना जाता है।भारत के राजस्थान के उदयपुर शहर में यह एक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जो फतेह सागर झील के दृश्य पेश करता है। मेवाड़ राजवंश के महाराजा सज्जन सिंह  के नाम पर इसका नाम सज्जनगढ़ रखा गया है।
  • जिसे 1884 में बनाया गया था। यह महल शहर की झीलों, महलों और आसपास के ग्रामीण इलाकों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यह मुख्य रूप से मानसून के बादलों को देखने के लिए बनाया गया था;
  • इसलिए, उचित रूप से, यह मॉनसून पैलेस के रूप में लोकप्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि महाराणा ने अपने पुश्तैनी घर चित्तौड़गढ़ का नज़ारा लेने के लिए इसे पहाड़ी की चोटी पर बनवाया था।
  • पहले मेवाड़ राजपरिवार के स्वामित्व में था। यह अब राजस्थान सरकार के वन विभाग के नियंत्रण में है और हाल ही में इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। महल सूर्यास्त का एक सुंदर दृश्य प्रदान करता है।

सज्जनगढ़ पैलेस क्यों मशहूर है - Why Sajjangarh Famous

Monsoon Palace
  • इतिहास के लिए।
  • आर्किटेक्चर के लिए।
  • फोटोग्राफी के लिए।
  • प्रकृति के नज़ारो के लिए।

सज्जनगढ़ पैलेस घूमने का सही समय - Best time to visit Sajjangarh Udaipur Rajasthan in Hindi

  • यह तो आप सब जान ही गए होंगे की यह  Sajjangarh Udaipur राजस्थान के राज्य में स्थित है यही कारण है की इसको घूमने का सही समय पता होना अति आवश्यक  क्यों  कि  यहा पर  गर्मियों के समय तापमान बहुत तेज होता है 
  • और यहा  तापमान 40 से 48 डिग्री तक चला जाता है तो यह सज्जनगढ़ पैलेस आप बारिश के समय या फिर सर्दियों में  नवंबर से मार्च के बीच  में आप कभी भी सज्जनगढ़ पैलेस का आनंद ले सकते हो।

सज्जनगढ़ पैलेस घूमने में कुल कितना समय लगेगा - Sajjangarh tour Duration

Sajjangarh Udaipur को घूमने में आपको एक घंटे का समय लग सकता यह पैलेस ज्यादा बड़ा तो नहीं है लेकिन अगर आपकी इतिहास मे रूचि है तो आपको एक घंटे का समय लग सकता है

सज्जनगढ़ पैलेस के अन्दर जाने का समय -Udaipur Sajjangarh Timings

  • Sajjangarh Udaipur में घूमने का सही समय सुबह  10:00 से शाम  6:00 तक है।
  • और यह पैलेस मंगलवार को बंद रहता है।
एक खास सूचना :- सज्जनगढ़  में एक बायोलॉजिकल पार्क भी है  जिसका समय सुबह  9:00 से 4:30 बजे तक है और यह मंगलवार को बंद रहता है।

सज्जनगढ़ पैलेस के अन्दर जाने का कितना शुल्क है - Entry fee Sajjangarh Udaipur in Hindi

  • अंदर जाने का शुल्क 10 रुपए है
  • अगर आप कार से जाते हो तो उसका शुल्क अलग से देना होगा 100 रुपए तक शुल्क देना पढ़ सकता है।

सज्जनगढ़ पैलेस में आप क्या क्या कर सकते है - Things to do in Sajjangarh Udaipur

  • आप Sajjangarh fort के इतिहास के बारे में जान सकते हो अगर आपकी  इतिहास में रूचि है तो।
  •  आप वहा के चिड़िया घर में जा सकते हो और अपने परिवार के साथ मजे कर सकते हो।

एयरपोर्ट से उदयपुर सज्जन गढ़ पैलेस की दूरी कितनी है - Distance from Airport to Udaipur in Hindi

Nearby Airport Bundi Fort

उदयपुर के पास महाराणा प्रताप एयरपोर्ट है जिसकी दुरी उदयपुर सज्जन गढ़ पैलेस से 33 km की है।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply