Haridwar Top 10 Tourist Places in Hindi
Haridwar Top 10 Tourist Places in Hindi

हरिद्वार में देखने लायक 10 पवित्र स्थान – Top 10 Places to Visit in Haridwar

  • Post last modified:June 27, 2021
  • Post author:

Places to Visit in Haridwar, अगर आप हरिद्वार की यात्रा करने जा रहे हो तो आपको हरिद्वार के कुछ खास और पवित्र स्थानों के बारे में जरूर पता होना चाहिये। मै आपको हरिद्वार के 10 सबसे खास स्थानों के बारे में बताऊंगा  जहां आपको जरूर जाना चाहिए इन 10 पवित्र स्थानों के बिना आपकी हरिद्वार की यात्रा पूरी नहीं मानी जायेगी।

Ganga Aarti Haridwar

Places to Visit in Haridwar, गंगा आरती हरिद्वार की हर की पौड़ी में होती है, हरिद्वार में सबसे ज्यादा श्रद्धालु इस गंगा आरती में आते हैं, यह गंगा आरती सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय पर आरती होती है। और यह हरिद्वार का सबसे लोकप्रिय साधना का केंद्र भी है।

2. हर की पौड़ी - Har Ki Pauri

Hai ki Pauri Haridwar

हर की पौड़ी हरिद्वार का सर्वाधिक पवित्र एवं प्रसिद्ध स्थल है, जिसका निर्माण राजा विक्रमादित्य ने करवाया था। यहां पर गंगा नदी पहाड़ों को छोड़कर मैदानों में प्रवेश करती है। हिंदू लोक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा ने यहां पर एक यज्ञ करवाया था।

 

और इसलिए इस जगह को ब्रह्म कुंड के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर एक पद चिह्न भी मौजूद है जो भगवान विष्णु के माने जाते हैं हर की पौड़ी में प्रत्येक 12 साल में एक बार कुंभ के मेले का आयोजन भी किया जाता है।

3. मनसा देवी मंदिर - Mansa Devi Mandir

Mansa Devi Mandir Haridwar

मनसा देवी मंदिर हिंदू देवी मनसा को समर्पित यह मंदिर हरिद्वार से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्लीज पर्वत के ऊपर कि और  यह मंदिर भारत में मौजूद 52 शक्तिपीठों में से एक है। 

यहां पर एक पवित्र वृक्ष है, जिस पर धागा बांध के श्रद्धालु मनोकामना रखते हैं, वह मनोकामना पूरी होने के बाद वह धागा खोल देते हैं। इस मंदिर तक पहुँच के लिए आपको केबल कार की मदद लेनी होगी।

4. चंडी देवी मंदिर - Chandi Devi Mandir

Chandi Devi Mandir

यह मंदिर नील पर्वत के शिखर पर स्थित है, जो भारत में मौजूद 52 शक्तिपीठों में से एक है। यह वही स्थान है जहां पर चंडिका देवी ने सोम और निसुम को मार के आराम किया था।

इस मंदिर पे पहुँचने के दो विकल्प है एक तो आप अपनी गाड़ी से इस मंदिर तक पहुँच सकते हो और दूसरा केबल कार की मदद से भी आप बहुत आसानी से यहां पहुँच सकते हो।

5. दक्ष महादेवी - Daksh Mahadev

Daksh Mahadev Haridwar

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर हरिद्वार से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर एक गड्ढा मौजूद है, यह वही स्थान है जहां पर अपने पिता दक्ष द्वारा शिव को अपमानित किए जाने पर देवी सती ने अपना देह त्याग  किया था। सावन के महीने में यहां पर हर साल बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं इस मंदिर के दर्शन करने के लिए। 

6. भीम गोदा - Bhim Goda

Bhim Goda Haridwar

Places to Visit in Haridwar, हिन्दू लोक कथाओ के अनुसार महाभारत के युद्ध के बाद भीम ने यहां पर 12 साल तपस्या की थी। और यहां पर गोदा मारके जल निकाला था इसलिए इस जगह को हरिद्वार में भीम गोडा के नाम से जाना जाता है यह प्रसिद्ध जगह हर की पौड़ी के पास ही स्थित है।

7. विष्णु घाट- Vishnu Ghat

Vishnu Ghat Haridwar

विष्णु घाट हरिद्वार में स्थित पवित्र एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों में से एक है।  हिंदू कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने इस जगह पर एक बार स्नान किया था। और इसीलिए इस जगह को विष्णु घाट के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस घाट के पानी में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है।

8. सप्तर्षि आश्रम - Sapt Rishi ashram

Saptarishi ashram Haridwar

हर की पौड़ी से 5 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह हरिद्वार का एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र है हिंदू लोक कथा के अनुसार यह आश्रम सप्त ऋषि का  आराधना केंद्र था।  यहां पर गंगा नदी ने स्वयं को 7 धाराओं में विभाजित कर लिया है। और इसलिए यह जगह सप्त सरोवर और सप्त ऋषि कुंड के रूप में भी जानी जाती है।

9. गौ घाट - gau ghat

गौ घाट हरिद्वार में स्थित प्रमुख स्थानों में से एक माना जाता है। गौ हतिया के पाप से मुक्ति के लिए लोग यहां पर स्नान करते हैं और इसलिए इस जगह को गौ घाट के रूप में जाना जाता है। इसके साथ-साथ यहां पर लोग अपने प्रियजनों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना करते हैं।

10. पवन धाम - Pavan Dham

Pavan Dham Haridwar

पवन धाम हरिद्वार के प्रमुख एवं प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। यह पवित्र जगह हरिद्वार से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह पवित्र मंदिर अपनी कलात्मक मूर्तियां और कांच की कलाकृति के लिए जाना जाता है इस मंदिर में आपको कांच का अद्भुत काम देखने को मिलेगा।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply