Top 10 Valleys in India in Hindi
Top 10 Valleys in India in Hindi

भारत की 10 सबसे खूबसूरत वादियां – Top 10 Valley in India in Hindi

  • Post last modified:July 10, 2022
  • Post author:

Top 10 Valley in India, भारत को प्राकृतिक सुंदरता की भूमि माना जाता है, और यह बात पूरी तरह से सच है, हमारा भारत है ही सच में बहुत खूबसूरत। आज में आपको भारत की दस सबसे खूबसूरत वादियों के बारे में बताऊंगा जो भारत के पर्यटकों का स्वर्ग है। 

 

और आप सभी को अपनी जिंदगी एक बार यहां जरूर जाना चाहिए वैसे तो यहां जितनी बार भी जाओ आपका मन कभी नहीं भरेगा लेकिन एक बार इन वादियों की खूबसूरती का अनुभव सभी को जरूर करना है। 

 

यहां आप हरे भरे जंगल, सुंदर घाटियाँ, लहरदार पहाड़ियाँ, जगमगाती पहाड़ी धाराएँ, शानदार झीलें और प्रमुख नदियाँ और पर्वत श्रृंखलाएं इन वादियों को भारत की सबसे खूबसूरत वादियां बनाती हैं।

Top 10 Valley in India, सबसे पहले हम बात करेंगे एक ऐसी घाटी के बारे में जिसका नाम यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया जा चुका है ,यह घाटी अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।और अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटक के बीच बहुत लोकप्रिय है । इस क्षेत्र में मौसम बहुत ज्यादा ठंडा नहीं रहता है। इसी लिए इस घाटी को पूरे साल में कभी भी देखा जा सकता है।

यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, टैली वैली वन्यजीव अभयारण्य, मेघना गुफा मंदिर, काइल पाखो, मिडी और जीरो पुटो जैसे खूबसूरत जगहें  शामिल हैं नाम तोड़ अजीब लेकिन यह जगाहे बहुत खूबसूरत है। 

यहां आप खूबसूरत नज़ारो के साथ एडवेंचर का भी पूरा मज़ा उठा सकते है जैसे की पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे और भी कही एडवेंचर आपको यहां करने को मिल जाएंगे।

2. युमथांग घाटी - Yumthang Valley

Yumthang Valley in Hindi

Yumthang Valley, यह शानदार घाटी सिक्किम में तिब्बती सीमा के करीब स्थित एक बहुत खूबसूरत घाटी है। और इस घाटी को सिक्किम में फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी की  ऊंचाई समुद्र तल से 11,693 फीट है और यह घाटी सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Yumthang Valley, घूमने जाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से जून के बीच का समय होता है और इस घाटी को विदेशी फूलों का घर भी माना जाता है। इसके अलावा यदि आपको सर्दियों से प्यार हैं, तो आप नवंबर और दिसंबर में इस घाटी की यात्रा कर सकते हो। क्योंकि इस समय आपको बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिलेंगे।

3. स्पीति घाटी - Spiti valley

Spiti Valley Himachal Pradesh in Hindi

Spiti valley भारत की सबसे खूबसूरत और एडवेंचर से भरी घाटियों में से एक है। Spiti valley बाइकर और एडवेंचर के दीवानो के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। और इस घाटी में रहने वाले लोग आमतौर पर बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। स्पीति घाटी सबसे ज्यादा बाइक रइंडिंग और अद्भुत नज़ारो के प्रसिद्ध है। 

हर साल यहां हज़ारो लोग एडवेंचर और खूबसूरत नज़ारो का मज़ा उठाने के लिए आते है। यह घाटी 350 दिनों में से 100  दिन  बर्फ से ढकी हुई रहती है।

और Spiti valley फोटोग्राफर के लिए भी एक शानदार जगह है। यात्री यहां केवल स्नो लेपर्ड को एक बार देखने ने लिए भी कही दिन इस घाटी में रुकते है। इस घाटी की यात्रा ज़िन्दगी में एक बार जरूर करें यहां आपको हर मोड़ पे एक अलग नज़ारा देखने को मिलेगा और आपको  हर मोड़ पे ऐसा लगेगा की दुनियां ही बदल गयी।

4. बरोट घाटी - Barot valley

Barot valley himachal pradesh in hindi

Barot valley, हिमचाल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक बहुत खूबसूरत स्थान है। यह समुद्र तल से 1835 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, बरोट घाटी मशहूर है, हरे भरे देवदार के जंगलो के लिए खूबसूरत झरनो के लिए उहल नदी पर बानी खूबसूरत झीलों के लिए और भी बहुत कुछ आपको यहां पर देखने को मिल जाएगा। बरोट 278 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

 

और यह नरगु वन्यजीव अभयारण्य का प्रवेश द्वार भी है। यहां आपको कही जंगली जानवर देखने को भी मिल सकते है जैसे की हिमालयन पक्षी मोनाल, जंगली बिल्लियाँ, और काले भालू यह क्षेत्र सब्जियों और दलहन उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके चारों तरफ खूबसूरत नजारे हैं जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस जगह पर हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।

5. कांगड़ा घाटी - Kangra valley

Kangra Valley in Hindi

Kangra valley, हिमाचल प्रदेश की अद्भुत घाटियों में से एक है। यह घाटी चीड़ के पेड़ों, और  घने जंगलों, बागों और बर्फीले पहाड़ों से भरी हुई है। इस घाटी की सबसे ऊंची चोटी धौलाधार रेंज है जिसकी ऊंचाई 15,956 फीट है। 

आप यहां के लोकप्रिय कांगड़ा किले और सुंदर मसरूर रॉक कट मंदिर भी जा सकते हैं, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रतिष्ठित है।

6. फूलों की घाटी - Valley of Flowers

Valley of Flowers in hindi

इस घाटी को अंग्रेजी में Valley of Flowers के नाम से जाना जाता है। इस घाटी को हिमालय में भारत के सबसे लोकप्रिय आकर्षण में से एक माना जाता है। और इसका शानदार नजारा निश्चित रूप से यात्रियों को स्वर्ग का अहसास कराता है। 

इस घाटी में पर्यटक यहां जंगली फूलों की 300 विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं और इसी सुंदरता को देखने के लिए लोग दुनिया के कोनेकोने से आते हैं। सभी को अपनी ज़िन्दगी में एक बार इस खूबसूरत घाटी को जरूर देखना चाहिए। 

 

इस घाटी की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हो।

7. शरवती घाटी - Sharavathi Valley

Sharavathi Valley Karnataka in Hindi

Sharavathi Valley, कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित है। यह घाटी झरनों और पतझड़ी पेड़ों और खूबसूरत वातावरण से पूरी तरह से संपन्न है। शरवती घाटी में पर्यटक भालू, बाघ, सियार, चित्तीदार हिरण और शेर की पूंछ वाले मकाक सहित विविध वन्यजीवों का अनुभव कर सकते हैं।

शरवती नदी इस घाटी की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है। और इस  घाटी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी के महीनों के बीच का होता है।

8. नुब्रा घाटी - Nubra Valley

Nubra Valley in Hindi

Nubra Valley, यह खूबसूरत घाटी जम्मू कश्मीर में स्थित है। और यह इस राज्य के सबसे कम देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। लेकिन बहुत खूबसूरत है।  इस घाटी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर के महीनों के दौरान होता है जब यहां का तापमान सुहावना होता है, और इस महीने के दौरान यह खूबसूरत घाटी पूरी तरह से खिल जाती है। 

इस  घाटी की यात्रा सभी पर्यटकों को  कभी न भूलने वाला एक शानदार अनुभव कराती है। इस क्षेत्र के लोग बहुत आत्म विश्वासी हैं और वे वास्तव में खुले हाथों से पर्यटकों का स्वागत भी करते हैं।

9. कश्मीर घाटी - Kashmir Valley

Kashmir Valley in Hindi

Kashmir Valley, यह शानदार घाटी प्रसिद्ध काराकोरम और पीर पंजाल रेंज के बीच स्थित है। यह घाटी अपने खूबसूरत दृश्यों और झीलों के शांत नीलम रंग के लिए प्रसिद्ध है।

कश्मीर घाटी सच में  धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराती है। यह घाटी भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह में से एक है और Kashmir Valley में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

10. अराकू घाटी - Araku Valley

Araku Valley in Hindi

Araku Valley, दक्षिणपूर्वी भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह अपने शानदार नजारों, कॉफी बागानों और हरे भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। 

इस घाटी में भी आपको आश्चर्यजनक और आकर्षित करने वाले नज़ारे दिखाई देंगे जैसे की झरनो के अद्भुत दृश्य, भव्य सूर्य उदय का दृश्य जैसे कही प्राकृतिक आनंद का मज़ा आप इस घाटी में उठा सकते है। इस घाटी की यात्रा करने का उपयुक्त समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है।

अधिक हिल स्टेशनो के बारे में जानें

इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

Leave a Reply