Places To Visit in Spiti Valley
Top 5 Places To Visit in Spiti Valley

स्पीति घाटी में घूमने के पर्यटक स्थल – Top 5 Places To Visit in Spiti Valley?

  • Post last modified:December 1, 2021
  • Post author:
Chandratal Lake Spiti Valley

Chandratal Lake Spiti Valley की सबसे खूबसूरत झील है, यह झील 14,100  फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है, चंद्रताल झील को अंग्रेज़ी में Lake of the Moon के नाम से भी जाना जाता है। 

यह झील केवल जून और जुलाई के महीने में ही खुलती है बाकी के समय में यहां बर्फ जमी रहती है और यहां तक पहुंचने का रास्ता भी पूरी तरह से बर्फ की वजे से बंद रहता है।  

इस झील की सबसे खास बात यह है, की यह झील एक दिन में कही बार रंग बदलती है आपको यह झील कभी नीली दिखाई देगी तो कभी नारंगी तो कभी लाल तो कभी हरी यह झील पुरे दिन ऐसे ही अपना रंग बदल ती रहती है।

चंद्रताल झील कैम्पिंग के लिए भी एक शानदार जगह है यहां रात के समय आप कैम्पिंग करके बोर्न फायर के साथ तारो का मज़ा भी उठा सकते हो तारो से मेरा मतलब है गैलेक्सी, गैलेक्सी का मतलब होता है तारो का मेला जैसे की नीचे दिए गए फोटो में आप देख सकते हो।

Chandratal Lake Galaxy Spiti Valley

2. सूरज ताल झील - Suraj Tal lake

Suraj Tal Lake Spiti Valley

Places To Visit in Spiti Valley, सूरज ताल झील, यह झील 16,000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित भारत की तीसरी सबसे ऊंचाई पर बनी झील में से एक है। बारालाचा ला पास पर बनी यह झील  कैम्पिंग के लिए और बाईकर्स के लिए एक शानदार जगह भी है।

गर्मियों के समय यह झील शान्ति और खूबसूरती का अनुभव बहुत अच्छे से कराती है। गर्मियों  के समय इस झील का तापमान 15 डिग्री से 20 डिग्री के बीच में रहता है। इस मौसम में आप धुप सेकते हुए पूरे दिन इस झील का मजा उठा सकते हो।

3. किब्बर गांव - Kibber village

Kibber Village Spiti Valley

Places To Visit in Spiti Valley, Kibber Village के चारो तरफ आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ और ठंडा रेगिस्थान देखने को मिलेगा। इस गांव तक पहुंचना किसी आम पर्यटक के बस की बात नहीं है। ऐसा में इसलिए बोल रहा हूँ। क्योंकि इस गांव तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन है। 

लेकिन अगर आप ट्रेक करके यहां तक पहुँच जाते हो तो उसके बाद यहां का नज़ारा आपके लिए अविश्वसनीय होगा  इस नज़ारे की खूबसूरती को शब्दों में बता पाना बहुत मुश्किल है।

जो नज़ारा आपको यहां से देखने को मिलेगा वो शायद आपको भारत में और कही देखने को नहीं मिलेगा। किब्बर गांव में वन्यजीव अभ्यारण्य भी है। 

यहां आपको कही तरह के जानवर देखने को मिलेंगे जैसे की हिमालियन भेड़िया, लाल लोमड़ियाँ, नीली भेड़े, तिब्बतन गधा यह सभी जानवर आपको किब्बर गांव के आलावा और कही देखने को नहीं मिलेंगे।

4. दानकार झील - Dankar Lake

Dhankar Lake Spiti Valley

Dankar Lake Spiti Valley में स्थित एक बहुत खूबसूरत झील है, यह झील 14,000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह झील उन पर्यटकों के बीच एक बहुत लोकप्रिय जो मनाली से कुछ दूर जाकर शान्ति से समय बिताना चाहते है। 

दानकार झील पे आप दिन रात अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ कैम्पिंग करके इस जगह का मज़ा उठा सकते हो। और यहां आप दानकार मोनेस्टरी भी देख सकते हो।

5. कॉमिक गांव - Komic Village

Komic Village Spiti Valley

Places To Visit in Spiti Valley, Komic Village दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना गांव है। यह गांव 18,000  फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक गाड़ियां भी बहुत आसानी से पहुंच सकती है। 

इस गांव में देखने के लिए केवल एक ही मोनेस्टरी है और रहने के लिए और खाने के लिए केवल एक ही होटल और एक ही कैफ़े है और ज्यादा कुछ यहां देखने के लिए नहीं है। कॉमिक गांव के पास एक और गांव है।

हिक्किम नाम से यहां एक पोस्ट ऑफिस है, यह पोस्ट ऑफिस दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बना पोस्ट ऑफिस है। इस पोस्ट ऑफिस पर पहुंच के बाद आप यहां से अपने घर पर या अपने दोस्तों में से किसी को भी पत्र “Letter” भेज सकते हो 

उसके बाद उन्हें  बता सकते हो की यह पत्र मैने आपको दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बने पोस्ट ऑफिस से भेजा है और ऐसा कही लोग करते भी है अगर आप ऐसा कुछ करोगे तो नीचे कमेंट करके जरूर बताना।

ध्यान दें :- अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है। तो कृपया इस ब्लॉग को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें। जो स्पीति घाटी जाने की योजना बना रहें है, या स्पीति घाटी जाना चाहते है।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply