Top 10 Places to Visit in Rishikesh in Hindi
Top 10 Places to Visit in Rishikesh in Hindi

ऋषिकेश में घूमने के लिए 10 खास जगाहे – Top 10 Places to Visit in Rishikesh

  • Post last modified:June 27, 2021
  • Post author:

Places to Visit in Rishikesh, ऋषि यों की धरती ऋषिकेश जो अपने तप योग और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। आध्यात्मिकता के साथ ऋषिकेश मनोरंजन और एडवेंचर के लिए भी लोगो के बीच बहुत लोकप्रिय है, आप ऋषिकेश में एडवेंचर का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। हर साल ऋषिकेश में लाखों पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन हर किसी को नहीं पता होता कि ऋषिकेश सच में कितना खूबसूरत है।

और यहां पर आप कौन कौन सी खूबसूरत जगहें देख सकते हो ऋषिकेश एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में हर किसी ने एक न एक बार अपनी जिंदगी में जरूर सुना होगा और इसी लोकप्रियता की वजह से यहां पर हर साल लाखों पर्यटक घूमने भी आते हैं अगर आप लोग भी ऋषिकेश जाने की योजना बना रहे हो या कभी भी ऋषिकेश जाओ। तो ऋषिकेश की इन 10 खास खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर जाना बिल्कुल ना भूले।

Laxman Jhula Rishikesh image

Places to Visit in Rishikesh, लक्ष्मण झूला गंगा जी के ऊपर बना एक विशाल झूला है जो टिहरी गढ़वाल को पौड़ी गढ़वाल से जोड़ता है, कहते हैं यह 150 मीटर लंबा पुल उसी जगह पर  बनाया गया है। 

जहां से लक्ष्मण जी ने गंगा नदी को पार किया था, और यह झूला लोगों के चलने से हिलता भी है, जिसकी वजह से यह पर्यटकों को काफी अनोखा अहसास देता है।

2. जंपिंग हाइट - Jumping height

Jumping Height Rishikesh

ऋषिकेश धार्मिक लिहाज के साथ एडवेंचर के लिए भी लोगो के बीच बहुत लोकप्रिय है। एडवेंचर के लिए ऋषिकेश ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। अगर आपके मन में कुछ ज्यादा तूफानी करने की इच्छा हो रही है। 

तो यहां के जंपिन हाइट्स में जरूर जाएं, यहां आपको एक लचीली रस्सी से बांधकर हजारों फीट गहरी खाई में धकेल दिया जाता है। क्या आप यह तूफानी एडवेंचर करना चाहोगे अगर आप करना चाहते हो तो नीचे एक बार कमेंट जरूर करें।

3. बीटल्स आश्रम - Beatles Ashram

Beatles Ashram Rishikesh

Places to Visit in Rishikesh, बीटल्स आश्रम एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी रॉक बैंड था। जिसके 1960 के दशक में करोड़ों चाहने वाले थे द बीटल्स के सदस्य 1968 में ऋषिकेश के महर्षि योगी आश्रम आए थे। 

Beatles Ashram Image

भारत की आध्यात्मिक गियाती से आकर्षित होकर। अब इस आध्यात्मिक केंद्र को बीटल्स आश्रम के नाम से जाना जाता है। यह एक फोटो शूट के लिए भी एक शानदार जगह है। आप इस जगह पर एक बार जरूर जाएं।

4. शिवपुरी - Shivpuri

Shivpuri Image rishikesh

क्या आपको बंजी जंपिंग करने से डर लग रहा है लेकिन आप ऋषिकेश में मनोरंजन का भी पूरा मज़ा उठाना चाहते हैं तो निराश मत होना और शिवपुरी पहुँच जाना  शिवपुरी एक छोटी सी जगह में बना हुआ है। और यह ऋषिकेश के बहुत पास है।

यहां आप रिवर राफ्टिंग बॉलीबॉल जैसे कही एडवेंचर्स के मज़े ले सकते हो और अगर आप कैम्पिंग का मज़ा उठाना चाहते हो तो आप यहां रात में रुक के गंगा किनारे कैम्पिंग भी कर सकते हो।

5. नीर गढ़ झरना - Neer Garh Waterfall

Neer Garh Waterfall

अगर आपको ऋषिकेश में हरे भरे जंगलो और पहाड़ियों के बीच प्रकृति की गोद में किसी ठंडे पानी के झरने के नीचे बैठकर नहाने और तरोताजा होने का मौका मिल जाए तो कहना ही क्या नीर गढ़ पानी का झरना एक ऐसी ही  जगह है। 

हरे भरे पेड़ और चिड़ियों की आवाजों के बीच पानी में आप जैसे ही उतरेंगे  आपका मन करेगा की कुछ दिन और ऋषिकेश में रुकते है। 

6. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान - Rajaji National Park

Rajaji National Park image

Places to Visit in Rishikesh, उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से काफी धनी है और इस मामले में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान इसका सबसे अमूल्य नग है। यहां आप जीप सफारी का मज़ा उठा सकते हैं। और कई किलोमीटर लंबी सफारी में आपको हाथी शेर भालू आदि जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

7. त्रिवेणी घाट- Triveni Ghat

Triveni Ghat Rishikesh Image

गंगा नदी के तट पर बना त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे बड़ा घाट है। यहां पर हर साल भारत भर से श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए आते हैं माना जाता है। कि गंगा नदी में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं, त्रिवेणी घाट पर शाम को होने वाली महाआरती की भी बहुत मान्यता है। आप इस आरती को बिलकुल भी मिस करें।

8. नीलकंठ महादेव मंदिर - Neelkanth Mahadev Mandir

Neelkanth Mahadev Mandir

नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश से 10 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है, नीलकंठ महादेव मंदिर जो शिवजी के नीलकंठ रूप को समर्पित एक काफी मानता वाला मंदिर है हर कोई बड़ी आस लेकर यहां मन्नते मांगते हैं इस मंदिर की बनावट आपको बाकी मंदिरों से काफी अलग लगेगी ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर का रास्ता हरियाली से परिपूर्ण है, और काफी शानदार है।

9. परमार्थ निकेतन आश्रम - Parmarth Niketan Ashram

Parmarth Niketan Ashram

अगर आप धार्मिक श्रद्धा से ऋषिकेश रहे हैं तो परमार्थ निकेतन आश्रम जरूर जाएं यह आश्रम धर्म और अध्यात्म को समर्पित ऋषिकेश का एक महत्वपूर्ण स्थान है यहां पर आप योगा सत्संग आध्यात्मिक कार्यक्रम कीर्तन इन सभी में हिस्सा ले सकते है।

10. स्वर्ग आश्रम - Swarg Ashram

Swarg Ashram Rishikesh image

ऋषिकेश में राम झूला और लक्ष्मण झूले के बीच मौजूद है। स्वर्ग आश्रम जिसकी गिनती भारत के सबसे पुराने आश्रमों में होती है, यहां पर योगा और आध्यात्मिक के कोर्स भी कराए जाते है। स्वर्ग आश्रम के पास गीता भवन है यहां रुकने की व्यवस्था भी प्रदान की जाती है। और साथ ही सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

नोट 🙂 अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो आप Travelbeautifulindia को Subcribe करें।

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply